राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

ताप्ती में मौत का मंजर! राजघाट पर सैकड़ों मछलियां मरी मिलीं, गर्मी और गंदगी पर उठे सवाल

5 दिन में 7°C बढ़ा तापमान बना काल, निगमायुक्त बोले—“तुरंत जांच कराएंगे”

On: April 15, 2026 9:07 PM
Follow Us:
ताप्ती नदी में सैकड़ों मछलियों की मौत, बुरहानपुर में हड़कंप

बुरहानपुर। शहर की जीवनरेखा मानी जाने वाली ताप्ती नदी अब संकट के गहरे साए में नजर आ रही है। बुधवार सुबह राजघाट पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब यहां रोजाना मछलियों को दाना डालने आने वाले लोगों ने नदी में सैकड़ों मछलियों को मृत अवस्था में तैरते देखा। देखते ही देखते यह खबर पूरे क्षेत्र में फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

Sadaiv News
ताप्ती नदी में मछलियों की मौत राजघाट बुरहानपुर

मृत मछलियों का यह दृश्य न केवल चौंकाने वाला था, बल्कि शहर की पर्यावरणीय स्थिति पर भी गंभीर सवाल खड़े कर गया है।

तापमान का ‘अटैक’: 5 दिन में 7 डिग्री उछाल, 41°C पर अटका पारा

बुरहानपुर में पिछले कुछ दिनों में तापमान ने अचानक खतरनाक रफ्तार पकड़ी है— 10 अप्रैल: 34°C / 21°C, 11 अप्रैल: 37°C / 24°C, 12 अप्रैल: 39°C / 24°C, 13-15 अप्रैल: 41°C / 23-24°C लगातार 41 डिग्री सेल्सियस की तपिश ने नदी के पानी में ऑक्सीजन लेवल घटा दिया, जिससे मछलियों के लिए सांस लेना मुश्किल हो गया। विशेषज्ञों के अनुसार यह स्थिति “फिश किल फेनोमेना” की ओर इशारा करती है।

ऐसा मंजर पहले कभी नहीं देखा…

राजघाट पर वर्षों से मछलियों की सेवा कर रहे राजकुमार चंदवानी ने बताया मैं कई सालों से यहां आता हूं, लेकिन आज जो देखा वह बेहद दर्दनाक था। सैकड़ों मछलियां मरी हुई थीं। नदी में गंदगी बढ़ती जा रही है, कोई ध्यान नहीं दे रहा। उन्होंने कहा कि लोगों की लापरवाही भी बड़ी वजह है, क्योंकि नदी में कचरा और अपशिष्ट लगातार डाला जा रहा है।

आयुक्त बोले—टीम भेजकर जांच कराते हैं

मामले के सामने आने के बाद नगर निगम हरकत में आया। निगमायुक्त संदीप श्रीवास्तव ने कहा हम टीम को मौके पर भेज रहे हैं। मछलियों की मौत के असली कारणों की जांच कराई जाएगी और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

हालांकि, सवाल यह है कि जब नदी में गंदगी लंबे समय से बढ़ रही थी, तब तक प्रशासन क्यों चुप रहा?

गंदगी + गर्मी = मौत का कॉम्बिनेशन

ताप्ती नदी की हालत पहले से ही खराब बताई जा रही है— शहर का सीवेज और कचरा सीधे नदी में गिर रहा है। नियमित सफाई और निगरानी का अभाव। गर्मी में जलस्तर कम और पानी गर्म होने से ऑक्सीजन घट रही। इन सभी कारणों ने मिलकर जलीय जीवन के लिए घातक स्थिति पैदा कर दी है।

बड़ा सवाल: जिम्मेदार कौन?
  • क्या नगर निगम की लापरवाही?
  • क्या लोगों की असंवेदनशीलता?
  • या फिर जल संरक्षण को लेकर गंभीरता की कमी?

ताप्ती नदी में मछलियों की मौत ने इन सभी सवालों को एक बार फिर सामने ला दिया है।

अब नहीं संभले तो देर हो जाएगी

पर्यावरण प्रेमियों का मानना है कि यदि अभी भी सफाई, जल संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण पर सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो ताप्ती नदी का पारिस्थितिक संतुलन पूरी तरह बिगड़ सकता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser