राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

शहर में पहली बार निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, झांकी देख भावुक हुए भक्त

रथ खींचने को उमड़े श्रद्धालु, हर गली में गूंजे जयकारे पुरी जैसा नज़ारा बुरहानपुर की सड़कों पर, महिलाओं ने खींचा रथ बुरहानपुर। इतिहास रचा गया। शनिवार को पहली बार बुरहानपुर की धरती पर भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकली, और शहर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। पुरी की तर्ज पर इस्कॉन संस्था द्वारा

On: July 5, 2025 8:54 PM
Follow Us:
  • रथ खींचने को उमड़े श्रद्धालु, हर गली में गूंजे जयकारे

  • पुरी जैसा नज़ारा बुरहानपुर की सड़कों पर, महिलाओं ने खींचा रथ

बुरहानपुर। इतिहास रचा गया। शनिवार को पहली बार बुरहानपुर की धरती पर भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकली, और शहर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। पुरी की तर्ज पर इस्कॉन संस्था द्वारा आयोजित यह रथयात्रा शनिवार को सीके ग्रैंड कॉलोनी से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए गुजराती वाड़ी, शनवारा में समाप्त हुई। रथ के दर्शन और स्पर्श मात्र से श्रद्धालु अभिभूत नजर आए।
रथ खींचने का सौभाग्य मिलने पर कई श्रद्धालु भावुक हो गए। बड़ी संख्या में महिलाओं ने रथ खींचा और कहा—पहली बार भगवान जगन्नाथ हमारे दरवाजे तक आए हैं, यह हमारे जीवन का सौभाग्य है। अब पुरी जाकर रथ खींचने की अभिलाषा और बढ़ गई है।
बुरहानपुर बना धर्म धाम
सामाजिक संगठनों ने जगह-जगह किया पुष्पवर्षा से स्वागत
भक्तों की भीड़ ने रथ को भक्ति रस में सराबोर कर दिया
शोभायात्रा में भगवान की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र
बच्चे, महिलाएं, युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक का जबरदस्त उत्साह
रथयात्रा के दौरान शहर के प्रमुख मार्गों पर भक्ति के रंग बिखरे
रथयात्रा नहीं, यह सेवा यज्ञ था
इस्कॉन केंद्र के प्रभारी हेमांग निमाई दास और आयोजक पंकज महाजन ने बताया कि— यह केवल यात्रा नहीं थी, यह भगवान के साथ जुड़े रहने, सेवा और समर्पण का एक जीवंत उदाहरण था। हमें गर्व है कि बुरहानपुरवासियों ने इसे ऐतिहासिक बना दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser