राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

शहर में घूमा यमराज, गड्ढों से लेकर गाड़ी चालकों तक सबको दी चेतावनी

यमराज बने समाजसेवी! बोले — हेलमेट नहीं तो अगला पड़ाव यमलोक…

On: November 10, 2025 4:21 PM
Follow Us:
शनवारा चौराहा पर ‘यमराज’ बने समाजसेवी राजेश मावले ने चालकों को रोका — बोले, “हेलमेट नहीं तो यमलोक तय!”

बुरहानपुर। शहर की सड़कों पर सोमवार को जब यमराज घूमते नजर आए, तो लोगों की सांसें थम गईं। हाथ में गदा, सिर पर मुकुट, और गले में “सेफ्टी पहले” का बोर्ड पर यह कोई डराने वाला दृश्य नहीं था। यह थे समाजसेवी राजेश मावले, जो यमराज बनकर सड़क सुरक्षा का संदेश दे रहे थे।

Sadaiv Newsराजेश मावले ने शनवारा चौराहा और लोधीपुरा रोड पर लोगों को रोका और पूछा भाई साहब, हेलमेट कहां है? सीट बेल्ट नहीं लगाई तो यमलोक का रास्ता खुला है! लोग पहले चौंके, फिर मुस्कराए। कई ने तुरंत हेलमेट पहन लिया, तो किसी ने कहा अब तो रोज याद रहेगा।

खराब सड़कों पर लोगों का गुस्सा: यमराज से पहले सड़क ही ले जाएगी!

अभियान के दौरान आमजन ने सड़कों की हालत पर जमकर नाराजगी जताई। लोग बोले यहाँ तो हेलमेट क्या, चारों तरफ गड्ढे ही गड्ढे हैं। पहले सड़क बनवाओ! अधिवक्ता शेख हनीफ ने कहा कुछ महीने पहले एक बच्ची की सड़क हादसे में जान चली गई। पेयजल परियोजना के नाम पर सड़कों को खोद दिया गया, पर मरम्मत आज तक नहीं हुई। हालांकि प्रशासन ने लालबाग तक सड़क स्वीकृत करने की बात कही है, लेकिन हालात अब भी दयनीय हैं।

डायरिया ने भी बढ़ाई चिंता

शहर में इन दिनों डायरिया के मामले बढ़ रहे हैं। गड्ढों और गंदे पानी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। राजेश मावले ने कहा सुरक्षा सिर्फ सड़क पर नहीं, सेहत के लिए भी जरूरी है। साफ पानी और साफ सड़क दोनों चाहिए।

हेलमेट पहनने वालों को ‘सेफ्टी हीरो’ कहा गया

अभियान में जो भी चालक हेलमेट या सीट बेल्ट पहने मिले, उन्हें ‘सेफ्टी हीरो’ कहकर सम्मानित किया गया। बच्चों ने भी यमराज के साथ फोटो खिंचवाए किसी ने कहा कूल यमराज, तो किसी ने कहा सड़क सुरक्षा वाले देवता। राजेश मावले की यह अनोखी पहल चर्चा में है। उनका संदेश साफ था सरकार सड़क बनाएगी, लेकिन सुरक्षा आपको खुद अपनानी होगी। हेलमेट, सीट बेल्ट और सावधानी यही असली जीवन रक्षा कवच है।

Sadaiv News

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मांडवा में जंगल में प्रसव के बाद आरोग्यम केंद्र बंद मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश

जंगल में नवजात का जन्म, आरोग्यम केंद्र पर ताला: मांडवा की घटना ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए सवाल

बुरहानपुर पुलिस ने पाचोरी के जंगल में अवैध हथियार फैक्ट्री से सामग्री जब्त की

पहले कार से पकड़ा तस्कर, फिर पूछताछ में खुला जंगल का राज: पाचोरी में हथियार फैक्ट्री पर पुलिस की फिल्मी स्टाइल में दबिश

प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों के बीच पहुंचे प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट।

किसानों के दर्द के बीच खेतों में उतरे प्रभारी मंत्री, बोले- न कोई गांव छूटेगा, न कोई किसान

विवाहिता आदिवासी महिला के मामले पर बढ़ा आक्रोश

मुस्लिम युवक पर तीन बच्चों की मां को भगाने का आरोप, नेपानगर थाने पहुंचे हिंदू संगठन; कार्रवाई की मांग

सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से बुरहानपुर केला किसानों के लिए मुआवजा और फसल बीमा की मांग की

केला किसानों की पीड़ा लेकर सीएम से मिले सांसद पाटील, बोले- मौसम आधारित फसल बीमा अब जरूरी

नल-जल योजना के दावों पर सवाल,

जल संकट: प्यास के लिए मौत का रास्ता, 150 फीट गहरी पहाड़ी उतरकर गंदा पानी ला रहे आदिवासी

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser