राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

MP Election 2023: कैलाश विजयवर्गीय ने कहा था चूहा- हर्षवधन बोले, विजयवर्गीय जी बड़े नेता, बड़े नेताओं को कार्यकर्ता चूहे, कीड़े मकोड़े की तरह ही नजर आते हैं

बोले, पांडवों के साथ भले ही सेना में ऐसे दिग्गज नहीं थे, लेकिन कृष्ण थे, मेरे साथ जनता रूपी कृष्ण हैं बुरहानपुर। विधानसभा चुनाव में आरोप प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। दो दिन पहले बुरहानपुर और नेपानगर विधानसभा में प्रचार के लिए आए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने नेपानगर विधानसभा

On: November 6, 2023 9:03 PM
Follow Us:

बुरहानपुर। विधानसभा चुनाव में आरोप प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। दो दिन पहले बुरहानपुर और नेपानगर विधानसभा में प्रचार के लिए आए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने नेपानगर विधानसभा के डोईफोड़िया में निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हर्षवर्धन सिंह चौहान का बिना नाम लिए कहा था चूहे हैं। इसके बाद हर्षवर्धन से जब मीडिया ने पूछा तो उनका कहना था कैलाश विजयवर्गीय बड़े नेता हैं। बड़े नेताओं को कार्यकर्ता चूहे, कीड़े, मकोड़े की तरह ही नजर आते हैं। हर्षवर्धन ने कहा-मुझे चुनाव में खड़े करने वाले मेरे दोस्त नहीं मेरे वरिष्ठ और इस विधानसभा क्षेत्र की जनता है। जो जन सैलाब था वह मतदाता हैं। उन्हीं के कहने पर खड़ा हुआ हूं।
मेरे पिता ने पार्टी के लिए अपना जीवन त्यागा, पार्टी समझा कहां
हर्षवर्धन ने कहा- मेरे पिता स्व. नंदकुमार सिंह चौहान नंदु भैया ने पार्टी की सेवा करते करते अपना जीवन त्याग दिया, लेकिन उस त्याग को पार्टी ने समझा कहां। कैलाश विजयवर्गीय ने जो बात कही है तो वह बहुत बड़े नेता हैं, लेकिन मैं यह कहना चाहता हूं कि उनके सुपुत्र को पार्टी द्वारा टिकट दिया गया। जबकि वह पहले से पार्टी के पद थे। वहीं पिछली बार मेरा टिकट परिवारवाद के नाम पर रोका गया। कैलाश जी के पद पर होते हुए उनके सुपुत्र को टिकट कैसे मिल गया। तब नसीहत और परिवारवाद कहां गया था।
यह युद्ध सत्य के लिए लड़ा जा रहा
हर्षवर्धन सिंह चौहा ने कहा-यह युद्ध जो हम लड़ रहे हैं सत्य के बीच का युद्ध है जिस प्रकार कौरवों की तरफ से लड़ने के लिए महाराभारत के युद्ध में भीष्म पितामाह, द्रोणाचार्य आदि उतरे थे। उसी प्रकार सभी लोग अब आएंगे। अंत में जीत पांडवों की हुई थी। पांडवों के साथ भले ही सेना में ऐसे दिग्ग्ज नहीं थे, लेकिन कृष्ण थे और मेरे साथ जनता रूपी कृष्ण हैं। यही कहूंगा कि जो बड़े नेता होते हैं उन्हें कार्यकर्ता चूहे, कीड़े, मकोड़े की तरह नजर आते हैं।

और इधर-

स्टार प्रचारकों की सभाएं प्रस्तावित भाजपा से योगी आदित्य नाथ, नितिन गडकरी, गोवा, असम के मुख्यमंत्री सहित 7 नामों की सूची भेजी

जिले की दो विधानसभाओं बुरहानपुर और नेपानगर में आगामी दिनों में पार्टी के स्टार प्रचारकों की सभाएं प्रस्तावित है। भाजपा की ओर से सात तो कांग्रेस की ओर से 5 नामों की सूची पार्टी को भेजी गई है। जैसे जैसे दिन, समय तय होगा स्टार प्रचारक यहां सभाएं करने पहुंचेंगे।
भाजपा जिला महामंत्री डॉ. मनोज माने ने बताया बुरहानपुर विधानसभा में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग व जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी, जालना के सांसद और केंद्रीय रेल राज्यमंत्री रावसाहेब दादाराव दानवे, जामनेर महाराष्ट्र के विधायक गिरीश महाजन, खामगांव विधायक आकाश फुंडकर, असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिश्वा, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत आदि की सभाएं कराने के लिए सात नामों की सूची पार्टी को भेजी गई है। तारीख और समय जल्द तय होगा। इधर कांग्रेस की ओर से 5 स्टार प्रचारकों की सभाएं कराई जाना प्रस्तावित है। इसमें कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, अल्पसंख्यक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरूण यादव की सभाएं कराई जाना प्रस्तावित है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser