राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

MP POLITICS- आपने भाजपा को बहुमत दिया, इसलिए हो रहा पिछड़ों, महिलाओं का सशक्तीकरणः भूपेद्र यादव

विंध्य क्षेत्र की जन आशीर्वाद यात्रा के अंतिम दिन शामिल हुए केंद्रीय मंत्री, सभाओं को किया संबोधित निवाड़ी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का लक्ष्य है नारी शक्ति को सशक्त, सक्षम और आत्मनिर्भर बनाना। समाज के पिछड़े लोगों का विकास करना। इसलिए उनकी सरकार ने कल ही नारी शक्ति वंदन अधिनियम को संसद के

On: September 22, 2023 3:01 PM
Follow Us:
  • विंध्य क्षेत्र की जन आशीर्वाद यात्रा के अंतिम दिन शामिल हुए केंद्रीय मंत्री, सभाओं को किया संबोधित

निवाड़ी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का लक्ष्य है नारी शक्ति को सशक्त, सक्षम और आत्मनिर्भर बनाना। समाज के पिछड़े लोगों का विकास करना। इसलिए उनकी सरकार ने कल ही नारी शक्ति वंदन अधिनियम को संसद के दोनों सदनों से पास कराया है। अब 33 परसेंट आरक्षण के साथ हमारी बहनें संसद में पहुंचेंगी और कानून भी बनाएंगी। लेकिन ये तभी संभव हो सका है, जब आपने भाजपा को बहुमत दिया और श्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने। जन आशीर्वाद यात्रा के माध्यम से आपसे आग्रह है कि अपना आशीर्वाद भारतीय जनता पार्टी पर बनाए रखें, हमारी सरकार दिन-रात इसी तरह आपकी सेवा करती रहेगी। यह बात प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने विंध्य क्षेत्र की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान निवाड़ी में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कही। सभा को सांसद श्री गणेश सिंह, प्रदेश के मंत्री श्री राजेंद्र शुक्ला एवं विधायक अनिल जैन ने भी संबोधित किया।
गरीब कल्याण के प्रयासों में लगी हैं भाजपा की सरकारें
केन्द्रीय मंत्री श्री यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमें इस बात की खुशी है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की सरकारें लगातार विकास और गरीब कल्याण के कार्यों को सर्वोपरि रखकर काम कर रही हैं। मोदी जी किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से सीधे किसानों के खातों में पैसे पहुंचा रहे हैं तो आवासहीनों को आवास योजना के माध्यम से घर बना कर दे रहे हैं। उज्ज्वला योजना से गैस कनेक्शन देकर माताओं बहनों को राहत दे रहे हैं। वहीं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली बहना योजना के माध्यम से नारी शक्ति को आत्मनिर्भर बनाने का काम किया और कन्याओं की चिंता करते हुए जन्म से लेकर पढ़ाई और विवाह तक के लिए योजनाएं बनाई हैं, ताकि कन्याओं को बोझ न समझा जाए।
भाजपा की सरकार ने किया प्रदेश का कायाकल्प
केन्द्रीय मंत्री श्री यादव ने बीस साल पहले के मध्यप्रदेश की याद दिलाते हुए कहा कि 2003 से पहले मध्यप्रदेश में मिस्टर बंटाधार की सरकार थी और चारों ओर भ्रष्टाचार का बोलबाला था। भय और असुरक्षा का माहौल था। चलने के लिए सड़कें नहीं थीं, गांव और कस्बों की तो बात ही छोड़िए नगरों और महानगरों में बिजली का रोना रहता था। हर घर में राशन से ज्यादा जरूरत केरोसिन की होती थी, क्योंकि लालटेनों में गुजारा करना पड़ता था। लेकिन जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है, बिजली कटौती से निजात मिल गई है। गांव हो या शहर, जिला मुख्यालय हो या राष्ट्रीय राजमार्ग सड़कों का जाल फैलाया गया है। इसी का परिणाम है कि आज हमारी जन आशीर्वाद यात्राओं में प्रदेश से लेकर देश भर के सभी नेता आ रहे हैं। लेकिन कांग्रेस के पास बताने को कुछ नहीं है और आपसी गुटबाजी के कारण उनके नेता जनता के बीच जा नहीं पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस झूठ की गारंटी है और भाजपा विकास की गारंटी। इसलिए कांग्रेस जिस राज्य से जाती है, वहां वापस नहीं आती। इस बार जब कांग्रेस जाएगी तो कभी वापस नहीं आएगी।
मोदी जी ने रोशन किया देश का नाम
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने चांद के दक्षिणी हिस्से पर पहुंच कर इतिहास बनाया है। जी-20 की अध्यक्षता कर मोदी जी ने देश का नाम रोशन किया। मोदी जी के नेतृत्व में देश के साथ मध्यप्रदेश का भी विकास हुआ है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री जी ने कहा कि हम विश्व में भारत को सर्वश्रेष्ठ अर्थव्यवस्था वाला देश बनाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार जो कहती है, वो करती है। हमने काशी में कॉरिडोर बनाया। उज्जैन में महाकाल महालोक बनाया। अब हमने ओरछा में राम राजा लोक बनाने का कहा है तो वो भी बनाएंगे।
भाजपा की सरकारों ने किया हर समस्या का समाधानः गणेश सिंह
सभा को संबोधित करते हुए सांसद गणेश सिंह ने कहा कि कांग्रेस की सरकार मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य बना दिया था। वहीं, कमलनाथ सरकार ने प्रदेश के किसानों, बेरोजगारों एवं हर वर्ग के साथ धोखा किया। कमलनाथ सरकार ने संबल सहित जनहित की सारी योजनाएं बंद कर दी थीं। भाजपा की सरकार ने बीमारू मध्यप्रदेश को विकसित राज्य और बनाया और हमारी सरकारें समाज के हर वर्ग के लिए, हर क्षेत्र के लिए काम कर रही हैं। जनता की हर समस्या का समाधान करने का प्रयास किया है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए प्रावधान किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार लगातार सबका साथ और सबका विकास के मंत्र को लेकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि जन आशीर्वाद यात्रा देश और प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनाने के लिए आपका आशीर्वाद लेने आई हैं। आप अच्छा काम करने वाली भाजपा की सरकार को आशीर्वाद दें।
लोगों ने अपनी आंखों से देखा है कांग्रेस का कुशासनः राजेन्द्र शुक्ला
सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार के मंत्री राजेंद्र शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान 15 महीने के कुशासन को प्रदेश के लोगों ने अपनी आंखों से देखा है। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने संबल जैसी जनहित की सभी योजनाओं को बंद करने का अपराध किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने बीमारू मध्यप्रदेश को विकसित राज्य बनाया है और इस विकास को हम और आगे ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में बुंदेलखंड में जो विकास हुआ है, उसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। इसीलिए बुंदेलखंड में भाजपा की लहर चल रही है और आपके उत्साह को देखकर लग रहा है कि इस बार फिर प्रदेश में भारी बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी।
भाजपा सरकार ने बनाया निवाड़ी को जिला, विकास के लिए दें आशीर्वादः अनिल जैन
सभा में स्वागत भाषण देते हुए स्थानीय विधायक  अनिल जैन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने निवाड़ी को जिला बनाया है, ताकि आप लोगों की परेशानियां कम हो सकें। जिले में भाजपा की सरकार के दौरान अनेक विकास कार्य हुए हैं। हम जिले में हुए विकास के इस सिलसिले को और आगे ले जाना चाहते हैं। इसलिए आप आने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को अपना आशीर्वाद दें।
सभा के दौरान प्रदेश सरकार के मंत्री बृजेंद्रप्रताप सिंह, विधायक अनिल जैन, डॉ. शिशुपाल यादव, पूर्व विधायक  के.के. श्रीवास्तव, अनिता नायक, वीरेंद्र राणा, जिलाध्यक्ष अखिलेश अयाची, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी आशीष तिवारी, सरोज प्रेम राय,  राजगोपाल चारी, डॉ. रोहिन राय, मंगेश रायपुरिया,  मुकेश दांगी, राजेश पटेरिया, कमलेश्वर देवलिया मंचासीन रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser