राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

MP POLITICS- छतरपुर जिले की सभी 6 विधानसभाओं में जीत हासिल करेगी भाजपा -प्रभात झा

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश शासन के मंत्री ने पत्रकार-वार्ता में जारी किया सरकार का गरीब कल्याण रिपोर्ट कॉर्ड छतरपुर। जन आशीर्वाद यात्रा ने छतरपुर जिले में जब से प्रवेश किया है, यात्रा का जगह-जगह लोग उत्साहपूर्वक स्वागत कर रहे हैं। सभाओं में लोगों को भीड़ उमड़ रही है, जिनमें हर वर्ग के

On: September 20, 2023 9:38 AM
Follow Us:
  • पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश शासन के मंत्री ने पत्रकार-वार्ता में जारी किया सरकार का गरीब कल्याण रिपोर्ट कॉर्ड

छतरपुर। जन आशीर्वाद यात्रा ने छतरपुर जिले में जब से प्रवेश किया है, यात्रा का जगह-जगह लोग उत्साहपूर्वक स्वागत कर रहे हैं। सभाओं में लोगों को भीड़ उमड़ रही है, जिनमें हर वर्ग के लोग शामिल हैं। जनता के इस उत्साह और भारतीय जनता पार्टी (BJP) मिल रहे समर्थन से यह स्पष्ट हो गया है कि छतरपुर जिले की सभी 6 विधानसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी बड़ी जीत हासिल करने जा रही है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व वरिष्ठ नेता श्री प्रभात झा एवं प्रदेश शासन के मंत्री श्री बृजेन्द्रप्रताप सिंह ने जिले के बिजावर में पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए कही।
भाजपा को मिल रहा भरपूर आशीर्वाद
वरिष्ठ नेता प्रभात झा (Prabhat Jha) ने पत्रकारवार्ता में जन आशीर्वाद यात्रा की जानकारी देते हुए कहा कि विंध्य क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी द्वारा निकाली जा रही जन आशीर्वाद यात्रा ने 18 सितम्बर को चंदला विधानसभा से छतरपुर जिले में प्रवेश किया था। बीते 2 दिनों से यात्रा जिले में भ्रमण कर रही है। यात्रा चंदला, लवकुशनगर, महाराजपुर, गढ़ी, मलहरा, छतरपुर होते हुए कल रात्रि को बिजावर पहुंची। यात्रा के प्रति जिले में जनता का अभूतपूर्व उत्साह दिखाई दे रहा है। बीते दो दिनों में हजारों लोगों ने, पार्टी कार्यकर्ताओं ने, माता-बहनों और युवाओं ने यात्रा का स्वागत किया है और बड़ी संख्या में लोग इन यात्राओं में शामिल हुए हैं। बीती रात बिजावर में विशाल जनसभा हुई, जिसमें हजारों लोग उपस्थित रहे। श्री झा ने कहा कि जिले की सभी विधानसभाओं में पार्टी को जनता जनार्दन का भरपूर आशीर्वाद मिला है। इससे साफ हो गया है कि जिले की सभी सीटों पर पार्टी विजय हासिल करने जा रही है।
भाजपा की सरकारों ने हर क्षेत्र में किया अभूतपूर्व विकासः बृजेंद्रप्रताप सिंह
बृजेंद्र प्रताप सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र में नरेन्द्र मोदी जी और प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की सरकारों ने लगातार हर क्षेत्र में विकास और गरीब कल्याण के कार्य किए हैं। भाजपा की सरकारों ने महिलाओं, किसानों, युवाओं के साथ गांव और गरीबों के सशक्तीकरण की योजनाएं लागू की हैं और हर वर्ग को सम्मान दिया है। हमारी माताओं-बहनों को शौच के लिए बाहर जाना पड़ता था। रहने के लिए छत तक नसीब नहीं होती थी। लेकिन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना में गरीब परिवारों को पक्के मकान दिये और शौचालय भी बनवाए। किसानों के खातों में 6000 रुपए और प्रदेश सरकार भी 6000 रुपये डाल रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली बहनों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए लाड़ली बहना योजना के माध्यम से 1000 रुपए बहनों के खातों में डालने शुरू किया। रक्षाबंधन पर्व पर बहनों के खातों में 250 रुपए शिवराज भैया ने दिये हैं और अब अक्टूबर से 1250 रुपए आएंगे, जो आगे 3000 रुपए हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार कन्याओं की भी चिंता करते हुए जन्म से लेकर पढ़ाई और विवाह तक जिम्मा उठा रही है। अब तो हमारी सरकार ने तय किया है कि जिन लाड़ली बहनों के पास आवास नहीं है, उन्हें भी लाड़ली बहना आवास योजना के माध्यम से आवास दिया जाएगा।
जारी किया प्रदेश सरकार का रिपोर्ट कॉर्ड
पत्रकार वार्ता के दौरान वरिष्ठ नेता प्रभात झा, प्रदेश सरकार के मंत्री बृजेंद्रप्रताप सिंह सहित पार्टी नेताओं ने प्रदेश सरकार का गरीब कल्याण रिपोर्ट कॉर्ड जारी किया। पत्रकार वार्ता में विधायक राजेश शुक्ला, यात्रा सह प्रभारी पूर्व विधायक के. के. श्रीवास्तव, पूर्व विधायक रेखा यादव, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अनिल पटेल, आशीष तिवारी, अखिलेश त्रिवेदी, अशोक मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी अरविंद बुंदेला, सह प्रभारी अरविंद रावत, मंडल अध्यक्षश्री भारत सिंह परिहार उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser