राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

BURHANPUR NEWS: सफाई कर्मियों की हड़ताल- तीसरे दिन उग्र हुए कर्मी, निगम में दिया धरना

सफाई कर्मियों की हड़ताल का समर्थन देने निगम के विभिन्न विभागों के आउटसोर्स कर्मी उतरे मैदान में बुरहानपुर। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ट्रेड यूनियन के अंतर्गत आज हड़ताली सफाई कर्मचारियों ने निगम कार्यालय का घेराव कर धरना दिया और निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बता दे की हड़ताल का आज

On: September 27, 2023 3:21 PM
Follow Us:
  • सफाई कर्मियों की हड़ताल का समर्थन देने निगम के विभिन्न विभागों के आउटसोर्स कर्मी उतरे मैदान में

बुरहानपुर। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ट्रेड यूनियन के अंतर्गत आज हड़ताली सफाई कर्मचारियों ने निगम कार्यालय का घेराव कर धरना दिया और निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बता दे की हड़ताल का आज तीसरा दिन है और अभी तक सफाई कर्मचारियों की मांगों का निराकरण नहीं हुआ।
मांगें पूरी होने तक जारी रखेंगे हड़ताल
वहीं सफाई कर्मचारियों के बाद ठेका पद्धति (आउटसोर्स) में कार्य करने वाले निगम कार्यालय के सभी विभागों के कर्मचारियो ने भी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को अपना समर्थन देते हुए आज यानी बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल कर दी है। उनका भी कहना है कि आउटसोर्स बंद कर सभी कर्मियों को नौकरियों पर रखा जाए। 200 से अधिक सफाई कर्मचारियों के साथ अन्य विभागों के कर्मियों ने भी निगम कार्यालय में जमकर नारेबाजी की। आउटसोर्स कर्मचारी अध्यक्ष सुशील पाटिल ने बताया कि डोर टू डोर कचरा उठाने वाले वाहन, कंप्यूटर ऑपरेटर, जलकर विभाग, विद्युत विभाग व आउटसोर्स के अन्य कर्मी भी मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रखेंगे।
सरकार 18 सूत्री मांगों जल्द निराकरण करे अन्यथा में आगामी चुनाव का बहिष्कार
प्रदेश महामंत्री कालु जंगाले ने बताया कि हमारी जायज मांगे वर्षो से लंबित चली आ रही है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जिसको देखते हुए प्रदेश के 2 लाख और जिले के 500 सफाई कर्मचारियों के साथ अब निगम के अन्य विभागों के कर्मियों ने भी हड़ताल कर दी है, जो कि मांगें पूरी होने तक जारी रहेगी। सरकार 18 सूत्री मांगों जल्द निराकरण करे अन्यथा में आगामी चुनाव का प्रदेश स्तर पर बहिष्कार करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश में लगभग 2 लाख सफाई कर्मचारी कार्यरत है यह सभी कर्मचारी प्रदेश स्तर पर उग्र आंदोलन भी करेंगे, उन्होने बताया कि ठेका पद्धति बंद कर अनुकंपा नियुक्ति दी जाय, और सभी कर्मचारियों को नौकरियां पर रखा जाए क्युकी ठेके में बहुत भ्रष्टाचार हो रहा है। लगभग 300 लोग मौजूद रहें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser