राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

बुरहानपुर विधानसभा- कईं बूथ ऐसे जहां कांग्रेस-भाजपा जैसी राष्ट्रीय पार्टियों को 3 से 15 तक ही मिले वोट 

एक बूथ ऐसा भाजपा, कांग्रेस से ज्यादा निर्दलीय को मिले वोट बुरहानपुर। विधानभा चुनाव में कईं बूथ ऐसे हैं जहां कांग्रेस भाजपा से ज्यादा निर्दलीय प्रत्याषी को वोट मिले है। कांग्रेस अपनी हार का मंथन कर रही है, लेकिन इसे लाडली लक्ष्मी का कमाल भी नहीं माना जा रहा है। कांग्रेस नेताओं का

On: December 4, 2023 7:56 PM
Follow Us:

बुरहानपुर। विधानभा चुनाव में कईं बूथ ऐसे हैं जहां कांग्रेस भाजपा से ज्यादा निर्दलीय प्रत्याषी को वोट मिले है। कांग्रेस अपनी हार का मंथन कर रही है, लेकिन इसे लाडली लक्ष्मी का कमाल भी नहीं माना जा रहा है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि महिलाओं का वोटिंग परसेंटेज न तो नेपानगर विधानसभा में अधिक रहा न ही बुरहानपुर में फिर इसे लाडली बहना योजना से जोड़कर देखा जाना भी ठीक नहीं है।
बुरहानपुर विधानसभा की बात करें तो यहां बूथ नंबर 1 पर जहां भाजपा की अर्चना चिटनिस को 516 वोट मिले हैं तो वहीं कांग्रेस के ठाकुर सुरेंद्र सिंह को 96 वोट मिले। कांग्रेस से ज्यादा वोट इस बूथ पर निर्दलीय प्रत्याशी हर्षवर्धन सिंह चौहान ने 156 हासिल किए हैं। इसी तरह बूथ नंबर 159 पर भाजपा की अर्चना चिटनिस को केवल 7, कांग्रेस के ठाकुर सुरेंद्र सिंह को 274 और निर्दलीय हर्षवर्धन को 39 वोट मिले हैं। सबसे खास बात यह है कि बूथ नंबर 157 पर तो भाजपा की अर्चना चिटनीस को केवल 3 ही वोट मिले हैं जबकि कांग्रेस को 216 और निर्दलीय को 8 वोट मिले। केवल बूथ नंबर 177 ऐसा है जहां निर्दलीय प्रत्याशी हर्षवर्धन को कोई वोट नहीं मिला। इसके अलावा हर बूथ पर उन्हें कुछ न कुछ वोट मिले हैं। कईं बूथ ऐसे रहे जहां एआईएमआईएम के प्रत्याशी को एक भी वोट नहीं मिला।
और इधर, नेपानगर विधानसभा का भी बदला हुआ है परिदृष्य
नेपानगर विधानसभा में भी कांग्रेस की हार किसी के गले नहीं उतर रही है। खास बात यह है कि यहां एक निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनाव में खड़ा था। निर्दलीय को कईं बूथों पर कांग्रेस भाजपा से ज्यादा वोट मिले हैं, लेकिन जहां भाजपा का विरोध हुआ था वहां भी वोट काफी अधिक संख्या में मिले हैं। ऐसे में कांग्रेस नेता भी आश्चर्य व्यक्त कर रहे हैं। हार को लेकर मंथन किया जा रहा है।
100 से 104 मतदान केंद्र बाकड़ी, मांडवा में कांग्रेस को कम वोट
बाकड़ी, मांडवा में कांग्रेस को सबसे कम वोट मिले, जबकि यहां एक बार भाजपा प्रत्याशी मंजू दादू का खुलकर विरोध हुआ था। इसके बाद भी यहां भाजपा को अधिक वोट मिलना किसी के समझ में नहीं आ रहा है। यहां मतदान केंद्र नंबर 100 से 104 के बीच कांग्रेस को काफी कम और भाजपा को सबसे अधिक वोट मिले। बूथ नंबर 100 में कांग्रेस की गेंदु बाई को 42, बूथ 101 में 102, बूथ 102 में 36, बूथ 103 में 24, बूथ 104 में 42, बूथ 105 में 36 वोट मिले। जबकि भाजपा की मंजू दादू को बूथ नंबर 100 में 421, बूथ 101 में 535, बूथ 102 में 88, बूथ नंबर 103 में 61, बूथ नंबर 104 में 197 व बूथ नंबर 105 में 81 वोट मिले। जबकि इन्हीं बूथों का बिलर सिंग जमरा को अधिक वोट मिले हैं।

भाजपा प्रत्याशी अर्चना चिटनिस ने मतदाताओं और कार्यकर्ताओं का माना आभार 

Sadaiv Newsबुरहानपुर। मैंने हमेशा कहा है कि बुरहानपुर मेरा परिवार है और मेरा संसार है। मेरे जीवन का पल-पल और रक्त का कण-कण बुरहानपुर के लिए समर्पित है। आप सभी के अपार जनसमर्थन और देवतुल्य कार्यकर्ताओं की अथक परिश्रम से बुरहानपुर विधानसभा में भाजपा की ऐतिहासिक विजय हुई है, यह विजय आपके दृढ़ विश्वास की विजय है, आपके इस असीम स्नेह और आशीर्वाद के लिए मैं आपका हृदय से आभार प्रकट करती हूं।
उक्त बात बुरहानपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी एवं नवनिर्वाचित विधायक अर्चना चिटनिस ने क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कही। श्रीमती चिटनिस ने कहा कि यह जीत उनकी अपनी नहीं अपितु क्षेत्र के लाखों मतदाताओं एवं कार्यकर्ताओं की आशाओं और विश्वास की जीत है, सही मायने में यह बुरहानपुर की जीत हैं। श्रीमती चिटनिस ने कहा की आने वाले 5 वर्षों में क्षेत्र की जनता के आशानुरूप क्षेत्र का सर्वांगीण विकास एवं प्रगति करने का अपने स्तर पर भरपूर प्रयास करूंगी। उन्होंने स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक चुनाव कार्य संपन्न कराने पर समस्त जिला प्रशासन की प्रशंसा की और धन्यवाद ज्ञापित किया।अर्चना चिटनिस ने तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी को मिले भारी जनसमर्थन पर कहा कि यह जीत हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की लोकप्रियता एवं उनकी नीतियों पर जनता के समर्थन की अभिव्यक्ति है। ज्ञात हो कि अर्चना चिटनिस को कुल 1,00,397 मत प्राप्त हुए है और 31,171 मतों विजयी होकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser