राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

तुष्टिकरण और संकुचित मानसिकता ही कांग्रेस की पहचान – भारती ताई पवार 

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने अनुसूचित जाति बस्ती में कार्यकर्ताओ से की चर्चा बुरहानपुर। तीन दिवसीय संगठनात्मक प्रवास पर बुरहानपुर पहुंची केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री डॉ. भारती ताई पवार ने तीसरे दिन बुरहानपुर विधानसभा के अनुसूचित जाति बस्ती आलमगंज में कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर चर्चा की। केन्द्रीय राज्यमंत्री ने कहा भारतीय जनता पार्टी सभी वर्गों

On: October 12, 2023 7:36 PM
Follow Us:
  • केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने अनुसूचित जाति बस्ती में कार्यकर्ताओ से की चर्चा

बुरहानपुर। तीन दिवसीय संगठनात्मक प्रवास पर बुरहानपुर पहुंची केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री डॉ. भारती ताई पवार ने तीसरे दिन बुरहानपुर विधानसभा के अनुसूचित जाति बस्ती आलमगंज में कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर चर्चा की। केन्द्रीय राज्यमंत्री ने कहा भारतीय जनता पार्टी सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। हम सब के प्रयास से ही समाज, देश का विकास संभव है। भाजपा का कार्यकर्ता अपनी इच्छा से नहीं पार्टी की इच्छा से काम करता है। मेरा-तुम्हारा कुछ नहीं है,जो भी है भाजपा का है, ये सोच भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता की होती है। उन्होंने कहा कि देश में महिलाओं की स्थिति प्रधानमंत्री मोदी जी के आने के बाद सुधरी है।
योजनाओं में मातृशक्ति सर्वोच्च
श्रीमती पवार ने कहा कि मोदीजी और शिवराज जी की प्रत्येक योजना में महिला केन्द्रीय भाव में होती है। चाहे घर-घर शौचालय की बात हो, उज्जवला योजना हो या फिर लाड़ली लक्ष्मी योजना हो। सभी योजनाओं में मातृशक्ति सर्वोच्च है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने लोकतंत्र की बारंबार हत्या की है। आजादी के बाद से कांग्रेस ने आम आदमी के लिये कभी सोचा ही नहीं। तुष्टिकरण और संकुचित मानसिकता ही कांग्रेस की एकमात्र पहचान है। उन्होंने कहा कि आनंद का विषय ये है कि अब हम जाग गए हैं और ये जागरण देश के प्रत्येक कोने तक पहुंच गया है। हमें इस अग्नि को दिन प्रतिदिन और प्रखर करना है।
कांग्रेस ने देश को तबाह और बर्बाद किया
सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा ये वो कांग्रेस है जिसने देश को तबाह और बर्बाद किया। यह वही कांग्रेस है जिसने भारत को घोटालों का देश बनाने का पाप किया था। इन्होंने कितने घोटाले किए। कोयला घोटाला, 2जी घोटाला, 3जी घोटाला, 4जी घोटाला, जीजा जी घोटाला, घोटाले पर घोटाले जिन्होंने किए वह हमसे आंख मिलाकर बात करने की कोशिश करते हैं।
यह कार्यक्रम भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष ईश्वर चौहान के नेतृत्व में किया गया। जिसमें उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि भाजपा को उनके अनुसूचित जाति वर्ग के उत्थान के लिए गए अथक प्रयास एवं विकास के लिए धन्यवाद देने का अवसर आया है। 17 नवंबर तारीख को धन्यवाद स्वरूप भाजपा को विजय बनाने का संकल्प लेना है।
इस दौरान पूर्व मंत्री श्रीमति अर्चना चिटनिस, पूर्व महापौर एवं विधानसभा संयोजक अतुल पटेल, महापौर श्रीमति माधुरी अतुल पटेल, कार्यक्रम प्रभारी एवं जिला महामंत्री डॉ. मनोज माने, जिला संयोजक विजय गुप्ता, महामंत्री रतीलाल चिल्लात, मंडल अध्यक्ष विक्रम चंदेल, पार्षद गौरव शुक्ला, राजेश महाजन, रीतेश सरोदे, राजकुमार वाघ, जिला उपाध्यक्ष साहेबराव शंखपाल, मुकेश लौंडे, सुरेश लौंडे, संतोष शाह, चिंटू राठौर, मनोज मेहरा, अशोक चौहान, मिडिया प्रभारी राजेश सावकारे, रमेश सावले, जीतू मोरे, पूनम पालीवाल, सचिन मोरे, करण चौहान, संजय मोरे, दीपक गणेश छतरी, शुभम वानखेड़े, प्रमोद नरवाले, रोहन बोयत, मलखान दीपक रोजतकर सहित अन्य मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser