राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

BJP POLITICS- अगर आप लोग कहेंगे तो चुनाव मैदान में उतर जाउंगा, फिर कदम वापस नहीं लूंगा 

कार्यकर्ताओं की मांग पर हर्षवर्धन सिंह चौहान ने कहा, रेलवे स्टेशन पर हजारों की संख्या में उमड़ी कार्यकर्ताओं की भीड़ बुरहानपुर। अगर आप लोग कहेंगे तो मैं चुनाव मैदान में उतर जाउंगा फिर कदम वापस नहीं लूंगा। मुझे मालूम था कि जब वापस बुरहानपुर आउंगा तो क्या होगा। यह बात दिवंगत सांसद नंदकुमार

On: October 22, 2023 7:18 PM
Follow Us:
  • कार्यकर्ताओं की मांग पर हर्षवर्धन सिंह चौहान ने कहा, रेलवे स्टेशन पर हजारों की संख्या में उमड़ी कार्यकर्ताओं की भीड़

Sadaiv Newsबुरहानपुर। अगर आप लोग कहेंगे तो मैं चुनाव मैदान में उतर जाउंगा फिर कदम वापस नहीं लूंगा। मुझे मालूम था कि जब वापस बुरहानपुर आउंगा तो क्या होगा। यह बात दिवंगत सांसद नंदकुमार सिंह चौहान के बेटे हर्षवर्धन सिंह चौहान ने रविवार शाम अपने निवास पर कही। इससे पहले उन्होंने कहा था कि मैं कार्यकर्ताओं चर्चा करूंगा। संजय नगर स्थित निवास पर काफी संख्या में फिर कार्यकर्ता पहुंचे थे।
दरअसल हर्षवर्धन की दावेदारी बुरहानपुर विधानसभा से थी, लेकिन पार्टी ने टिकट नहीं दिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं में आक्रोश पनप गया। काफी लोग देर रात ही उनके निवास पर पहुंच गए थे। दूसरे दिन हर्षवर्धन भोपाल से लौटे तो काफी संख्या में कार्यकर्ता उन्हें लेने स्टेशन गए। वहां से रैली निकली जो करीब 4 घंटे बाद उनके निवास पहुंची। यहां हर्षवर्धन ने कहा अगर कार्यकर्ता तैयार हैं तो मैं भी चुनाव लड़ने के लिए तैयार हूं।
बोले दूसरी बार निमाड़ की जनता के साथ धोखा हुआ
नंदू भैया के बेटे हर्षवर्धन सिंह चौहान बोले-जनता का आदेश होगा वह मेरे लिए सर्वमान्य होगा। मेरे जीवन का फैसला अब मैंने इनके हाथों में दे दिया। दूसरी बार निमाड़ की जनता से फरेब हुआ। हमें धोखे में रखा गया। पहले इनके द्वारा कहा गया था कि हारे हुए कैंडिडेट को टिकट नहीं दिया जाएगा वह भी जो निर्दलीय से हारे हैं। जिन पर भ्रष्टाचार के तमाम आरोप हैं। ऐसे लोगों को टिकट मिल गया। बहरहाल आज तो मैं शहर में आया हूं। सबसे चर्चा करूंगा। जनता का सेवक हूं जो मालिक कहेगा वह सेवक करेगा। मेरे पास किसी का फोन नहीं आया। अब क्या बात करना।
बुरहानपुर विधानसभा से की थी दावेदारी
हर्षवर्धनसिंह चौहान ने बुरहानपुर विधानसभा से टिकट की दावेदारी की थी, लेकिन पार्टी ने पूर्व मंत्री व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अर्चना चिटनीस को उम्मीदवार बनाया है। इसके बाद देर रात नंदू भैया के घर पर काफी संख्या में समर्थक जुटे थे। निर्णय लिया गया था कि रविवार को सभी स्टेशन पहुंचेंगे। स्टेशन पर हजारों की संख्या में समर्थक मौजूद रहे। निमाड़ का नेता कैसा हो हर्षवर्धन जैसा हो आदि नारे लगाए गए।
तारवाला बोले- संकट के समय में हमेशा तारवाला परिवार खड़ा है
इस दौरान पूर्व निगम अध्यक्ष मनोज तारवाला ने कहा- पूर्व सांसद नंदकुमार सिंह चौहान नंदू भैया ने मप्र में भाजपा का झंडा लहराने के लिए जीवनभर मेहनत की। जब जब चौहान परिवार पर राजनीतिक संकट आया तब तब तारवाला परिवार उनके साथ खड़ा है। आज भी हम तन, मन, धन से साथ हैं।
नंदु भैया के वाहन पर निकले हर्षवर्धन
स्टेशन पहुंचने के बाद हर्षवर्धन सिंह चौहान ने जीप में रैली निकाली। कहीं भी भाजपा का झंडा, बैनर नजर नहीं आया। जीप पर नंदु भैया का पोस्टर लगा दिखा जिस पर लोक शक्ति लिखा था। नंदू भैया इसी वाहन से प्रचार के लिए निकला करते थे। वहीं कईं लोग नंदु भैया के बैनर लेकर स्टेशन पर घूमते नजर आए। कईं बैनर पर लिखा था मैंने क्या कमी छोड़ी थी पार्टी की सेवा में। गौरतलब है कि एक दिन पहले नंदु भैया की पत्नी दुर्गेश्वरी ने कहा था कि मेरे पति ने पार्टी की सेवा में क्या कमी की थी जो आज मुझे यह दिन देखना पड़ रहा है। इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल काफी बदल गया है।
मां ने दिया विजय का आशीर्वाद
मां दुर्गेश्वरी नंदकुमार सिंह चौहान ने अपने बेटे हर्षवर्धन के घर पहुंचने पर तिलक लगाकर विजयी होने का आशीर्वाद दिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने समर्थन में नारेबाजी की। बाद में अपने बयान में हर्षवर्धन ने भी कह दिया कि अगर कार्यकर्ता राजी हैं तो मैं चुनाव लडूंगा। इस दौरान नंदू भैया समर्थक हजारों की संख्या में मौजूद रहे।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser