राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

बुरहानपुर में ट्रैफिक व्यवस्था बेपटरी: वन-वे में दोनों तरफ से वाहन, बाजारों में रोज लग रहा जाम

नगर निगम, प्रशासन और पुलिस की संयुक्त मुहिम ठंडी; सड़क पर पार्किंग और भारी वाहनों की एंट्री से लोग परेशान

On: May 4, 2026 7:41 PM
Follow Us:
बुरहानपुर शहर में बाजारों में ट्रैफिक जाम और सड़क पर पार्किंग की समस्या

बुरहानपुर। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था इन दिनों पूरी तरह चरमराई नजर आ रही है। बाजारों और अंदरूनी मार्गों पर रोजाना जाम की स्थिति बन रही है। वन-वे घोषित मार्गों पर भी दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही जारी है। सड़क किनारे बेतरतीब पार्किंग और बाजारों से भारी वाहनों की आवाजाही ने स्थिति और बिगाड़ दी है।

Sadaiv News
बुरहानपुर के बाजारों में बिगड़ी ट्रैफिक व्यवस्था के कारण रोजाना जाम की स्थिति बन रही है।

शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए नगर निगम, जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा समय-समय पर प्लान तो बनाए जाते हैं, लेकिन इन पर ठोस अमल नहीं हो पा रहा। यही वजह है कि आम नागरिक, व्यापारी, विद्यार्थी और वाहन चालक रोजाना परेशानी झेलने को मजबूर हैं।

वन-वे व्यवस्था कागजों तक सीमित

शहर के कई मार्गों को यातायात सुगम बनाने के लिए वन-वे घोषित किया गया था, लेकिन जमीनी स्तर पर इसका पालन नहीं हो रहा। वाहन चालक दोनों ओर से आवाजाही कर रहे हैं, जिससे संकरे बाजारों में बार-बार जाम लग रहा है। कई स्थानों पर दोपहिया और चारपहिया वाहन सड़क पर ही खड़े कर दिए जाते हैं, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है।

बाजारों में भारी वाहनों की आवाजाही से बढ़ी समस्या

सदर बाजार, गांधी चौक, फव्वारा चौक, प्रकाश टॉकीज रोड, शनवारा रोड, राजपुरा रोड और बस स्टैंड क्षेत्र में ट्रैफिक सिस्टम सबसे ज्यादा प्रभावित है। इन इलाकों में दुकानों के सामने वाहन खड़े होने, लोडिंग वाहनों की आवाजाही और सड़क पर कब्जेनुमा पार्किंग से जाम की स्थिति बन रही है।

एक साल से नहीं चली प्रभावी मुहिम

स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में ट्रैफिक सुधार को लेकर कोई प्रभावी संयुक्त मुहिम नहीं चलाई गई। नगर निगम, प्रशासन और पुलिस द्वारा यदि नियमित कार्रवाई की जाए, तो स्थिति सुधर सकती है। लेकिन अभी तक न तो सड़क पर पार्किंग करने वालों पर सख्ती दिख रही है और न ही वन-वे व्यवस्था का पालन कराया जा रहा है।

दुर्घटना और विवाद की आशंका

बिगड़ी ट्रैफिक व्यवस्था के कारण छोटी-बड़ी दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। कई बार जाम के दौरान वाहन चालकों और दुकानदारों के बीच विवाद की स्थिति भी बन जाती है। स्कूल आने-जाने वाले बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी अभिभावक चिंतित हैं। स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की है कि शहर में फिर से ट्रैफिक सुधार मुहिम शुरू की जाए। वन-वे मार्गों पर सख्ती, बाजार में भारी वाहनों की समयबद्ध एंट्री, सड़क पर पार्किंग पर कार्रवाई और प्रमुख चौराहों पर नियमित निगरानी की व्यवस्था की जाए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मांडवा में जंगल में प्रसव के बाद आरोग्यम केंद्र बंद मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश

जंगल में नवजात का जन्म, आरोग्यम केंद्र पर ताला: मांडवा की घटना ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए सवाल

बुरहानपुर पुलिस ने पाचोरी के जंगल में अवैध हथियार फैक्ट्री से सामग्री जब्त की

पहले कार से पकड़ा तस्कर, फिर पूछताछ में खुला जंगल का राज: पाचोरी में हथियार फैक्ट्री पर पुलिस की फिल्मी स्टाइल में दबिश

प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों के बीच पहुंचे प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट।

किसानों के दर्द के बीच खेतों में उतरे प्रभारी मंत्री, बोले- न कोई गांव छूटेगा, न कोई किसान

विवाहिता आदिवासी महिला के मामले पर बढ़ा आक्रोश

मुस्लिम युवक पर तीन बच्चों की मां को भगाने का आरोप, नेपानगर थाने पहुंचे हिंदू संगठन; कार्रवाई की मांग

सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से बुरहानपुर केला किसानों के लिए मुआवजा और फसल बीमा की मांग की

केला किसानों की पीड़ा लेकर सीएम से मिले सांसद पाटील, बोले- मौसम आधारित फसल बीमा अब जरूरी

नल-जल योजना के दावों पर सवाल,

जल संकट: प्यास के लिए मौत का रास्ता, 150 फीट गहरी पहाड़ी उतरकर गंदा पानी ला रहे आदिवासी

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser