राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

नारी शक्ति वंदन बिल- भाजपा सरकार ने महिला सशक्तिकरण को हमेशा प्राथमिकता दी -ज्ञानेश्वर पाटिल

महिला मोर्चा ने सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का किया अभिनंदन बुरहानपुर। लोकसभा में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ पारित हो गया है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने दशकों से दिखाई जा रहे हैं सपने को कुछ की समय में साकार कर दिया है। महिला शक्ति को मिली इस ऐतिहासिक सौगात के

On: September 24, 2023 3:14 PM
Follow Us:
  • महिला मोर्चा ने सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का किया अभिनंदन

बुरहानपुर। लोकसभा में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ पारित हो गया है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने दशकों से दिखाई जा रहे हैं सपने को कुछ की समय में साकार कर दिया है। महिला शक्ति को मिली इस ऐतिहासिक सौगात के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त कर खंडवा लोकसभा सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटील जी का अभिनंदन बुरहानपुर की भाजपा महिला मोर्चा पदाधिकारी द्वारा किया गया। रविवार को अमरावती रोड स्थित सांसद कार्यालय पर महिला मोर्चा ने सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल को पुष्पगुच्छ भेंट किया और मिठाई भी खिलाई।
इस दौरान सांसद श्री पाटिल ने कहा आज देश में कहीं भी महिला सशक्तिकरण की बात है तो केंद्र की मोदी सरकार और मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार का नाम आता है। भाजपा सरकार ने अपने लक्ष्यों में महिला सशक्तिकरण को हमेशा से ही प्राथमिकता दी है। मोदीजी ने देश की नई संसद के दोनों सदनों से नारी वंदन बिल को पास कराकर नया इतिहास रच दिया है। 27 साल से लटके इस अधिनियम को राज्य सभा में सर्वसम्मति से पास कराना यह दर्शाता है कि मोदी सरकार की नीतियों को विपक्ष भी पसंद करता है।
श्री पाटिल ने कहा देश के निर्माण में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के क्रम में भाजपा सरकार का यह सार्थक कदम है। लोकसभा एवं प्रदेश की विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण सुनिश्चित करने के लिए भाजपा सरकार ने ऐतिहासिक निर्णय लिया है। श्री पाटिल ने कहा कि लोकसभा एवं प्रदेश की विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33फीसदी आरक्षण सुनिश्चित करने के लिए मैं प्रधानमंत्री श्री मोदी जी का बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं, आभार जताता हूं। श्री पाटिल ने कहा प्रदेश की शिवराज सरकार भी महिला उत्थान और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। आज लाड़ली बहना, लाड़ली लक्ष्मी योजनाएं प्रदेश की महिलाओं के विकास का आधार बन रही है। आज मध्य प्रदेश में कन्याओं के पैदा होने से लेकर उनकी पढ़ाई और शादी तक सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सहायता कर रही हैं। महिला अपराध के प्रति भी सख्त कदम उठाकर सरकार ने सुरक्षा सुनिश्चित की है।
इस दौरान मंडी बोर्ड उपाध्यक्ष सुश्री मंजू दादू, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती किरण रायकवार, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कविता सूर्यवंशी, नगर परिषद शाहपुर अध्यक्ष श्रीमती साधना वीरेन्द्र तिवारी, श्रीमती उमा कपूर, श्रीमती सविता बत्रा, पार्षद श्रीमती संध्या शिवहरे, रजनी चौधरी, संध्या कदवाने, रीना महाजन, लता मार्कंडेय, माधवी सोनवणे, लता बारी, संगीता श्रीवास्तव, प्रतिभा जगताप, दीपशिखा नामदेव सहित अन्य महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रही।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser