राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

ऑपरेशन मुस्कान- पुलिस ने 22 गुमशुदा बच्चों को खोजकर परिजनों से मिलाया

बुरहानपुर। जिले में गुमशुदा एवं अपहृत बच्चों की तलाश के लिए बुरहानपुर पुलिस द्वारा “ऑपरेशन मुस्कान” अभियान चलाया गया, जिसके तहत 22 बच्चों को सुरक्षित रूप से खोजकर उनके परिजनों को सौंपा गया। पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार के नेतृत्व में यह अभियान 1 फरवरी से 28 फरवरी 2025 तक पूरे जिले में चलाया

On: March 2, 2025 8:49 PM
Follow Us:
बुरहानपुर पुलिस ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुमशुदा बच्चों को उनके परिवार से मिलाती हुई

बुरहानपुर। जिले में गुमशुदा एवं अपहृत बच्चों की तलाश के लिए बुरहानपुर पुलिस द्वारा “ऑपरेशन मुस्कान” अभियान चलाया गया, जिसके तहत 22 बच्चों को सुरक्षित रूप से खोजकर उनके परिजनों को सौंपा गया। पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार के नेतृत्व में यह अभियान 1 फरवरी से 28 फरवरी 2025 तक पूरे जिले में चलाया गया। यह अभियान पुलिस महानिरीक्षक, ग्रामीण ज़ोन, इंदौर श्री अनुराग के निर्देशन और निमाड़ रेंज (खरगोन) के डीआईजी सिद्धार्थ बहुगुणा के मार्गदर्शन में संचालित किया गया।
गौरतलब है कि बुरहानपुर पुलिस की विशेष टीमों ने उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों और जिलों में जाकर गहन खोजबीन की और गुमशुदा/अपहृत 22 बच्चों को दस्तयाब किया। इन बच्चों को सुरक्षित रूप से उनके परिजनों को सौंपा गया।
थाना-स्तर पर बच्चों की दस्तयाबी की स्थिति
थाना कोतवाली– 01 बच्चा, थाना शिकारपुर– 03 बच्चे, थाना लालबाग– 07 बच्चे, थाना नेपानगर– 01 बच्चा, थाना खकनार– 03 बच्चे, थाना शाहपुर– 06 बच्चे और थाना निंबोला– 01 बच्चा। इनमें 5 बालक एवं 17 बालिकाएं शामिल रहीं।
ऑपरेशन मुस्कान की विशेषताएं:
• तेजी से कार्रवाई – गुमशुदा एवं अपहृत बच्चों की तलाश के लिए विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया।
• राज्यभर में सर्च ऑपरेशन – पुलिस टीमों ने उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान सहित अन्य राज्यों में जाकर बच्चों को खोजा।
• परिवारों को राहत – पुलिस की तत्परता से कई परिवारों को उनके बिछड़े हुए बच्चे वापस मिले।
• बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित – बरामद बच्चों के पुनर्वास की व्यवस्था की गई।
समाज के लिए सकारात्मक संदेश
बुरहानपुर पुलिस की इस सराहनीय पहल से कई परिवारों को अपने खोए हुए बच्चे वापस मिले, जिससे समाज में पुलिस के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हुआ। पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे अभियानों को प्राथमिकता दी जाएगी ताकि हर बच्चा सुरक्षित रह सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser