राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

कांग्रेस ने रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का न्यौता ठुकराकर हिंदुओं को अपमानित किया- डॉ. मोहन यादव

कांग्रेस सरकार ने 20 साल तक रोके रखा पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना मजदूरों और किसानों की मिल व फैक्ट्रियों पर बकाया राशि को वापस करेगी सरकार भाजपा की डबल इंजन सरकार में चंबल क्षेत्र का द्रुतगति से विकास होगा शनिचरा मंदिर का विस्तार होगा, नए एक्सप्रेस वे से साढ़े तीन घंटे में मुरैना से

On: February 1, 2024 8:25 PM
Follow Us:

मुरैना। भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश को विधानसभा चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत को लेकर मुरैना में आयोजित जन आभार यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर का जगह-जगह ऐतिहासिक स्वागत किया गया। राधिका पैलेस होटल के पास से कृषि उपज मंडी प्रांगण तक निकाली गई जन आभार यात्रा में स्थानीय लोगों ने मंच बनाकर मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष का पुष्पवर्षा और बड़ी मालाओं से भव्य स्वागत किया।
जन आभार यात्रा के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज मुरैना में बंद पड़ी शक्कर फैक्ट्री पर किसानों के बकाया 56 करोड़ रूपए देने के साथ प्रदेश भर में बंद पड़ी मिलों, फैक्ट्रियों पर किसानों और मजदूरों के बकाया को प्रदेश सरकार वापस करेगी। चंबल क्षेत्र में उद्योग स्थापित किए जाएंगे, ताकि इस क्षेत्र में रोजगार के अधिक अवसर पैदा हो सके। कांग्रेस सरकार ने 20 साल तक पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना को रोके रखा। विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार में चंबल क्षेत्र का द्रुतगति से विकास हो रहा है। मुख्यमंत्री ने साढ़े तीन हजार करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास कर चुके हैं। आगरा से ग्वालियर के मध्य नए एक्सप्रेस वे से साढ़े तीन घंटे में मुरैना से नई दिल्ली पहुंच सकेंगे। मुख्यमंत्री ने मुरैना कृषि उपज मंत्री प्रांगण में राज्य स्तरीय रोजगार दिवस पर आयोजित समारोह में एक साथ 7 लाख युवाओं को स्वरोजगार के लिए 5151 करोड़ से अधिक का ऋण वितरित किया। मुख्यमंत्री ने स्वरोजगार के लिए ऋण प्राप्त करने वाली चार महिलाओं से चर्चा भी की। प्रदेश के सभी जिले समारोह से वर्चुअली जुड़े।
Sadaiv Newsसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमारी संस्कृति की अच्छाई आक्रांओं को खटकती थी। आजादी से पहले और बाद देश की सीमाओं पर जितने भी आक्रमण हुए हैं, सभी में भिंड और मुरैना जिले के वीर सपूतों ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। चंबल के रणबांकुरे हजारों साल से हिंदू संस्कृति का मान-सम्मान बढ़ा रहे हैं।
चंबल क्षेत्र में स्थापित होंगे उद्योग, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भिंड और मुरैना में जो मिल व फैक्ट्रियां बंद पड़ी होंगी, उन्हें चालू कराया जाएगा। नए रोजगार स्थापित किए जाएंगे, ताकि यहां के युवाओं को रोजगार के लिए दूसरे प्रदेशों में न जाना पड़े। ग्वालियर के बेटे, भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद नदी जोड़ो परियोजना और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना लाकर गांव-गांव में सड़कें पहुंचाईं। 2003 में मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना का प्रस्ताव तैयार किया गया। डॉ. यादव ने कहा कि 2004 में केंद्र में कांग्रेस की सरकार बन गई और परियोजना आगे नहीं बढ़ सकी। श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद इस परियोजना को मूर्त रूप देने के प्रयास हुए तो कुछ महीनों बाद ही राजस्थान में कांग्रेस सरकार बन गई। अब प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश, राजस्थान में भाजपा सरकारें बनीं तो परियोजना का मूर्त रूप दिया गया। 75 हजार करोड़ की लागत वाली इस परियोजना में 7 बड़े बांध बनाए जाएंगे। इस परियोजना से चंबल क्षेत्र के बीहड़ों तक पानी पहुंचाया जाएगा, जिससे खेती के साथ रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देवस्थानों के सांस्कृतिक अनुष्ठान का महायज्ञ चल रहा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि 500 वर्षों के संघर्षों और इंतजार के बाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर में प्रभु श्रीराम विराजमान हो गए हैं। भगवान रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा का न्यौता कांग्रेस ने ठुकरा दिया। कांग्रेस ने पहले भी भगवान श्रीराम के अस्तित्व को नकार चुकी है, निमंत्रण ठुकराकर अब हिंदुओं को अपमानित किया है। आगामी लोकसभा चुनाव में देश की जनता कांग्रेस को बताएगी कि भगवान रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का निमंत्रण ठुकराने का अंजाम क्या होता है। लोकसभा चुनाव में जनता कांग्रेस पार्टी को सबक सिखाएगी। उज्जैन में महाकाल महालोक का निर्माण, वाराणसी कॉरिडोर, अयोध्या में भव्य राम मंदिर के बाद अब ज्ञानवापी में पूजा की अनुमति मिलना बताता है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत में देवस्थानों के सांस्कृतिक अनुष्ठान का महायज्ञ चल रहा है।
मुरैना में बनेगा एलिवेटेड रोड, शनिचरा मंदिर का होगा विकास- नरेन्द्र सिंह तोमर
विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार में चंबल क्षेत्र का द्रुत गति वे विकास होगा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चंबल क्षेत्र में तीन हजार करोड़ की सड़क परियोजनाओं को गत दिनों शिलान्यास किया गया है। मुख्यमंत्री ने ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में उद्योग लगाने को भी कहा है। शनिचरा मंदिर के विकास और मुरैना में एलिवेटेड रोड, बायपास बनाने पर भी सहमति दी है। पहले इस क्षेत्र में छोटी लाइन पर रेल चलती थी, अब बड़ी लाइन का कार्य चल रहा है। रेल सबलगढ़, शिवपुरी होते हुए राजस्थान के कोटा पहुंचेगी। अब आगरा यमुना एक्सप्रेस वे से सीधा ग्वालियर बायपास पर एक्सप्रेस वे उतरेगा। चार हजार करोड़ इसकी लागत आएगी और 3:30 घंटे में मुरैना से व्यक्ति दिल्ली में पहुंच जाएंगे।
जन आभार यात्रा का जगह-जगह स्वागत
राधिका पैलेसे होटल के पास से मुरैना कृषि उपज मंडी तक निकाली गई जन आभार यात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ। स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे मंच लगाकर बड़ी मालाओं से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर का भव्य स्वागत किया। जन आभार यात्रा पर लोग अपने घरों से भी पुष्प वर्षा कर रहे थे।
इस अवसर पर प्रदेश शासन के मंत्री एंदलसिंह कंसाना, राकेश शुक्ला, जिलाध्यक्ष डॉ. योगेशपाल गुप्ता, विधायक सबलगढ़ सरला रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती गुर्जर, पूर्व विधायक गिर्राज दंडोतिया, पूर्व मंत्री मुंशीलाल जाटव, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी, जिला संगठन प्रभारी जय सिंह कुशवाहा, पूर्व सांसद अशोक अर्गल, पूर्व विधायक रघुनाथ कंसाना, सूबेदार सिंह राजौधा, परशुराम मुदगल, राकेश मवई, सत्यप्रकाश सखवार, कमलेश जाटव, बारेलाल जाटव, नागेंद्र तिवारी, केदार सिंह यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष अनूप सिंह भदोरिया सहित जिला पदाधिकारी उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser