Homeबुरहानपुरमातृ शक्ति का अपमान करने वालों को...

मातृ शक्ति का अपमान करने वालों को देश माफ नहीं करेगा -सिलावट

- प्रभारी मंत्री ने महिला आरक्षण बिल को लेकर विपक्ष पर किया तीखा हमला

  • कलेक्ट्रेट में प्रभारी मंत्री ने ली जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक, जमीन पर बैठकर आंबेडकर अनुयायियों को दी समझाईश

बुरहानपुर। महिला आरक्षण बिल लोकसभा में पारित नहीं हो सका। इससे उनका असली चेहरा पूरे देश के सामने आ गया है, जो मातृशक्ति का विरोध कर रहे हैं वह कैसे जीतेंगे। एक पवित्र काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीजी के नेतृत्व में बेटे और बेटियों के लिए हो रहा था, उन लोगों ने उसका विरोध किया। पूरा देश और मातृ शक्ति इन्हें माफ नहीं कर सकती।

Sadaiv News
बुरहानपुर में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट

यह बात प्रदेश के जल संसाधन और जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने मीडिया से चर्चा में कही। श्री सिलावट शनिवार को बुरहानपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए आए थे। इससे पहले उन्होंने कलेक्टर कार्यालय में जिला विकास सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक की। इसके बाद नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान में भाग लिया। इस दौरान विधायक अर्चना चिटनीस, नेपानगर विधायक मंजू दादू, जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाराम मार्को, महापौर माधुरी अतुल पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मनोज माने, जिला महामंत्री संजय जाधव सहित अन्य मौजूद रहे।

41 डिग्री तापमान में जमीन पर बैठे प्रभारी मंत्री
Sadaiv News
प्रभारी मंत्री ने आश्वासन दिया कि उचित कार्रवाई होगी।

जल संसाधन व जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट जब कलेक्ट्रेट से बाहर आए तो काफी संख्या में लोग जमा थे। दरअसल दो दिन पहले शाहपुर क्षेत्र के ग्राम अडगांव में किसी आसाजिक तत्व ने बाबा साहब डॉ. भीमराव आम्बेडकर के बैनर को फाड़ दिया था। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, लेकिन समाजजन का कहना था कि पुलिस ने आरोपी को 24 घंटे में पकड़ने की बात कही थी। अब तक आरोपी नहीं पकड़ाया इसलिए जमीन पर बैठकर नारेबाजी करने लगे, तभी प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट, बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनीस, नेपानगर विधायक मंजू दादू भी उनके साथ 41 डिग्री तापमान में जमीन पर बैठ गए। भीम आर्मी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दत्तु मेढ़े और समाजजन को समझाईश दी। प्रभारी मंत्री ने आश्वासन दिया कि उचित कार्रवाई होगी। प्रभारी मंत्री ने कहा डॉ भीमराव आंबेडकर हमारे राष्ट्र के गौरव, समाज के सम्मान हैं। इस तरह की गतिविधि में जो भी लिप्त होगा उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इधर, भीम आर्मी के दत्तु मेढ़े ने कहा जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती हम यहां से नहीं हटेंगे, हालांकि कुछ समय बाद बाद में समाजजन ने तहसीलदार प्रवीण ओहरिया को ज्ञापन सौंपा और वहां से चले गए।

बुरहानपुर का नाम ब्रह्मपुर हो

जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक में प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट के सामने भाजपा के जिला महामंत्री संजय जाधव ने बुरहानपुर का नाम बदलकर पौराणिक नाम ब्रह्मपुर रखने की मांग की है। उन्होंने कहा कि आमजन की ओर से लंबे समय से यह मांग की जा रही है। इस दौरान बैठक में मौजूद सभी जनप्रतिनिधियों ने मेज थपथपाकर महामंत्री संजय जाधव के सुझाव पर सहमति जताई। प्रभारी मंत्री ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

क्रिटिकल केयर सेंटर में भ्रष्ट्राचार की होगी जांच

पिछले दिनों क्रिटिकल केयर सेंटर की सामग्री खरीदी में तत्कालीन सिविल सर्जन डॉ प्रदीप कुमार मोसेस ने सीएमएचओ डॉ आरके वर्मा पर आरोप लगाए थे। इसकी अब तक जांच नहीं हुई। प्रभारी मंत्री ने कहा जांच कराएंगे।

ताप्ती नदी में मर रही मछलियां, होगी जांच

पिछले तीन चार दिनों से ताप्ती नदी के राजघाट में सैकड़ों की संख्या में मछलियां मृत अवस्था में मिल रही है। इसे लेकर प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि महापौर माधुरी पटेल से चर्चा हुई है। निर्देश दिए गए हैं। इसकी जांच कराई जाएगी। जो भी उचित होगा वह कार्रवाई की जाएगी।

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles