राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

743 श्रमिकों की सूची में 59 नामों पर संशय, विधायक अर्चना चिटनीस बोलीं – एक भी मजदूर वंचित नहीं रहेगा

25 साल का इंतज़ार… बहादरपुर सूत मिल के श्रमिकों की वेतन–ग्रैच्युटी पर बैठक

On: September 18, 2025 5:33 PM
Follow Us:
25 साल से रुका हक… अब मिले उम्मीद की किरण | बहादरपुर सूत मिल मजदूरों का वेतन–ग्रैच्युटी मामला

बुरहानपुर। बहादरपुर सहकारी सूत मिल के श्रमिकों का संघर्ष आखिर अब नतीजे की ओर बढ़ता दिख रहा है। मजदूरों के वेतन और ग्रैच्युटी के भुगतान को लेकर कलेक्टर कार्यालय में अहम बैठक हुई। बैठक में विधायक अर्चना चिटनीस और कलेक्टर हर्ष सिंह मौजूद रहे।

जिला प्रशासन को सूत मिल के 743 श्रमिकों की सूची अलग-अलग शासकीय कार्यालयों से प्राप्त हुई है। इस सूची की बारीकी से जांच करने के निर्देश दिए गए। सूची का मिलान करने पर 59 श्रमिकों की पुष्टि नहीं हो सकी। विधायक चिटनीस ने अधिकारियों को साफ कहा कि जब तक अभिलेखों से पूरी तरह जांच न हो जाए, तब तक शासन को सूची न भेजी जाए।

परिसमापक और कोषालय को जिम्मेदारी

विधायक श्रीमती चिटनीस ने परिसमापक और जिला कोषालय अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी नामों की भुगतान राशि का पुनर्मिलान कर रिपोर्ट अगली बैठक में पेश करें। उन्होंने कहा – हमारा लक्ष्य स्पष्ट है, किसी भी श्रमिक को उसका हक मिलने से रोका नहीं जाएगा।

विधानसभा में लगातार उठता रहा मुद्दा

यह पहला मौका नहीं है जब यह मुद्दा उठा। दिसंबर 2024 और जुलाई 2025 में भी विधायक अर्चना चिटनिस ने विधानसभा में सवाल खड़े किए थे। इस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सदन में आश्वासन दिया था कि प्रदेश की सभी बंद मिलों के मजदूरों को उनका वाजिब हक ब्याज सहित दिलाया जाएगा। बुरहानपुर की बहादरपुर सूत मिल भी इस दायरे में है।

अन्य मिलों के मजदूरों को मिला हक

चिटनीस ने याद दिलाया कि सरकार ने पहले भी मालवा मिल, हुकुमचंद मिल, विनोद मिल, अवंतिका सूत मिल और हीरा मिल जैसे बड़े नामों के मजदूरों को उनका बकाया चुकाया है। उसी संवेदनशीलता से बहादरपुर मिल के श्रमिकों के लिए भी फैसला होगा।

25 साल का संघर्ष

अर्चना चिटनीस ने भावुक होकर कहा हम इस मुद्दे को पिछले 25 वर्षों से उठा रहे हैं। हर मंच पर आवाज बुलंद की, हर सरकार से गुहार लगाई। हमारा संकल्प है कि बहादरपुर सूत मिल का कोई भी मजदूर–कर्मचारी अपने हक से वंचित न रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser