राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

MP POLITICS- राहुल की नुक्कड सभा फ्लॉप शो साबित हुई – विश्वास सारंग

मंत्री विश्वास सारंग ने कहा-कांग्रेस का चुनावी आगाज टायं टायं फिस्स, वादाखिलाफी पर माफी मांगे राहुल गांधी भोपाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की बहुप्रचारित रैलियां नुक्कड सभा ही साबित हो रही हैं। आज मध्यप्रदेश में उनकी नुक्कड़ सभा फ्लॉप शो साबित हुई। कांग्रेस का चुनावी आगाज आज पहले ही दिन टायं-टायं फिस्स हो

On: September 30, 2023 8:13 PM
Follow Us:
  • मंत्री विश्वास सारंग ने कहा-कांग्रेस का चुनावी आगाज टायं टायं फिस्स, वादाखिलाफी पर माफी मांगे राहुल गांधी

भोपाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की बहुप्रचारित रैलियां नुक्कड सभा ही साबित हो रही हैं। आज मध्यप्रदेश में उनकी नुक्कड़ सभा फ्लॉप शो साबित हुई। कांग्रेस का चुनावी आगाज आज पहले ही दिन टायं-टायं फिस्स हो गया है। 2018 में राहुल गांधी जब मध्यप्रदेश आए थे तो इसी तरह की नुक्कड़ सभा की थी और मध्यप्रदेश की जनता से उन्हांने बहुत सारे वादे किए थे। लेकिन जब कांग्रेस की सरकार बनी तो राहुल गांधी और कमलनाथ जनता से किए वादे भूल गए। यहां तक की भारतीय जनता पार्टी की गरीब कल्याण एवं जनहितैषी योजनाओं को भी बंद कर दिया। कमलनाथ सरकार ने जनता के साथ छलावा और धोखा किया। राहुल गांधी को जनता से किए गए वादों को पूरा नहीं करने के लिए माफी मांगनी चाहिए। यह बात प्रदेश शासन के केबिनेट मंत्री  विश्वास सारंग ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के मीडिया सेंटर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही।
राहुल गांधी सिर्फ चुनावी स्क्रिप्ट पढ़कर चले गए
मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि 2018 में राहुल गांधी ने किसानों से वादा किया था कि किसानों का 2 लाख रूपए तक का कर्जा माफ करेंगे। राहुल गांधी ने सभा में कहा था कि कमलनाथ सरकार बनने के बाद 10 दिन के अंदर किसानों का 2 लाख का कर्ज माफ करेंगे नहीं तो 11वें दिन मुख्यमंत्री बदल देंगे। आज प्रदेश के किसान इंतजार करते रहे कि राहुल गांधी फिर 2 लाख रूपए तक कर्जा माफ करने का झुनझुना पकड़ाएंगे। 15 महीने की कमलनाथ सरकार में न तो किसानों का कर्जा माफ हुआ और न ही राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री को हटाया। हम सभी को उम्मीद थी कि किसानों से राहुल गांधी अपनी गलती के लिए नुक्कड़ सभा के माध्यम से माफी मांगेंगे। लेकिन राहुल गांधी ने ऐसा न करके जनता के विश्वास के साथ फिर धोखा किया है। श्री विश्वास सारंग ने कहा कि 15 महीने की कमलनाथ सरकार में महिलाओं और बच्चियों पर अत्याचार और दुष्कर्म हुए, उसको लेकर राहुल गांधी माफी मांगेंगे, परंतु उन्होंने कोई बात नहीं की। भारतीय जनता पार्टी सरकार ने आदिवासी वर्ग को 1000 रूपए महीना सहायता देने की योजना बनाई थी, परंतु पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने उसे बंद करने का पाप किया था। उम्मीद थी कि राहुल गांधी इस बात का उल्लेख करके माफी मांगेंगे, परंतु राहुल गांधी आज मध्यप्रदेश आए और चुनावी स्क्रिप्ट पढ़कर चले गए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी उनके साथ बैठे थे, परंतु उन्होंने नहीं पूछा कि कमलनाथ का नाम करप्शननाथ क्यों पड़ा?
कांग्रेस ने हमेशा पिछड़े वर्गों के साथ छलावा किया
मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा पिछड़े वर्गों के साथ छलावा किया। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने 27 प्रतिशत आरक्षण दिया, जबकि पहले कमलनाथ सरकार के सरकारी वकीलों के षडयंत्र के कारण 27 प्रतिशत आरक्षण मध्यप्रदेश के पिछड़े वर्गों को नहीं मिला था। एक बार फिर भाजपा सरकार बनने के बाद 27 प्रतिशत आरक्षण के साथ स्थानीय निकाय चुनाव कराए गए। श्री सारंग ने कहा कि राहुल गांधी को याद होना चाहिए कि दिग्विजय सिंह की बंटाढार सरकार के बाद भाजपा ने पिछड़े वर्ग से सुश्री उमा भारती, स्व. बाबूलाल गौर और श्री शिवराजसिंह चौहान को मुख्यमंत्री बनाया। भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा पिछड़े वर्ग का मान-सम्मान किया है।
सनातन को समाप्त करने का सपना कभी नहीं होगा पूरा
मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की नुक्कड़ सभा झूठ और फरेब पर आधारित थी। राहुल गांधी को याद रहना चाहिए कि उनकी संसद की सदस्यता पिछड़े वर्ग के अपमान करने के कारण ही गई थी। राहुल गांधी की सदस्यता कोर्ट के आदेश पर छीनी गयी थी, इससे भाजपा का कोई लेना देना नहीं था। कांग्रेस के नेता महिलाओं को टंच माल, आयटम कहकर अपमानित करते रहते हैं। कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं, पिछड़े वर्ग का अपमान किया है। आज घमंडिया गठबंधन के लोग सनातन पर सवाल उठाकर खत्म करने की बात करते हैं। परंतु सनातन धर्म न कभी समाप्त हुआ है और न ही कभी समाप्त होगा। राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी घमंडिया गठबंधन के मुख्य अंग हैं। वह घमंडिया गठबंधन ने जिस प्रकार सनातन का अपमान किया, शायद उसकी माफी भी वह मध्यप्रदेश में आकर मांगेंगे परंतु उन्होंने वह भी नहीं किया। विश्वास सारंग ने कहा कि जैसा आगाज होता है वैसा ही अंजाम होता है। यह सुनिश्चित हो गया कि कांग्रेस का विधानसभा चुनाव में सूपड़ा साफ होने वाला है।
इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला, के.के. शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, प्रदेश प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी एवं सुश्री नेहा बग्गा उपस्थित थीं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser