Homeअपराधगौवंश तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का प्रहार,...

गौवंश तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का प्रहार, 11 आरोपी गिरफ्तार; 16 गौवंश कराए मुक्त

बड़ा जैनाबाद के जंगल मार्ग से गौवंश को बुरहानपुर लाने की सूचना पर शिकारपुरा पुलिस ने की थी घेराबंदी; एक आरोपी अब भी फरार

बुरहानपुर। जिले में अवैध गौवंश तस्करी पर रोक लगाने के लिए शिकारपुरा पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए सोमवार 15 जून को 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में एक आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस ने गत माह कार्रवाई के दौरान 16 गौवंश बरामद कर उन्हें श्रीकृष्ण गौशाला जैनाबाद के सुपुर्द किया था।

Sadaiv News
शिकारपुरा पुलिस ने अवैध गौवंश तस्करी मामले में 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

पुलिस के अनुसार बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने और गौवंश तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा विशेष निर्देश दिए गए थे। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक अशुतोष बागरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शेण्डे के निर्देशन और नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में थाना शिकारपुरा पुलिस ने यह कार्रवाई की।

मुखबिर की सूचना पर जंगल मार्ग पर घेराबंदी

दरअसल 11 मई 2026 को शिकारपुरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बड़ा जैनाबाद के कुछ लोग अपने साथियों के साथ गौवंश को जंगल के रास्ते बुरहानपुर की ओर ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने ग्राम बड़ा जैनाबाद के कब्रिस्तान के पास नाकाबंदी की।

पुलिस के अनुसार आरोपी गौवंश को रस्सियों से बांधकर पैदल ले जा रहे थे। पुलिस टीम को देखकर आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकले। हालांकि पुलिस ने मौके से 16 गौवंश बरामद कर लिए। सभी गौवंश को विधिवत जब्त कर अस्थायी सुपुर्दनामे पर श्रीकृष्ण गौशाला जैनाबाद भेजा गया।

मामला दर्ज कर शुरू हुई विवेचना, फिर गिरफ्तारी

घटना के बाद फरार आरोपियों के खिलाफ थाना शिकारपुरा में अपराध क्रमांक 144/2026 के तहत मध्यप्रदेश गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम की धारा 4, 6, 9 में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

विवेचना के दौरान पुलिस ने एक अपचारी बालक सहित 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में फरदीन पिता हिफाजत, नसीब पिता रसीद तड़वी, लाडला पिता प्यारे साहब, अशरफ पिता तुकडू तड़वी, शेख जाकिर उर्फ राजू, शेख सईद पिता शेख आरिफ, आरिश पिता मेहमूद खान, शेख वसीम पिता शेख रसीद व्यापारी, शेख जुबेर पिता शेख हनीफ और शेख एजाज पिता शेख इलियास शामिल हैं। सभी आरोपी ग्राम बड़ा जैनाबाद, बैरी मैदान और गुलमोहर मार्केट क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। न्यायालय में पेश करने के बाद सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल खंडवा भेज दिया गया।

एक आरोपी फरार, तलाश जारी

पुलिस के अनुसार मामले में गुड़िया पिता बशीर उर्फ शेरा निवासी बैरी मैदान अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी शिकारपुरा संदीप चौरसिया, उप निरीक्षक मनीष पटेल, प्रधान आरक्षक रफीक खान, सचिन पटेल, शेख जाकिर, विजय बडकारे और सुनील पाटीदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

अवैध तस्करी नेटवर्क पर बड़ा असर

गौवंश तस्करी पर रोक लगाने के लिए पुलिस की यह कार्रवाई अहम मानी जा रही है। 16 गौवंश की बरामदगी और 11 आरोपियों की गिरफ्तारी से अवैध तस्करी नेटवर्क पर बड़ा असर पड़ा है। पुलिस अब फरार आरोपी की तलाश के साथ मामले की अन्य कड़ियों की भी जांच कर रही है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles