Homeबुरहानपुरशिव मंदिर में चोरी का LIVE वीडियो…...

शिव मंदिर में चोरी का LIVE वीडियो… नाग उठाकर भागा चोर शेख अकिल, CCTV ने खोली पूरी कहानी!

- कसेरा बाजार के शिव मंदिर में दिनदहाड़े वारदात, जनआक्रोश के बीच पुलिस की त्वरित कार्रवाई

बुरहानपुर। आस्था के केंद्र बने शिव मंदिर में दिनदहाड़े चोरी की वारदात ने शहर को झकझोर दिया। कसेरा बाजार स्थित शिव मंदिर से शिवलिंग पर स्थापित करीब 1 किलो वजनी तांबे का नाग बदमाश द्वारा चुरा लिया गया। खास बात यह रही कि वारदात मंदिर के अंदर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसने चंद घंटों में ही पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया।

Sadaiv News
थाना प्रभारी से कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए युवा नेता महेश सिंह चौहान, अजित परदेशी, अजय भगत

फरियादी शैलेश वर्मा (53), निवासी कसेरा बाजार ने सिटी कोतवाली पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि वे बर्तन की दुकान संचालित करते हैं। 15 अप्रैल की दोपहर करीब 3:30 बजे अज्ञात चोर ने भारत टॉकीज के पास स्थित शिव मंदिर में घुसकर शिवलिंग पर स्थापित तांबे का नक्काशीदार नाग चुरा लिया। नाग पर “शिव मंदिर कसेरा बाजार बुरहानपुर” और “SMKB” अंकित था, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 10 हजार रुपए बताई गई है।

CCTV बना गेमचेंजर, आरोपी की पहचान

मंदिर समिति और स्थानीय लोगों ने तुरंत CCTV फुटेज खंगाले। वीडियो में एक युवक बेहद सहज तरीके से मंदिर के अंदर पहुंचकर नाग निकालते हुए नजर आया। फुटेज के आधार पर उसकी पहचान शेख अकिल पिता शेख यासीन, निवासी खैराती बाजार के रूप में हुई।

जनआक्रोश के बीच घेराबंदी, मौके पर ही दबोचा

जैसे ही आरोपी की पहचान हुई, मोहल्ले के लोगों में आक्रोश फैल गया। आरोपी की घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया और बिना देरी किए सिटी कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी शेख अकिल को पकडवाने में महेशसिंह चौहान, अजित परदेशी, अजय भगत, हेमंत श्रॉफ, राम रस्सीवाला, सुमित वर्मा सहित अन्य नागरिकों का सराहनीय सहयोग रहा।

पुलिस एक्शन मोड में, तुरंत गिरफ्तारी

कोतवाली पुलिस थाना प्रभारी सीताराम सोलंकी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305(d) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि वह अकेले वारदात को अंजाम दे रहा था या किसी गिरोह का हिस्सा है।

सवालों के घेरे में मंदिर सुरक्षा

घटना ने धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। दिनदहाड़े मंदिर के अंदर से चोरी होना यह दर्शाता है कि सुरक्षा इंतजामों में कहीं न कहीं चूक जरूर है। हालांकि, CCTV की मौजूदगी ने पुलिस के लिए काम आसान कर दिया।

ये जरुर देखे- live vedio

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles