राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित हुआ मध्यप्रदेश की नव निर्वाचित सरकार का शपथ ग्रहण समारोह

राज्यपाल मंगुभाई पटेल नें डॉ. मोहन यादव को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई जगदीश देवड़ा और राजेन्द्र शुक्ल ने राज्य के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली भोपाल। बुधवार 13 दिसम्बर को भोपाल के मोतीलाल स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गरिमामयी उपस्थिती में मध्यप्रदेश की नव निर्वाचित सरकार का शपथ ग्रहण

On: December 13, 2023 1:52 PM
Follow Us:

भोपाल। बुधवार 13 दिसम्बर को भोपाल के मोतीलाल स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गरिमामयी उपस्थिती में मध्यप्रदेश की नव निर्वाचित सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। राज्यपाल मंगुभाई पटेल नें नवनियुक्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। जगदीश देवड़ा और राजेन्द्र शुक्ल ने राज्य के उपमुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली।
Sadaiv Newsसमारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह, पार्टी के रार्ष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, राष्ट्र्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष, राष्ट्र्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी, केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र भाई पटेल, उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, महाराष्ट्र्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे एवं उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, अजीत पवार, पार्टी के संसदीय बोर्ड के सदस्य सत्यनारायण जटिया, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद, अजा मोर्चा के राष्ट्र्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य, पूर्व केंद्रीय मंत्री व विधायक नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद सिंह पटेल, प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, महाराष्ट्र्र के सह प्रभारी जयभानसिंह पवैया सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकताओं एवं साधुसंतों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने दी शुभकामनाएं
Sadaiv Newsमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा एवं राजेंद्र शुक्ल द्वारा शपथ ग्रहण किए जाने पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं संगठन महामंत्री हितानंद जी ने शुभकामनाएं दी हैं।
प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने इस अवसर पर कहा है कि नई सरकार के शपथग्रहण के साथ ही प्रदेश के विकास और खुशहाली का अगला चरण शुरू हो गया है। श्री शर्मा ने आशा जताई कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के कार्यकाल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने जिस मध्यप्रदेश को अंधेरों से निकालकर पिछड़ेपन के कलंक से मुक्त किया और विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाया, नई सरकार उसे देश के विकसित राज्यों में शामिल करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। श्री शर्मा ने कहा कि आज का दिन विकास के रास्ते पर प्रदेश की यात्रा में एक अहम पड़ाव साबित होगा। उन्होंने कहा कि मैं खुशहाली और विकास के इस नए चरण की शुरुआत पर प्रदेशवासियों को बधाई देता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser