राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

बाघ के लिए 18 दिन से हो रही सर्चिंग- रात में ग्रामीणों को आ रही दहाड़ने की आवाज 

वन अफसर बोले, एक बार ही केवल ग्रामीणों को दिखा था बाघ, पगमार्क मिलने के बाद से अब तक नजर नहीं आया रेंजर ने कहा, आगे भी जारी रखी जाएगी सर्चिंग बुरहानपुर। नेपानगर क्षेत्र के ग्राम रतागढ़ में रात के समय ग्रामीणों को बाघ के दहाड़ने की आवाजें आ रही है। यह बात

On: January 12, 2024 8:31 PM
Follow Us:
  • वन अफसर बोले, एक बार ही केवल ग्रामीणों को दिखा था बाघ, पगमार्क मिलने के बाद से अब तक नजर नहीं आया

  • रेंजर ने कहा, आगे भी जारी रखी जाएगी सर्चिंग

बुरहानपुर। नेपानगर क्षेत्र के ग्राम रतागढ़ में रात के समय ग्रामीणों को बाघ के दहाड़ने की आवाजें आ रही है। यह बात ग्रामीण बार बार वन विभाग को बता रहे हैं, लेकिन 18 दिन से लगातार सर्चिंग करने के बाद भी बाघ एक पहेली बना हुआ है। अब वन अफसर क्षेत्र में लगातार सर्चिंग जारी रखने की बात कही है।
नेपानगर क्षेत्र के ग्राम रतागढ़ मे एक डैम के पास 26 दिसंबर 23 को बाघ नजर आया था। स्थानीय ग्रामीणों ने दूर से उसका वीडियो बनाकर वन विभाग को अवगत कराया था। तब से ही लगातार वन विभाग की टीम बाघ की सर्चिंग कर रही है, लेकिन अब तक बाघ कहीं नजर नहीं आया। लोगों का कहना है कि रात में आवाजें आती है, लेकिन वन अफसरों ने कहा-रात में भी नाइट विजन मोड पर ड्रोन से बाघ की सर्चिंग की जा रही है, लेकिन अब तक एक बार भी बाघ कहीं नजर नहीं आया है।
एक बार मिले थे मादा बाघ के पगमार्क
क्षेत्र में बाघ केवल एक बार ही ग्रामीणों को नजर आया था। बाद में मादा बाघ के पगमार्क मिले थे, लेकिन काफी सर्चिंग के बाद वह दोबारा किसी को नजर नहीं आया। वन अफसरों का कहना है कि टीम पूरी तरह नजर बनाए हुए है। 17 दिनों से रतागढ़ सहित आसपस के क्षेत्रों में सर्चिंग जारी है।
दहशत में है क्षेत्र के ग्रामीण, वन विभाग अलर्ट
क्षेत्र के लोग एक बार बाघ दिखने के बाद से लगातार दहशत में हैं, लेकिन अच्छी बात यह है कि वन विभाग की टीम यहां पूरी तरह अलर्ट है और दिनभर के अलावा रात में भी ड्रोन से बाघ की सर्चिंग करने में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि बाघ टाइगर रिजर्व मेलघाट से ताप्ती नदी होते हुए यहां आया होगा और वापस चला गया इसलिए बाद में वह किसी को नजर नहीं आया है।
वर्जन-
आगे भी जारी रखेंगे सर्चिंग
कुछ लोगों ने कहा था कि रात में आवाजें आ रही है, लेकिन हम लगातार रात में भी ड्रोन से सर्चिंग करा रहे हैं। यह आगे भी जारी रहेगी।
– तरूण अनिया, रेंजर नेपानगर
……

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बुरहानपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 17 खाद्य नमूने जांच में फेल

खाद्य सुरक्षा की बड़ी कार्रवाई: बिना लाइसेंस चल रहे बुरहानपुर जलेबी नमकीन सेंटर पर प्रकरण दर्ज

मांडवा में जंगल में प्रसव के बाद आरोग्यम केंद्र बंद मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश

जंगल में नवजात का जन्म, आरोग्यम केंद्र पर ताला: मांडवा की घटना ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए सवाल

बुरहानपुर पुलिस ने पाचोरी के जंगल में अवैध हथियार फैक्ट्री से सामग्री जब्त की

पहले कार से पकड़ा तस्कर, फिर पूछताछ में खुला जंगल का राज: पाचोरी में हथियार फैक्ट्री पर पुलिस की फिल्मी स्टाइल में दबिश

प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों के बीच पहुंचे प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट।

किसानों के दर्द के बीच खेतों में उतरे प्रभारी मंत्री, बोले- न कोई गांव छूटेगा, न कोई किसान

विवाहिता आदिवासी महिला के मामले पर बढ़ा आक्रोश

मुस्लिम युवक पर तीन बच्चों की मां को भगाने का आरोप, नेपानगर थाने पहुंचे हिंदू संगठन; कार्रवाई की मांग

सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से बुरहानपुर केला किसानों के लिए मुआवजा और फसल बीमा की मांग की

केला किसानों की पीड़ा लेकर सीएम से मिले सांसद पाटील, बोले- मौसम आधारित फसल बीमा अब जरूरी

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser