राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

लोहार मंडी में रस्सी गोदाम में भीषण आग: ऊपर सो रहे परिवार को लोगों ने बचाया, लाखों का सामान खाक

अग्निशमन वाहन देर से पहुंचने पर लोगों में आक्रोश, घरों से पानी लाकर आग बुझाने में जुटे रहवासी

On: May 31, 2026 9:37 AM
Follow Us:
बुरहानपुर रस्सी गोदाम आग

बुरहानपुर। शहर के लोहार मंडी क्षेत्र में रविवार सुबह करीब 5 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अज्ञात कारणों के चलते एक रस्सी गोदाम में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और गोदाम से उठती लपटें तथा धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई।

Sadaiv News
बुरहानपुर के लोहार मंडी क्षेत्र में रस्सी गोदाम में भीषण आग लग गई

सबसे गंभीर बात यह रही कि जिस गोदाम में आग लगी, उसी के ऊपर बने मकान में एक परिवार सो रहा था। नीचे गोदाम में आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने तुरंत शोर मचाया और परिवार को जगाकर बाहर निकलने को कहा। लोगों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया और परिवार की जान बाल-बाल बच गई।

रहवासियों ने घरों से पानी लाकर बुझाई आग

Sadaiv Newsआग लगने के बाद स्थानीय रहवासी तुरंत मदद के लिए आगे आए। लोगों ने अपने घरों से बाल्टी और बर्तनों में पानी लाकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। कुछ ही देर में मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। गोदाम में रस्सी और ज्वलनशील सामान रखा होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई।स्थानीय लोगों के अनुसार आग इतनी तेज थी कि पास के घरों में रह रहे लोग भी घबरा गए। कई लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। आसपास के मकानों तक आग फैलने की आशंका को देखते हुए क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।

फायर ब्रिगेड की देरी से नाराजगी

घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई, लेकिन लोगों का आरोप है कि फायर ब्रिगेड वाहन देर से मौके पर पहुंचा। इसको लेकर रहवासियों में नाराजगी देखी गई। लोगों का कहना था कि यदि अग्निशमन वाहन समय पर पहुंच जाता तो आग पर जल्दी काबू पाया जा सकता था और नुकसान कम हो सकता था। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू किया। गोदाम में रखा सामान पूरी तरह जलने के कारण आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

गोदाम का सामान जलकर खाक, लाखों के नुकसान का अनुमान

आग से गोदाम में रखा रस्सी सहित अन्य सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया। प्रारंभिक तौर पर लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि नुकसान का सही आंकलन जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है। शॉर्ट सर्किट या अन्य कारणों की आशंका जताई जा रही है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

पुलिस मौके पर पहुंची, जांच शुरू

सूचना मिलते ही गणपति नाका थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित किया और घटना की जानकारी जुटाई। गोदाम किसका है और ऊपर रहने वाला परिवार कौन था, इसकी जानकारी फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस और संबंधित विभाग आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं। घटना ने एक बार फिर घनी आबादी वाले क्षेत्रों में गोदामों की सुरक्षा व्यवस्था, अग्निशमन इंतजाम और आपातकालीन प्रतिक्रिया व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे गोदामों की जांच की जाए और आग से बचाव के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मांडवा में जंगल में प्रसव के बाद आरोग्यम केंद्र बंद मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश

जंगल में नवजात का जन्म, आरोग्यम केंद्र पर ताला: मांडवा की घटना ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए सवाल

बुरहानपुर पुलिस ने पाचोरी के जंगल में अवैध हथियार फैक्ट्री से सामग्री जब्त की

पहले कार से पकड़ा तस्कर, फिर पूछताछ में खुला जंगल का राज: पाचोरी में हथियार फैक्ट्री पर पुलिस की फिल्मी स्टाइल में दबिश

प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों के बीच पहुंचे प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट।

किसानों के दर्द के बीच खेतों में उतरे प्रभारी मंत्री, बोले- न कोई गांव छूटेगा, न कोई किसान

विवाहिता आदिवासी महिला के मामले पर बढ़ा आक्रोश

मुस्लिम युवक पर तीन बच्चों की मां को भगाने का आरोप, नेपानगर थाने पहुंचे हिंदू संगठन; कार्रवाई की मांग

सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से बुरहानपुर केला किसानों के लिए मुआवजा और फसल बीमा की मांग की

केला किसानों की पीड़ा लेकर सीएम से मिले सांसद पाटील, बोले- मौसम आधारित फसल बीमा अब जरूरी

नल-जल योजना के दावों पर सवाल,

जल संकट: प्यास के लिए मौत का रास्ता, 150 फीट गहरी पहाड़ी उतरकर गंदा पानी ला रहे आदिवासी

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser