40.5 C
Burhānpur
Saturday, June 7, 2025
40.5 C
Burhānpur
spot_img
Homeअपराध80 साल की बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म- पुलिस ने आरोपी को हिरासत...
Burhānpur
scattered clouds
40.5 ° C
40.5 °
40.5 °
21 %
4.3kmh
31 %
Sat
39 °
Sun
41 °
Mon
39 °
Tue
41 °
Wed
41 °
spot_img

80 साल की बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म- पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

बुरहानपुर। जिले में एक बार फिर हैवानियत देखने को मिली। नेपानगर विधानसभा में बुधवार रात एक 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने महिला को झाड़ियों में ले जाकर इस घिनौने कृत्य को अंजाम दिया। क्षेत्र के युवाओं ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।
नेपानगर पुलिस के अनुसार आरोपी शराब के नशे में था और बुजुर्ग महिला के साथ गलत काम किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है। आरोपी द्वारा महिला को शराब पिलाने की बात भी सामने आई थी, लेकिन पुलिस ने इसे खारिज कर दिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी खुद शराब का आदी है, लेकिन उसने महिला को शराब नहीं पिलाई थी। घटना के समय, कुछ लोगों ने समझा कि आरोपी महिला को वॉशरूम के लिए ले जा रहा होगा, लेकिन जब उन्होंने आरोपी को आपत्तिजनक स्थिति में देखा तो उसे पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।

spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img
spot_img