राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

CONGRESS POLITICS: उठ रहे सवाल- हर बार कांग्रेस में अल्पसंख्यक ही क्यों हो रहे दरकिनार, पहले दिग्विजयसिंह ने एक नेता को मंच से बाहर भेजा था, अब शहर अध्यक्ष ने बोलने से पहले रोका 

कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा बनी कार्यकर्ताओं की आक्रोश यात्रा, मंच पर समझाते नजर आए पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, 15 मिनट में सभा खत्म बुरहानपुर। कांग्रेस प्रदेश में सरकार बनाना चाहती है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) प्रयास भी कर रहे हैं, लेकिन पार्टी में फूट इतनी अधिक है कि वह अब

On: September 20, 2023 2:38 PM
Follow Us:
  • कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा बनी कार्यकर्ताओं की आक्रोश यात्रा, मंच पर समझाते नजर आए पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, 15 मिनट में सभा खत्म

बुरहानपुर। कांग्रेस प्रदेश में सरकार बनाना चाहती है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) प्रयास भी कर रहे हैं, लेकिन पार्टी में फूट इतनी अधिक है कि वह अब सार्वजनिक मंचों पर भी दिखाई दे रही है। बुरहानपुर (Burhanpur) में तो अकसर अल्पसंख्यकों को दरकिनार करने के मामले सामने आ रहे हैं। कुछ माह पहले पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह (Digvijaysingh) बुरहानपुर आए थे। इस दौरान इंदिरा कॉलोनी स्थित एक ऑडिटोरियम में उन्होंने एक अल्पसंख्यक नेता को मंच से उतारकर बाहर भगा दिया था। अब दूसरा मामला कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा के दौरान मंगलवार रात इकबाल चौक में हुई सभा के दौरान सामने आया। यहां अल्पसंख्यक नेता डॉ. फरीद काजी (Dr. Fareed kazi) को बोलने से पहले ही शहर अध्यक्ष रिंकू टाक ने टोक दिया। इस पर विवाद इस कदर बढ़ा कि कुछ ही देर में कांग्रेस की सभा खत्म हो गई और नेता वहां से चले गए।
दरअसल मंगलवार शाम खरगोन से निकली जन आक्रोश यात्रा बुरहानपुर में रात 9 बजे पहुंची। यात्रा में पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया (Kantilal Bhuria) भी थे, लेकिन वह सभा में नहीं आए। उनकी जगह पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा (Sajjansingh Verma) पहुंचे, लेकिन उनके उद्बोधन से पहले अल्पसंख्यक नेता डॉ. फरीद काजी (Dr. Fareed kazi) बोलने उठे तो शहर अध्यक्ष रिंकू टाक (Rinku taak) ने उन्हें कहा समाज को लेकर कुछ न कहें। इसी बात को लेकर दोनों के बीच मंच पर ही तकरार शुरू हो गई। पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा उन्हें समझाते रहे, लेकिन काजी नहीं माने। बाद में उन्होंने कहा-मुझे अपने समाज की बात रखने से रोका जा रहा था। आप कुछ भी कर लोग हम रूकने वाले नहीं हैं। अनुशासनात्मक कार्रवाई की धमकी दी जा रही थी जो गलत है। मंच पर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव संजय दत्त, मप्र युवक कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रांत भूरिया, भोपाल की पूर्व महापौर विभा पटेल सहित अन्य नेता मौजूद थे। बाद में पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने मंच से अपना दर्द बयां किया और कहा हम इतनी मेहनत करते हैं। आप कांग्रेस, बुरहानपुर का नाम बदनाम मत करो।
गुटबाजी के कारण बिखर रही कांग्रेस
बुरहानपुर में गुटबाजी के कारण कांग्रेस बिखर रही है। शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रिंकू टाक, प्रदेश महासचिव अजय रघुवंशी, निर्दलीय विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा भैया सभी के अपने अपने गुट हैं। दो दिन पहले एक बैठक अलग अलग स्थानों पर एक ही कार्यक्रम के लिए होना भी चर्चा का विषय थी।
ये भी हुआ
• जन आक्रोश यात्रा के दौरान इक़बाल चौक में आयोजित सभा के दौरान मंच पर स्थानीय नेताओं की भीड़ रही।
• निर्दलीय विधायक ठा. सुरेन्द्र सिंह के मंच पर बैठने से कांग्रेसियों में काफी आक्रोश देखा गया।
• सभा के दौरान कई बार विवाद की स्थिति बनी। पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा विवाद को गर्माते देख मामले को शांत करने का प्रयास करते रहे।
• आम सभा में विवाद बढ़ता देख 15 मिनट में ही सभा खत्म कर दी गई। कांग्रेसी आपस में ही लड़ते नज़र आये।
• कांग्रेस की गुटबाजी खुलकर देखने को मिली।
और इधर……
बुधवार को नेपानगर पहुंची जन आक्रोश यात्रा- मातापुर बाजार में हुई सभा 
कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा बुधवार को नेपानगर पहुंची। पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया ने कहा प्रदेश में हमारी सरकार ने विकास किया। आदिवासियों के साथ दोगला व्यवहार किया जा रहा है। आदिवासियों को परेशान किया जा रहा है। बुरहानपुर की घटना को लेकर कहा पार्टी में किसी तरह का मतभेद नहीं है। टिकट वितरण जन आक्रोश यात्रा के बाद किया जाएगा। कांग्रेस की सरकार बनेगी तो हम 11 वचन पूरा करेंगे। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी और कमलनाथ मुख्यमंत्री बनेंगे। पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा. कांग्रेस की सरकार आएगी और जो योजना आप अपने लिए चाहते हो वैसा करेंगे। सरकार बनने के बाद आपकी महापंचायत बुलाएंगे। युवक कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने कहा कि प्रदेश में बड़े घोटाले हुए हैं।
मनोज टॉकिज क्षेत्र में यात्रा का स्वागत किया गया। महाराणा प्रताप प्रतिमा पर माल्यार्पण, महात्मा गांधी, शिवाजी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा सात नंबर गेट, नेपा मिल गेट होते हुए यूनियन भवन के सामने से गुजरी। यहां भी पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। रेलवे ओवरब्रिज से होते हुए आंबेडकर चौराहा पर माल्यार्पण कर कांग्रेस नेता पैदल सभा स्थल ऑटो स्टैंड मातापुर बाजार पहुंचे। दोपहर 2 बजे यात्रा नेपानगर से चांदनी, असीरगढ़ से होते हुए धुलकोट के लिए रवाना हुई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser