राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

कांग्रेस राज में जैन संत सुरक्षित नहीं और किस मुहं से प्रियंका गाँधी जैन तीर्थ मोहनखेड़ा आ रही : डॉ सुमेर सिंह सोलंकी

प्रदेश प्रवक्ता ने कांग्रेस नेत्री प्रियंका गाँधी से कियें सवाल डॉ सोलंकी ने कहा कांग्रेस ने जनजातीय समाज को वोट बैंक के नाम पर हमेशा ठगने का काम किया धार। कांग्रेस ने जनजातीय वर्ग के साथ-साथ जैन समाज को भी अपमानित करने का काम किया। कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी की सरकार है, वहां

On: October 5, 2023 1:41 PM
Follow Us:

धार। कांग्रेस ने जनजातीय वर्ग के साथ-साथ जैन समाज को भी अपमानित करने का काम किया। कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी की सरकार है, वहां बेलगावी जिले में जैन संत की नृशंस हत्या कर दी गई। उनकी लाश के टुकड़ों का अंतिम संस्कार करना पड़ा, कांग्रेस राज में जैन संत भी सुरक्षित नहीं है। ऐसे में किस मुहं से प्रियंका गाँधी जैन तीर्थ मोहनखेड़ा आ रही इसका जवाब उन्हें देना होगा। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद डॉ सुमेर सिंह सोलंकी ने धार में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही। डॉ सोलंकी ने कहा कि कांग्रेस ने जनजातीय समाज को वोट बैंक के नाम पर हमेशा ठगने का काम किया। प्रियंका गाँधी फिर से आदिवासियों को भ्रमित करने आ रही है।
कांग्रेस ने हमेशा जनजातीय वर्ग को अपमानित करने का काम किया
डॉ सुमेरसिंह सोलंकी ने कहा कि देश का गौरव है कि आजादी के अमृत काल में जनजातीय वर्ग से आने वाली श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी देश की राष्ट्रपति हैं, प्रदेश की जनजातीय समाज से आने वाली बेटी सुश्री अनुसुईया उइके पूर्वोत्तर के राज्य में राज्यपाल हैं। भाजपा ने जनजातीय वर्ग को सामर्थ्य, संबल और जनप्रतिनिधित्व के समान अवसर दिए हैं, वहीं कांग्रेस ने जनजातीय समाज को वोट बैंक के नाम पर हमेशा ठगने का काम किया है। कांग्रेस ने कभी जनजातीय वर्ग से आने वाली स्वर्गीय जमुना देवी जी को मुख्यमंत्री नहीं बनने दिया। आज कांग्रेस शासित राज्यों छत्तीसगढ़ और राजस्थान में जनजाति वर्ग के हमारे भाई-बहनों का जीवन नर्क से बदतर हो गया है। कांग्रेस ने हमेशा जनजातीय वर्ग को अपमानित करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि बंटाधार के कुशासन में आदिवासी दर-दर भटकने को मजबूर था, कमलनाथ ने भी जनजातीय वर्ग के प्रति कुंठापूर्ण शासन किया, कमलनाथ के समय कांग्रेस ने एमपीपीएससी की परीक्षा में हमारे भील जनजाति के भाई-बहनों को आपराधिक प्रवृत्ति का बताने का काम किया था वहीँ कमलनाथ सरकार के समय सिंगरौली जिले में एक सात साल की जनजातीय वर्ग की बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई थी, इस घटना में कांग्रेसी प्रशासन की निरंकुशता दिखी थी।
कांग्रेस की जनआक्रोश यात्रा सांप और नेवले की लड़ाई साबित हुई
प्रदेश प्रवक्ता डॉ सोलंकी ने कहा कि हिंसा पसंद कांग्रेस ने मध्य प्रदेश की धरती में भी यात्रा निकाली, जिसका नाम जन आक्रोश यात्रा दिया। लेकिन कांग्रेस की यह यात्रा सांप और नेवले की लड़ाई साबित हुई, जिसमें पग-पग आक्रोश और डगर-डगर रोष था। जन आक्रोश यात्रा में अजय सिंह चुरहट से और अरुण यादव बुधनी विधानसभा से खुद चुनाव हार गए थे, लेकिन वह आज जन आक्रोश यात्रा का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। वहीं दूसरी तरफ चुनाव में हमेशा पराजित सुरेश पचौरी भी नेतृत्वकर्ता थे,लेकिन पुराने नेताओं को कमलनाथ ने मौका नहीं दिया। उन्होंने कहा कि कांतिलाल भूरिया और गोविंद सिंह जैसे नेता जिन्होंने हमेशा कमलनाथ को राज्य की राजनीति में स्थापित नहीं होने दिया, उनको यात्रा प्रभारी देखकर ऐसा लगा रहा था जैसे सांप और नेवले की लड़ाई चल रही है। डॉ सोलंकी ने कहा कि दिग्विजय गुट के नेता पीसी शर्मा, प्रियव्रत सिंह, सुरेंद्र सिंह बघेल, विजयलक्ष्मी साधौ जैसे नेता यात्रा में न रथ पर थे, न जमीन पर थे। यह कांग्रेस में आक्रोशित कांग्रेस के चेहरे बन गए हैं। इन यात्राओं में 7 नेता,7 क्षेत्र थे लेकिन 700 से अधिक जगह विरोध हुआ, इन आक्रोश में पूरा मनोरंजन, पूरा एक्शन ड्रामा था, जूते थे, नेताओं के खिलाफ तख्तियां थी, हाथ में बंदूक थी, नेताओं का पत्रकारों और जनता के खिलाफ आक्रोश था, खूब झड़प थी, नेताओं के धर्म विरोधी बयान थे, मोदी जी पर अनर्गल टिप्पणी थी, यह यात्रा पग-पग कांग्रेस की फूट की, सत्ता की लूट की भूख थी।
कांग्रेस के कुकृत्यों पर प्रियंका जी चुप्पी तोड़ेंगी ?
डॉ सुमेर सिंह सोलंकी ने कहा कि प्रियंका गाँधी जी आप महिलाओं के दुःख दर्द को बेहतर समझती है। लेकिन आपकी पार्टी के ही नेता दिग्विजय सिंह कांग्रेस नेत्री को ’टंच माल’ कहते हैं, तो सज्जन वर्मा ’बच्चे पैदा करने की मशीन’ कहते हैं,सुखदेव पांसे महिला को ’नाचने-गाने वाली’ कहते हैं, तो तरुण भनोट ’बेवकूफ महिला’ कहते हैं। पूर्व मंत्री उमंग सिंघार महिला उत्पीड़न करते हैं, तो आपकी ही पार्टी के विधायक ट्रेन में महिला से छेड़खानी करते हैं। उन्होंने प्रियंका गाँधी से सवाल पूछते हुए कहा कि उमंग सिंघार की पत्नी ने सोनिया जी को चिट्ठी लिखी थी, उसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि आपकी पार्टी के नेता सिंघार महिलाओं का शोषण करते हैं, इस चिट्ठी पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है? कांग्रेस विधायक कल्पना वर्मा खुद कांग्रेसी नेताओं के उत्पीड़न से परेशान हैं। क्या आप उनसे माफी मांगेंगी? आपके यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी. पर आपकी पार्टी की नेता अंकिता दत्ता ने शोषण का आरोप लगाया है, आपके निजी सचिव संदीप सिंह तक पर कांग्रेस नेता अर्चना गौतम ने बदसलूकी का आरोप लगाया, ऐसे सभी मामलों में आपकी चुप्पी कब टूटेगी?
कांग्रेस की थोथी गारंटियों पर जनता को भरोसा नहीं
प्रदेश प्रवक्ता डॉ सोलंकी ने कहा कि प्रियंका जी आप पिछली बार जब मध्य प्रदेश आई थीं, तब आपने 6 गारंटी दी थी, आपके भाई राहुल जी ने भी गारंटी दी, प्रियंका जी आपकी इन थोथी गारंटियों पर अब प्रदेश की जनता को भरोसा नहीं है? कांग्रेस शासित राज्य राजस्थान रेपस्थान बन रहा है। छत्तीसगढ़ में आए दिन बेटियों से बलात्कार, उन्हें जिंदा जला दिया जाता है और आपका दोहरा चरित्र यह है कि भाजपा शासित राज्यों में होने वालीं हर छोटी घटना पर ट्विटर की चिड़िया उड़ाती है लेकिन आप कांग्रेस शासित राज्यों में होने वाली जघन्य घटनाओं पर सलेक्टिव चुप्पी रखती है। क्या सिर्फ राजनीतिक रोटियां सेंकना ही आपकी राजनीति का केंद्र है? उन्होंने कहा कि कमलनाथ जी ने मुख्यमंत्री बनते ही हमारी सहरिया, भारिया और बैगा आदिवासी बहनों की 1 हजार रुपये की सहायता बंद कर दी, आदिवासी बहनों को छलने वाले कमलनाथ जी पर आप क्या राय देंगी? आपकी पार्टी के नेता रानी दुर्गावती, रानी कमलापति, रानी अवंती बाई के गौरव गान का विरोध करते हैं, आपके नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने रानी कमलापति के विषय में कहा था, कौन रानी कमलापति, वह रानी कमलापति के शौर्य को मानने को राजी नहीं थे, इस पर आप क्या बोलेंगी?

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser