Homeअपराधजीजा ने रिश्तों को किया कलंकित: नाबालिग...

जीजा ने रिश्तों को किया कलंकित: नाबालिग साली को रात 2 बजे भगाया, केले के खेत की टपरी में रखकर कई बार दुष्कर्म

पत्नी को मायके भेजा, फिर साली को शादी का झांसा देकर बाइक से ले गया; नेपानगर पुलिस ने खेत से बालिका को दस्तयाब कर आरोपी को जेल भेजा

बुरहानपुर। नेपानगर क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक जीजा ने अपनी ही नाबालिग साली को बहला-फुसलाकर घर से अगवा किया और गांव के पास केले के खेत में बनी टपरी में रखकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। आरोपी ने पहले अपनी पत्नी से विवाद कर उसे मायके भेजा, फिर रात करीब 2 बजे पत्नी से मिलने के बहाने ससुराल पहुंचा और नाबालिग साली को शादी का झांसा देकर बाइक पर बैठाकर ले गया।

Sadaiv News
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

बालिका के लापता होने पर परिजन ने नेपानगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर तलाश शुरू की। रविवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया और 14 साल 6 माह की नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब कर परिजन के सुपुर्द किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

29 अप्रैल की रात घर से लापता हुई थी बालिका

मामला नेपानगर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। 29 अप्रैल की रात करीब 2 बजे 14 साल 6 माह की नाबालिग बालिका घर से अचानक लापता हो गई थी। परिजन ने तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। इसके बाद नेपानगर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। मामला नाबालिग बालिका से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए अपहरण का अपराध दर्ज किया और बालिका की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि बालिका अपने जीजा के साथ एक गांव के पास खेत क्षेत्र में हो सकती है। सूचना मिलते ही नेपानगर पुलिस सक्रिय हुई और टीम ने मुखबिर की निशानदेही पर दबिश दी। पुलिस ने मौके से आरोपी जीजा को पकड़ा और बालिका को बरामद किया।

आरोपी बड़ी बहन का पति, 6 साल पहले हुई थी शादी

नेपानगर थाना प्रभारी ज्ञानू जायसवाल ने बताया कि आरोपी पीड़िता की बड़ी बहन का पति है। आरोपी की शादी करीब 6 साल पहले पीड़िता की बड़ी बहन से हुई थी। उसके दो बच्चे भी हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी करीब 4 माह पहले नाबालिग पीड़िता को बच्चों को संभालने के बहाने अपने घर बुलाता था। पुलिस के अनुसार आरोपी उसे केले के खेत में मजदूरी के लिए भी साथ ले जाता था। इसी दौरान आरोपी द्वारा पूर्व में भी नाबालिग के साथ दुष्कर्म किए जाने की बात सामने आई है। बाद में आरोपी ने पत्नी से विवाद किया और उसे मायके भेज दिया। इसके बाद उसने साली को अपने झांसे में लेने की साजिश रची।

पत्नी से मिलने का बहाना, साली को शादी का झांसा

पुलिस के मुताबिक 29 अप्रैल को आरोपी बाइक से पत्नी से मिलने के बहाने उसके मायके पहुंचा था। रात करीब 2 बजे उसने नाबालिग साली को बहला-फुसलाकर शादी का झांसा दिया और बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले गया। इसके बाद आरोपी ने उसे गांव के पास केले के खेत में बनी टपरी में रखा। आरोप है कि टपरी में आरोपी ने बालिका को डरा-धमकाकर रखा और उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। बालिका की दस्तयाबी के बाद पुलिस ने उसके बयान और जांच के आधार पर प्रकरण में दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट की धाराओं का इजाफा किया।

पुलिस ने आरोपी को दबोचा, बालिका परिजन को सौंपी

बालिका की तलाश में जुटी नेपानगर पुलिस को रविवार को अहम सूचना मिली। पुलिस टीम ने बिना देर किए कार्रवाई की और आरोपी को पकड़ लिया। नाबालिग को सकुशल बरामद कर कानूनी प्रक्रिया के बाद परिजन के सुपुर्द किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस टीम में ये रहे शामिल

कार्रवाई में नेपानगर थाना प्रभारी ज्ञानू जायसवाल, सहायक उपनिरीक्षक सूरज सिंह मौर्य, आरक्षक गजेंद्र रावत, मुकेश अलावे सहित पुलिस टीम की भूमिका रही।

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles