राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

अब सलीम कालोनी में कॉलोनाइजर ने ऐतिहासिक धरोहर को किया ध्वस्त

मुस्लिम समाजजनों ने एकत्रित होकर जताया विरोध बुरहानपुर।ग्राम पंचायत मोहम्मदपुरा के तहत आने वाली सलीम कालोनी में एक कॉलोनाइजर द्वारा ऐतिहासिक मुगल कालीन धरोहर को ध्वस्त करने का मामला सामने आया है। शनिवार को मोहम्मदपुरा सलीम कॉलोनी के मुस्लिम समाजजनों ने एकत्रित होकर विरोध करते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों

On: January 13, 2024 8:25 PM
Follow Us:
  • मुस्लिम समाजजनों ने एकत्रित होकर जताया विरोध

बुरहानपुर।ग्राम पंचायत मोहम्मदपुरा के तहत आने वाली सलीम कालोनी में एक कॉलोनाइजर द्वारा ऐतिहासिक मुगल कालीन धरोहर को ध्वस्त करने का मामला सामने आया है। शनिवार को मोहम्मदपुरा सलीम कॉलोनी के मुस्लिम समाजजनों ने एकत्रित होकर विरोध करते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की।
Sadaiv Newsग्रामीणों ने कहा कि यहां मुगलकालीन ऐतिहासिक धरोहर होने के साथ ही पुरानी कब्रें मौजूद थी। कॉलोनाइजर द्वारा जेसीबी चलाकर उसे तोड़ दिया गया है। धरोहर का पुराना मलबा भी पास ही कब्रिस्तान की जमीन के पास फेंका गया। यहां पर पुराने मकबरे और कब्रें भी थी। जिसके फोटो भी हमारे पास मौजूद हैं। उन्होंने कहा एक तरफ प्रशासन पुरानी धरोहरों को बचाने और पर्यटन को बढ़ाने की बात कह रहा है तो दूसरी तरफ कॉलोनाइजरों द्वारा पुरानी धरोहरों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। मुस्लिम समाजजनों द्वारा तहसीलदार से मामले की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की गई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser