राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

जंगल में घुसे अफसर: ड्रोन से निगरानी, 150 अफसरों की टीम ने खंगाले नावरा रेंज के जंगल

अतिक्रमण हटाने की प्लानिंग, स्टाफ को दी सख्त चेतावनी बुरहानपुर। जिले के जंगलों पर अब अवैध कब्जा करने वालों की खैर नहीं। कलेक्टर हर्ष सिंह, एसपी देवेंद्र पाटीदार और डीएफओ विद्याभूषण सिंह खुद बुधवार को जंगल में उतरे। नावरा रेंज के बीट डेहरिया और हीरापुर के अतिक्रमण प्रभावित कक्ष क्रमांक 260 और 274

On: June 11, 2025 8:46 PM
Follow Us:
नावरा रेंज में ड्रोन सर्वे करते कलेक्टर और अधिकारी
  • अतिक्रमण हटाने की प्लानिंग, स्टाफ को दी सख्त चेतावनी

बुरहानपुर। जिले के जंगलों पर अब अवैध कब्जा करने वालों की खैर नहीं। कलेक्टर हर्ष सिंह, एसपी देवेंद्र पाटीदार और डीएफओ विद्याभूषण सिंह खुद बुधवार को जंगल में उतरे। नावरा रेंज के बीट डेहरिया और हीरापुर के अतिक्रमण प्रभावित कक्ष क्रमांक 260 और 274 का ड्रोन से मुआयना किया गया। अधिकारियों ने फील्ड में पहुंचकर हालात देखे और अफसरों को साफ निर्देश दिए— अब जंगल की एक इंच जमीन पर भी कब्जा नहीं होने देंगे।
Sadaiv Newsदरअसल बुधवार सुबह से ही बाकड़ी वन चौकी से लेकर नीमसेठी तक प्रशासन की चहलकदमी रही। 30 से ज्यादा वाहनों में वन, पुलिस और राजस्व विभाग के 150 अधिकारी और कर्मचारी नावरा रेंज में गश्त पर निकले। जंगल के भीतर ड्रोन उड़ाकर स्थिति का पूरा आकलन किया गया।
अवैध कब्जों की होगी सफाई, जल्द शुरू होगा बेदखली अभियान
अधिकारियों ने अतिक्रमण हटाने की साइट-वाइज रणनीति तैयार की है। बीट डेहरिया और हीरापुर के जिन कक्षों में हाल के दिनों में नई घुसपैठ की शिकायतें मिली थीं, उन्हें प्राथमिकता से चिन्हित किया गया है। बेदखली की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।
सरकारी जमीन पर कब्जा बर्दाश्त नहीं
कलेक्टर हर्ष सिंह ने कहा, जंगलों पर कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वन क्षेत्र सुरक्षित रहेगा तो पर्यावरण भी बचेगा और वन्यजीव भी। प्रशासन की प्राथमिकता में अब यह क्षेत्र सबसे ऊपर है।
ये रहे मौजूद
एडीएम वीर सिंह चौहान, नेपानगर एसडीएम भागीरथ वाखला, 5 रेंजर, 4 तहसीलदार, नेपानगर टीआई ज्ञानू जायसवाल, नावरा रेंजर पुष्पेंद्र जादौन हर विभाग की फील्ड यूनिट मौके पर मौजूद थी। अफसरों ने वनग्राम अमुल्ला तक भ्रमण किया और ग्रामीणों से भी बातचीत की।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser