राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

भाजपा का मिशन लोकसभा चुनाव 2024- आमजन को जोड़ने के लिए नवाचार 

सुझाव पेटी, मिस्ड कॉल और नमो एप से मांगेंगे सुझाव, 9090902024 पर कराएंगे मिस्ड कॉल पत्रकार वार्ता के माध्यम से ‘‘विकसित भारत: मोदी की गारंटी आकांक्षा संग्रहण‘‘ अभियान को किया लांच बुरहानपुर। भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर पूरी तरह से तैयार है। इसे लेकर आमजन को जोड़ने के लिए नवाचार

On: March 7, 2024 8:06 PM
Follow Us:
  • सुझाव पेटी, मिस्ड कॉल और नमो एप से मांगेंगे सुझाव, 9090902024 पर कराएंगे मिस्ड कॉल

  • पत्रकार वार्ता के माध्यम से ‘‘विकसित भारत: मोदी की गारंटी आकांक्षा संग्रहण‘‘ अभियान को किया लांच

बुरहानपुर। भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर पूरी तरह से तैयार है। इसे लेकर आमजन को जोड़ने के लिए नवाचार भी किए जा रहे हैं। सुझाव पेटी रखवाकर सुझाव लेने के अलावा मोबाइल नंबर 9090902024 और नमो एप के माध्यम से भी सुझाव मांगे जा रहे हैं। यह सब संकल्प पत्र के लिए किया जा रहा है। एक करोड़ लोगों से सुझाव लेने का लक्ष्य है। अभियान 8 मार्च से शुरू होकर 12 मार्च तक चलेगा।
यह बात भाजपा प्रदेश प्रवक्ता और विधायक अर्चना चिटनिस ने भाजपा कार्यालय अटल कुंज पर आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कही। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने, महापौर माधुरी अतुल पटेल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र गावड़े, विधानसभा विस्तारक वासुदेव अटूट मौजूद रहे।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी निलेश जूनागढ़े ने बताया कि इस दौरान चुनाव को लेकर अपनाई जा रही रणनीति को लेकर जानकारी सार्वजनिक की गई। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती चिटनिस ने कहा भाजपा ने 1 मार्च को प्रदेश भाजपा कार्यालय में ‘‘विकसित भारत मोदी की गारंटी‘‘ अभियान को प्रदेश में आधिकारिक लांच किया गया है। अब सभी जिलों में प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से ‘‘विकसित भारत : मोदी की गारंटी आकांक्षा संग्रहण‘‘ अभियान को लांच किया गया है। सुझाव पेटी, मिस्ड कॉल और नमो एप के माध्यम से जनता अपने सुझाव पार्टी को दे सकती है। भाजपा लोकसभा चुनाव-2024 के संकल्प पत्र के लिए एक करोड़ से अधिक लोगों से सुझावों को आमंत्रित कर रही है। जहां लोग अधिक संख्या में उपस्थित रहते हैं उन सार्वजनिक स्थानों पर सुझाव पेटी लगाई जाएगी।
8 मार्च से शुरू होगा अभियान, 12 मार्च तक चलेगा
श्रीमती चिटनिस ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा के तीसरे कार्यकाल में भारत को विकसित बनाने और विश्व गुरू के रूप में स्थापित करने की गारंटी को लेकर सुझाव लिए जा रहे हैं। संकल्प पत्र के सुझाव प्राप्त करने के लिए भाजपा के सभी जिला और विधानसभा कार्यालयों में सुझाव पेटी रखी जाएगी। सुझाव पेटी में लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के संकल्प पत्र के लिए जनता अपने सुझाव लिखित में दे सकती है। सुझाव प्राप्त करने के लिए एक मोबाइल नंबर 9090902024 भी जारी किया गया है। उक्त मोबाइल नंबर पर मिस्ड कॉल के माध्यम से लोग अपना सुझाव जमा कर सकते हैं।
हर बूथ पर घर-घर जाकर लेंगे सुझाव
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने ने कहा नमो एप के माध्यम से भी लोग भाजपा को संकल्प पत्र तैयार करने के लिए अपने सुझाव दे सकते हैं। भाजपा कार्यकर्ता 8 से 12 मार्च के बीच हर बूथ पर घर-घर जा कर लोगों से भाजपा के संकल्प पत्र के लिए उनके सुझाव एकत्रित करेंगे। भाजपा के वरिष्ठ नेतागण पूरे प्रदेश में विभिन्न पेशागत व सामाजिक लोगों के साथ बैठक एवं संवाद कर समाज के हर वर्ग के सुझाव एकत्रित करेंगे। केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों और वर्तमान में चल रहे “मैं हूं मोदी का परिवार” अभियान के बारे में भी जानकारी देंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser