राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

पुलिस ने साड़ी बाजार में प्रतिबंधित चायना डोर बेचने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

बुरहानपुर। थाना कोतवाली पुलिस ने साड़ी बाजार गली में प्रतिबंधित चायना डोर बेचने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया। जिला दंडाधिकारी द्वारा चायना डोर के क्रय-विक्रय और अवैध संग्रहण पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद, पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार ने जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और जान-माल की सुरक्षा के लिए अभियान

On: January 12, 2025 9:14 PM
Follow Us:

बुरहानपुर। थाना कोतवाली पुलिस ने साड़ी बाजार गली में प्रतिबंधित चायना डोर बेचने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया। जिला दंडाधिकारी द्वारा चायना डोर के क्रय-विक्रय और अवैध संग्रहण पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद, पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार ने जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और जान-माल की सुरक्षा के लिए अभियान शुरू किया है।
रविवार 12 जनवरी को थाना कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए साड़ी बाजार परिसर में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जो प्रतिबंधित चायना डोर बेच रहा था। आरोपी ने पुलिस टीम को देखकर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे घेरकर पकड़ लिया।
आरोपी की पहचान मोह मुस्तकिम (20) के रूप में की गई, जो आजाद नगर, बुरहानपुर का निवासी है। उसके खिलाफ थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 10/2025 धारा 223 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस कार्यवाही में सउनि मनीष मंडलोई, सउनि ओमकार पटेल और आरक्षक सुमित की प्रमुख भूमिका रही। यह कार्रवाई प्रतिबंधित चायना डोर के क्रय, विक्रय और उसके उपयोग पर रोकथाम के तहत की गई, ताकि मानव, पशु और पक्षियों के जीवन को सुरक्षित किया जा सके और दुर्घटनाओं की रोकथाम हो सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser