राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

किसानों का अर्धनग्न विरोध प्रदर्शन- केला फसल बीमा और MSP लागू करने की मांग, कलेक्ट्रेट में पुलिस से झड़प 

- एएसपी, एक पुलिसकर्मी को मामूली चोट, सीएसपी को आई खरोंच

On: October 23, 2025 8:27 PM
Follow Us:
“बुरहानपुर में उग्र हुआ किसान आंदोलन: पुलिस से झूमाझटकी, कलेक्टोरेट में तोड़फोड़”
  • जमकर किया हंगामा, रेणुका मंडी में भी काफी देर तक चला विरोध प्रदर्शन 

बुरहानपुर। केला फसल पर बीमा का लाभ नहीं दिए जाने से नाराज किसानों ने गुरूवार को रैली निकालकर कलेक्टर कार्यालय के सामने जमकर हंगामा किया। किसान कलेक्टर से मिलने के लिए अंदर जाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें अंदर जाने से रोका। इस दौरान जमकर धक्कामुक्की, झड़प हुई। इस धक्कामुक्की में कलेक्ट्रेट कार्यालय का कांच से बने मेन गेट का कुछ हिस्सा टूट गया। एएसपी एएस कनेश और एक पुलिसकर्मी को हाथ में मामूली चोट आई तो वहीं सीएसपी को भी हाथ में मामूली खरोंच आई। पुलिस ने किसानों को खदेड़ा। बाद में यहां जमकर नारेबाजी की गई। आपस में भी किसान उलझ गए। इसके बाद वह रेणुका मंडी चले गए। जहां दोपहर 3 बजे मंडी सचिव से भी चर्चा कर विरोध प्रदर्शन किया गया।

Sadaiv Newsदरअसल फसल बीमा की मांग को लेकर बुरहानपुर में किसानों की ओर से जंगी विरोध प्रदर्शन किया गया। कई किसान अर्धनग्न होकर रैली के रूप में सड़कों पर उतरे हैं। पिछले कुछ दिनों से खकनार के एक किसान किशोर वासनकर ने केला उपज के सही दाम नहीं मिलने, केला फसल का बीमा नहीं होने से नाराज होकर शर्ट, चप्पल पहनना छोड़ दिया। वह अब अर्धनग्न ही रह रहे हैं, जिले के किसानों का उनको काफी समर्थन मिल रहा है। गुरूवार को भारतीय किसान संघ के साथ काफी संख्या में किसान बैरियर फाटे पर एकत्रित हुए। यहां से दोपहर एक बजे बुरहानपुर पहुंचे। किसानों ने कहा जिले में मौसम आधारित फसल बीमा केला फसल लगाने वाले किसानों को नहीं मिल रहा है जबकि मप्र की सीमा से सटे केवल 20 किमी दूर रावेर में इसका लाभ वहां की प्रदेश सरकार दे रही है। भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष संतोष महाजन ने कहा भारतीय किसान संघ की ओर से इसे लेकर 2019 से मांग की जा रही है कि केला फसल का बीमा हो, लेकिन कोई इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा है। बुरहानपुर जिले में केला एक जिला एक उत्पाद के रूप में चिन्हित है। इसके बाद भी केला फसल पर बीमा का लाभ नहीं मिल रहा। इसलिए किसानों ने फसल बीमा और न्यूनतम समर्थन मूल्य एमएसपी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

दीपावली के दो दिन पहले से पहनना छोड़ी चप्पल, शर्ट

खकनार के किसान किशोर वासनकर ने दीपावली से दो दिन पहले अपनी शर्ट और चप्पल उतार दी थी। उनका कहना है कि जब तक किसानों को केले का फसल बीमा और एमएसपी पर फसल खरीद की सुविधा नहीं मिलती तब तक वे कपड़े और चप्पल नहीं पहनेंगे। उन्होंने यह प्रण किसानों की बदहाली को उजागर करने के लिए लिया है। वासनकर के अनुसार पूरे भारत में किसानों को फसल बीमा का लाभ मिल रहा है, लेकिन बुरहानपुर जिले में 2018 से केले की फसल का बीमा बंद कर दिया गया है। इससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि दीपावली जैसे त्योहार पर भी किसानों के पास अपने और बच्चों के लिए नए कपड़े और पटाखे खरीदने के पैसे नहीं रहे। इसे लेकर उन्होंने मंगलवार को भी खकनार में रैली निकालकर तहसीलदार जितेंद्र अलावा को ज्ञापन सौंपा था। जिसमें सभी फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य लागू करने और केले की फसल का बीमा बहाल करने की मांग की गई थी। केला फसल पर बीमा लाभ की मांग को लेकर खंडवा संसदीय सीट से सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल लोकसभा में दो बार तो वहीं नेपानगर विधायक मंजू दादू एक बार मप्र विधानसभा में यह मुद्दा उठा चुकी हैं। अब तक इस मामले में कोई निर्णय नहीं हो पाया।

यह है वजह

दरअसल केला फसल पर किसानों को बीमा प्रीमियम का लाभ नहीं मिलता। किसानों का कहना है कि हर साल प्राकृतिक आपदा से केला फसल प्रभावित होती है। मप्र सरकार को ओर से फसल खराब होने पर राजस्व विभाग के आरबीसी नियम 6-4 के तहत मुआवजा दिया जाता है, लेकिन यह पर्याप्त नहीं होता, क्योंकि इससे फसल की लागत भी नहीं निकल पाती। जबकि हर साल किसानों को सीएमवी वायरस, आंधी, तूफान, बारिश के दौरान नुकसानी उठाना पड़ती है। इस साल भी जिले में तीन बार प्राकृतिक आपदा के कारण अलग अलग गांवों में केला फसल खराब हुई थी। जिसका मुआवजा उतना नहीं मिलता। अगर मौसम आधारित फसल बीमा लागू हो तो किसानों को इसका उचित और पूरा लाभ मिले।

किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया

– किसानों ने आज विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान वह कलेक्टर कार्यालय के अंदर घुसने का प्रयास कर रहे थे। किसी को कोई चोट नहीं आई है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।  – गौरव पाटील, सीएसपी बुरहानपुर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser