राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

मुस्लिम युवक पर तीन बच्चों की मां को भगाने का आरोप, नेपानगर थाने पहुंचे हिंदू संगठन; कार्रवाई की मांग

आदिवासी विवाहिता को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, थाने में सौंपा ज्ञापन

On: June 4, 2026 5:05 PM
Follow Us:
विवाहिता आदिवासी महिला के मामले पर बढ़ा आक्रोश

नेपानगर। एक विवाहित आदिवासी महिला के कथित रूप से लापता होने और उसे एक मुस्लिम युवक द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप को लेकर नेपानगर में विवाद गहरा गया है। मामले को लेकर विभिन्न हिंदू संगठनों और सकल हिंदू समाज के पदाधिकारियों ने नेपानगर थाने पहुंचकर आक्रोश जताया तथा पुलिस प्रशासन से त्वरित और कड़ी कार्रवाई की मांग की।

हिंदू संगठनों का आरोप है कि महिला विवाहित है और तीन बच्चों की मां है। आरोप है कि एक मुस्लिम युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। घटना की जानकारी सामने आने के बाद समाज के लोगों में नाराजगी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग थाने पहुंचे।

हिंदू नेता शंकर चौहान ने आरोप लगाते हुए कहा कि आदिवासी समाज की एक विवाहिता महिला को जबरन भगाने का मामला गंभीर है। उन्होंने प्रशासन से आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यदि आरोप सिद्ध होते हैं तो आरोपी के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएं।

पुलिस जांच पर टिकी निगाहें

मामले में अब तक पुलिस की ओर से परिजनों की शिकायत पर महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और महिला की स्थिति तथा घटना के वास्तविक तथ्यों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग

सकल हिंदू समाज और विभिन्न संगठनों ने प्रशासन से मांग की है कि महिला को जल्द से जल्द सुरक्षित बरामद किया जाए तथा मामले में दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मांडवा में जंगल में प्रसव के बाद आरोग्यम केंद्र बंद मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश

जंगल में नवजात का जन्म, आरोग्यम केंद्र पर ताला: मांडवा की घटना ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए सवाल

बुरहानपुर पुलिस ने पाचोरी के जंगल में अवैध हथियार फैक्ट्री से सामग्री जब्त की

पहले कार से पकड़ा तस्कर, फिर पूछताछ में खुला जंगल का राज: पाचोरी में हथियार फैक्ट्री पर पुलिस की फिल्मी स्टाइल में दबिश

प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों के बीच पहुंचे प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट।

किसानों के दर्द के बीच खेतों में उतरे प्रभारी मंत्री, बोले- न कोई गांव छूटेगा, न कोई किसान

सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से बुरहानपुर केला किसानों के लिए मुआवजा और फसल बीमा की मांग की

केला किसानों की पीड़ा लेकर सीएम से मिले सांसद पाटील, बोले- मौसम आधारित फसल बीमा अब जरूरी

नल-जल योजना के दावों पर सवाल,

जल संकट: प्यास के लिए मौत का रास्ता, 150 फीट गहरी पहाड़ी उतरकर गंदा पानी ला रहे आदिवासी

बुरहानपुर भाजपा जिला प्रशिक्षण वर्ग में डॉ. महेंद्र सिंह कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए

भाजपा प्रशिक्षण वर्ग में संगठन से राष्ट्र निर्माण तक मंथन, डॉ. महेंद्र सिंह बोले- प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser