राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

MP Election 2023- हर्षवर्धन ने भाजपा से दिया इस्तीफा, उनसे जुड़े नेता, पदाधिकारियों ने प्रदेशाध्यक्ष को भेजे इस्तीफे 

बुरहानपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं दिवंगत सांसद स्व. नंदकुमार सिंह चौहान (नंदू भैया) के बेटे हर्षवर्धन सिंह चौहान ने बुरहानपुर विधानसभा से भाजपा से टिकट की दावेदारी की थी, लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला। पार्टी ने पूर्व मंत्री और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अर्चना चिटनिस को प्रत्याशी बनाया है। इसके बाद हर्षवर्धन बागी हो गए

On: November 2, 2023 8:53 PM
Follow Us:

बुरहानपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं दिवंगत सांसद स्व. नंदकुमार सिंह चौहान (नंदू भैया) के बेटे हर्षवर्धन सिंह चौहान ने बुरहानपुर विधानसभा से भाजपा से टिकट की दावेदारी की थी, लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला। पार्टी ने पूर्व मंत्री और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अर्चना चिटनिस को प्रत्याशी बनाया है। इसके बाद हर्षवर्धन बागी हो गए और निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। गुरूवार दोपहर उन्होंने प्रदेश भाजयुमो कार्यसमिति सदस्य के साथ ही पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद इस्तीफे की झड़ी लग गई। शाम तक 12 पदाधिकारी इस्तीफा दे चुके हैं। बताया जा रहा है कि अभी यह संख्या और बढ़ेगी। जिन लोगों ने इस्तीफे दिए वह पार्टी के महत्वपूर्ण पदों पर थे।
इस्तीफा देने वालों में पूर्व निगम अध्यक्ष, पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष, आईटी संयोजक, शाहपुर मंडल अध्यक्ष सहित अन्य शामिल हैं। खास बात यह है कि प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा को भेजे गए इस्तीफे में पार्टी के पदाधिकारियों ने लिखा है कि बुरहानपुर विधानसभा 180 से भाजपा ने जिन्हें अधिकृत प्रत्याशी बनाया है उनको निर्दलीय प्रत्याशी द्वारा पराजित किया गया है।
हर्षवर्धन ने कहा- पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पॉलीटिकल डायरी में लिखा है कि कोई व्यक्ति आपका वोट पाने का अधिकार केवल इसलिए नहीं रख लेता है कि वह किसी अच्छी पार्टी का सिंबॉल लेकर खड़ा हुआ है। यदि व्यक्ति खराब हो। खराब व्यक्ति को गलत व्यक्ति को पार्टी ने टिकट दिया हो तो कार्यकर्ता, मतदाताओं का यह अधिकार बनता है कि वह उस व्यक्ति की जगह किसी अन्य व्यक्ति को जो अच्छा व्यक्ति मैदान में उतरा हो उसे जिताए और इस प्रकार के निर्णयों का पार्टी का अपने मत के द्वारा जवाब दे। उसी विचारधारा, आदर्श को लेकर मैं निर्दलीय चुनाव में उतरा हूं। जनता के आदेश पर जनता ने इसलिए चुनाव में खड़ा हुआ हूं ताकि स्व. नंदकुमार सिंह चौहान की तरह सेवा करूं।
एक दिन पहले ई-मेल किया इस्तीफा
हर्षवर्धन ने कहा- मैं निर्दलीय चुनाव लड़ रहा हूं और निर्दलीय लड़ना है इसलिए मैंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता, पद से इस्तीफा दे दिया है। कल पार्टी को ई-मेल कर दिया था। आज उसकी हार्ड कॉपी भी जिलाध्यक्ष को भेज दी है। सोशल मीडिया पर भी डाल दिया है। साथ ही अन्य कार्यकर्ता, पदाधिकारी भी इस्तीफा देंगे। उन्होंने कहा अभी बहुत से लोग इस्तीफा देने वाले हैं। 1980 की स्थिति एक बार फिर यहां बनेगी।
इन्होंने दिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफे
हर्षवर्धन सिंह नंदकुमार सिंह चौहान प्रदेश भाजयुमो कार्यसमिति सदस्य, रमेश पाटीदार पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष, मनोज तारवाला पूर्व निगम अध्यक्ष, प्रवीण शहाणे, सौरभ पाटिल जिला मंत्री, रतिलाल चिलात्रे जिला महामंत्री, पूजा नागड़ा जिला संयोजक आईटी, विक्रमसिंह चौहान शाहपुर मंडल अध्यक्ष, अजय उज्जैनवाल श्यामप्रसाद मंडल के महामंत्री, पिंटु बाविस्कर श्यामाप्रसाद मंडल के मंडल महामंत्री, आकाश पाटिल मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा, किशोर पाटिल पूर्व जनपद अध्यक्ष। बताया जा रहा है कि और पार्टी नेता, कार्यकर्ता भी इस्तीफा देंगे।
कांग्रेस में भी बागियों पर आर्ब्जवर रख रहे नजर
इधर कांग्रेस में भी बागियों पर आर्ब्जवर ने नजर रख रखी है। नेपानगर, बुरहानपुर विधानसभा में आर्ब्जवर आए हुए हैं। शहर कांग्रेस अध्यक्ष रिंकू टाक ने बताया पार्टी को सारी स्थिति से अवगत करा दिया गया है। जो लोग संगठन के साथ नहीं हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

निर्दलीय प्रत्याशी प्रियांक सिंह ठाकुर ने हर्षवर्धन सिंह चौहान के समर्थन में उठाया नामांकन फॉर्म

बुरहानपुर। निर्दलीय प्रत्याशी प्रियांक सिंह ठाकुर ने निर्दलीय प्रत्याशी हर्षवर्धन सिंह चौहान के समर्थन में अपना नामांकन फॉर्म वापस उठा लिया। वह उदासीन आश्रम के संत पुष्करानंद महाराज, नर्मदा गिरी महाराज, निर्दलीय प्रत्याशी हर्षवर्धन सिंह चौहान, पूर्व निगम अध्यक्ष मनोज तारवाला सहित अन्य कुछ लोगों के साथ रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय पहुंचे और नामांकन वापस लिया। इस दौरान निर्दलीय प्रत्याशी हर्षवर्धन सिंह चौहान ने कहा प्रियांक सिंह ने शहर के विकास के लिए साधु संतों के कहने पर फॉर्म भरा था। आज समर्थन में फॉर्म उठाया है। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी प्रियांक सिंह ठाकुर ने कहा- फॉर्म संत, पुजारी, साधु संत की अनुमति से भरा था। सभी का आदेश है कि हर्षवर्धन सिंह के लिए फॉर्म उठाना चाहिए। इसलिए उठाया है। बुरहानपुर विधानसभा में दोपहर तक एक फॉर्म उठा।
नेपानगर विधानसभा से बबीता भारतसिंह वास्कले, उषा, रामगोपाल राजकुमार अखंडे ने अपना नामांकन वापस लिया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser