राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

विकसित भारत संकल्प यात्रा आशा का एक जीवंत कारवां -ज्ञानेश्वर पाटिल

 विकसित भारत संकल्प यात्रा में सम्मिलित हुए सांसद, नेपानगर विधायक, महापौर सहित जनप्रतिनिधिगण  सांसद ने कहा- मोदी जी की सरकार हर वर्ग को समर्पित है बुरहानपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा आशा का एक जीवंत कारवां है। यह सभी भारतीयों के घरों तक सशक्तिकरण और उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित करती है। विकसित भारत संकल्प

On: December 28, 2023 3:57 PM
Follow Us:

बुरहानपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा आशा का एक जीवंत कारवां है। यह सभी भारतीयों के घरों तक सशक्तिकरण और उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित करती है। विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की वह यात्रा है, जिसमें बताया गया है कि 10 साल के कार्यकाल में उन्होंने क्या किया है। केंद्र व राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ अंतिम व्यक्ति को प्राप्त हो सके, इसके लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से छूटे पात्र लोगों के फॉर्म भराये जा रहा है। मोदी सरकार गरीब को समर्पित है, गांव को समर्पित है, महिलाओं को समर्पित है, युवाओं को समर्पित है, किसानों को समर्पित है, कल्याणकारी योजनाओं से हर तबके को मजबूती मिल रही है। विकसित भारत संकल्प यात्रा’ सरकार की विभिन्न योजनाओं को जमीनी स्तर पर जिन लोगों को लाभ मिला है, उसमें कोई कमी रह गई है, उसकी जानकारी लेना और जिन लोगों को लाभ नहीं मिला है, उनको लाभ पहुंचाने के संकल्प से चली है। केंद्र सरकार की सारी योजनाएं गांवों को मजबूती प्रदान करती हैं, गरीबों को ताकत देती हैं, महिलाओं को सशक्त करती हैं, युवाओं को आवाज देती हैं, किसानों को आगे बढ़ने का मौका देती हैं, जनजाति समुदाय के लोगों को मुख्य धारा से जुड़ने का मौका देती हैं।
Sadaiv Newsयह बात बुरहानपुर विकासखंड ग्राम निम्बोला एवं शहर के वार्डो में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान खंडवा लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कही। इस दौरान नेपानगर विधायक सुश्री मंजू दादू, पूर्व विधायक रामदास शिवहरे, महापौर माधुरी अतुल पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाराम मार्को सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे।
नेपानगर विधायक सुश्री मंजू दादू, महापौर माधुरी अतुल पटेल ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत लगाई जा रहे हैं शिविरों का उद्देश्य है कि मोदी जी तथा प्रदेश की सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ छुटे हुए हर पात्र हितग्राही को मिले। कार्यक्रम में पूर्व महापौर अतुल पटेल, जगदीश कपूर, संजय अग्रवाल, यात्रा प्रभारी ईश्वर चौहान, सांसद प्रतिनिधि किशोर शाह, मनोज टंडन, आदित्य प्रजापति, प्रकाश काले, अशोक महाजन, डॉ. दीपक वाभले, विवेक श्रीमाली, एमआईसी चैयरमेन व पार्षद भारत इंगले, महेंद्र इंगले, नितेश दलाल, सरला महाजन, अपर कलेक्टर शंकरलाल सिंघाड़े, निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser