Homeखंडवामहादेवगढ़ में बिलाल की ‘घर वापसी’: वैदिक...

महादेवगढ़ में बिलाल की ‘घर वापसी’: वैदिक विधि-विधान से उपनयन संस्कार, अब विशाल नाम से शुरू की सनातन यात्रा

- महादेवगढ़ में वैदिक विधि-विधान से हुआ शुद्धिकरण संस्कार, अशोक पालीवाल ने श्रीरामचरितमानस भेंट कर किया स्वागत

खंडवा। पुरुषोत्तम मास के शनिवार को महादेवगढ़ स्थित महाकाल मंदिर परिसर में एक युवक ने सनातन धर्म स्वीकार कर अपनी नई धार्मिक यात्रा की शुरुआत की। बिलाल नामक युवक का वैदिक विधि-विधान से उपनयन संस्कार कराया गया, जिसके बाद उसका नाम विशाल रखा गया। कार्यक्रम के दौरान महादेवगढ़ संरक्षक अशोक पालीवाल ने उसे श्रीरामचरितमानस भेंट कर स्वागत-अभिनंदन किया।

Sadaiv News
बिलाल ने वैदिक विधि-विधान से सनातन धर्म अपनाया।

जानकारी के अनुसार, बिलाल ने अपनी इच्छा से सनातन धर्म में वापसी की बात कही थी। उसका कहना था कि उसके पूर्वज हिंदू थे और वह लंबे समय से सनातन परंपरा से जुड़ना चाहता था। उसने अपने पालक रूपी राजेश सारन से महादेवगढ़ ले चलने और सनातन धर्म में घर वापसी कराने की इच्छा जताई। इसके बाद महादेवगढ़ संरक्षक अशोक पालीवाल से संपर्क किया गया और शनिवार को मंदिर परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

महाकाल के सामने हुआ संस्कार, नाम रखा गया विशाल
Sadaiv News
महादेवगढ़ में बिलाल का उपनयन संस्कार

महादेवगढ़ के महाकाल मंदिर परिसर में सतपाल सेन द्वारा विधि-विधान से उपनयन संस्कार संपन्न कराया गया। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बिलाल को नया नाम विशाल दिया गया। उपस्थित लोगों ने उसे सनातन धर्म की परंपराओं और मर्यादाओं का पालन करने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे विशाल की सनातन यात्रा की शुरुआत बताया। महादेवगढ़ संरक्षक अशोक पालीवाल ने श्रीरामचरितमानस भेंट कर उसका स्वागत किया और कहा कि धर्म और संस्कृति से जुड़ने का निर्णय श्रद्धा और आस्था का विषय है।

दस विधि स्नान से कराया गया शुद्धिकरण संस्कार

कार्यक्रम में पंडित प्रमोद खेड़े के मार्गदर्शन में समाजसेवी सुभाष खंडेलवाल द्वारा विशाल का शुद्धिकरण संस्कार कराया गया। इसमें गंगाजल, गो-दुग्ध, पंचामृत, गोमूत्र, गौ-गोबर, तुलसी रज, फल, धातु, पंचगव्य सहित अन्य विधियों से स्नान संस्कार संपन्न कराया गया। वैदिक परंपरा के अनुसार हुए इस संस्कार के दौरान मंदिर परिसर में धार्मिक माहौल रहा। मंत्रोच्चार, पूजा-अर्चना और विधि-विधान के बीच विशाल को सनातन धर्म की मर्यादाओं से अवगत कराया गया।

ईद के बाद जताई थी घर वापसी की इच्छा

जानकारी के अनुसार, विशाल ने बताया कि ईद के अवसर पर पशुओं की हत्या देखकर वह भावुक हो गया था और उसी के बाद उसने सनातन धर्म में वापसी का निर्णय लिया। उसने अपने नजदीकी लोगों से कहा कि वह अब अपने पूर्वजों के धर्म से जुड़ना चाहता है। इसके बाद उसे महादेवगढ़ लाया गया, जहां धार्मिक विधियों के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

ये रहे मौजूद

इस घर वापसी कार्यक्रम में सुभाष खंडेलवाल, मोहन पालीवाल, रोहित कनाडे, विनोद दहेलिया, अनिमेष पालीवाल, संकेत जोशी, कुश पालीवाल, अतुल अग्रवाल, निखिल देवारे, कृष्णा गौहर, राज पासी, दिव्या धनगर, करण मालवीय, मनीष भारती, आशीष चौहान, गोलू बाबा, विशाल माने, सृष्टि दुबे और शारदा शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles