राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

पत्नी के रिश्तों की रंजिश में किया जानलेवा हमला, ढाई साल बाद आरोपी गिरफ्तार

महाराष्ट्र के जंगलों में छिपा था 10 हजार का इनामी, खेतों में मजदूरी करते पुलिस ने दबोचा

On: March 22, 2026 8:10 PM
Follow Us:
ढाई साल से फरार हत्या के प्रयास का आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार

शाहपुर। बख्खारी में ढाई साल पहले हुए सनसनीखेज हत्या के प्रयास मामले में आखिरकार पुलिस को बड़ी कामयाबी मिल गई। शाहपुर थाना पुलिस ने 10 हजार रुपए के इनामी आरोपी बापू पिता वासुदेव धनगर को महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी वारदात के बाद लगातार ठिकाने बदलता रहा और पुलिस को चकमा देने के लिए मोबाइल भी बंद कर दिया था।

दरअसल नवंबर 2023 की रात जगदीश महार अपने घर के बाहर खटिया पर लेटा था। तभी दो मोटरसाइकिलों से पहुंचे बदमाशों ने धारदार हथियार से उसके गले पर हमला कर दिया। वार इतना गहरा था कि हमलावरों को लगा जगदीश बच नहीं पाएगा, लेकिन समय पर इलाज मिलने से उसकी जान बच गई। घटना के बाद घायल के पिता श्रीराम महार की शिकायत पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया था।

जांच में मुख्य आरोपी बापू धनगर की पहचान हुई, लेकिन वह वारदात के बाद फरार हो गया। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से महाराष्ट्र के कई इलाकों—वरणगांव, बोदवड, सावदा, मनमाड, धुलिया, कोल्हापुर और नसीराबाद—में दबिश दी। आखिरकार मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम निमगांव पहुंची, जहां आरोपी खेतों में मजदूरी करता मिला। पुलिस को देखते ही वह जंगल की ओर भागा, लेकिन घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।

पूछताछ में खुला रंजिश का कारण

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि घायल जगदीश महार के उसकी पत्नी से संबंध हो गए थे। इसी बात से वह अंदर ही अंदर बदला लेने की आग में जल रहा था। आरोपी के मुताबिक उसकी पत्नी एक बार जगदीश के साथ तीन साल की बच्ची को लेकर चली भी गई थी। इसी रंजिश ने हत्या की साजिश को जन्म दिया।

पुलिस बोली—पछतावा नहीं, हत्या की नीयत साफ थी

पूछताछ में आरोपी ने साफ कहा कि उसने जगदीश को मारने की नीयत से ही हमला किया था। पुलिस के अनुसार आरोपी को अब भी अपने कृत्य पर कोई पछतावा नहीं है। वह इस बात से दुखी था कि जगदीश बच गया। मामले की गंभीरता देखते हुए  पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।

इनकी रही अहम भूमिका

कार्रवाई में थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा, उप निरीक्षक अजय सिंह चौहान, प्रधान आरक्षक मनोज मोरे, गणेश पाटील, साइबर सेल आरक्षक दुर्गेश पटेल सहित महाराष्ट्र पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से ऑपरेशन पूरा किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser