राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

नियम बदल गए: अब बिना टीपी लकड़ी ढोई तो भरना पड़ेगा पूरा वाहन मूल्य

— एसडीओ अजय सागर ने दी चेतावनी, नियम तोड़ा तो गाड़ी भी जाएगी, पैसा भी

On: October 31, 2025 7:54 PM
Follow Us:
अब लकड़ी ढोई तो गाड़ी गई | बुरहानपुर वन विभाग का बड़ा एक्शन | वाहन मूल्य जितना जुर्माना

बुरहानपुर। वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन पर अब पूरी तरह शिकंजा कस दिया है। नए नियमों के तहत अगर कोई व्यक्ति बिना वैध टीपी (ट्रांजिट परमिट) के लकड़ी या वनोपज का परिवहन करता पकड़ा गया, तो उसे पकड़े गए वाहन की पूरी कीमत के बराबर जुर्माना भरना होगा।

वन मंडल एसडीओ अजय सागर ने बताया कि राज्य सरकार ने मप्र वनोपज परिवहन नियम 2022 को 1 अगस्त 2025 से लागू कर दिया है। इससे पहले वर्ष 2000 का नियम लागू था, जिसमें यदि कोई निजी वाहन अवैध परिवहन में पकड़ा जाता था, तो 10,000 या वाहन की कीमत, जो कम हो वह जुर्माना लगता था। अब यह प्रावधान बदल दिया गया है। एसडीओ अजय सागर ने कहा अगर कोई बिना वैध टीपी के लकड़ी या वनोपज लेकर पकड़ा गया, तो उसे वाहन की पूरी कीमत के बराबर जुर्माना देना होगा।

अवैध परिवहन पर पूरी सख्ती

वन विभाग का मानना है कि यह नियम अवैध लकड़ी परिवहन पर नकेल कसने में बेहद प्रभावी रहेगा। एसडीओ सागर ने बताया कि  अब कोई भी व्यक्ति निजी वाहन से बिना टीपी के लकड़ी नहीं ले जा सकेगा। अगर वाहन किराये का है, तो मालिक को भी जिम्मेदार ठहराया जाएगा। पहले मामूली जुर्माने पर वाहन छोड़ा जाता था, लेकिन अब वाहन की कीमत जितना भारी जुर्माना देना होगा।

वाहन मालिकों और ट्रांसपोर्टरों से अपील

वन विभाग ने वाहन मालिकों, खासकर ट्रक और पिकअप संचालकों से अपील की है कि वे वन उपज परिवहन नियमों की जानकारी रखें और बिना वैध दस्तावेज़ लकड़ी ढोने से बचें। इससे न केवल जुर्माने से बचा जा सकेगा बल्कि वन कटाई और अवैध व्यापार पर भी रोक लगेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser