राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

“गैर-जवाबदार जनप्रतिनिधि” वाले बयान से गरमाई बुरहानपुर की राजनीति; ठाकुर सुरेन्द्र सिंह बोले— बुराई करते हैं, पर याद तो करते हैं

रोड भूमिपूजन से शुरू हुई सियासी जंग — विधायक के तंज पर पूर्व विधायक का शायराना पलटवार

On: January 18, 2026 8:57 PM
Follow Us:
रोड भूमिपूजन से शुरू हुई सियासी जंग — विधायक के तंज पर पूर्व विधायक का शायराना पलटवार

बुरहानपुर। शनवारा से लालबाग रोड के भूमिपूजन ने सिर्फ विकास की नहीं, बल्कि बुरहानपुर की राजनीति की नई लड़ाई भी शुरू कर दी है। वर्तमान विधायक एवं पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस के तीखे कटाक्ष ने शहर की सियासत में भूचाल ला दिया है, तो वहीं पूर्व विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह (शेरा भैया) ने शायराना अंदाज में पलटवार कर राजनीतिक तापमान और बढ़ा दिया है। बयानबाज़ी अब सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक गूंज रही है।

दो दिन पहले शनवारा से लालबाग तक 16.82 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली सड़क का अनौपचारिक भूमिपूजन हुआ था। यह कार्यक्रम विकास का संदेश देने के लिए था, लेकिन मंच से निकले शब्दों ने इसे राजनीतिक अखाड़ा बना दिया। विधायक अर्चना चिटनीस ने बिना नाम लिए ऐसा तीर चलाया, जो सीधे पूर्व विधायक पर जा लगा। उन्होंने कहा—अगर गैर-जवाबदार जनप्रतिनिधि चुने जाएंगे तो जनता भी भोगती है, जनप्रतिनिधि भी भोगते हैं और पूरा शहर भोगता है। सात साल से बुरहानपुर में कोई काम नहीं हुआ। चल रहे कामों की न पूछताछ हुई, न मॉनिटरिंग हुई, न काम पूरे हुए। इससे मैं, सांसद और महापौर तक जूझ रहे हैं। नाम भले नहीं लिया गया, लेकिन इशारा साफ था— निशाना पूर्व विधायक ठाकुर सुरेन्द्र सिंह की ओर था।

क्यों हुआ सीधा टकराव? — 2018 की हार का साया

राजनीतिक जानकार मानते हैं कि इस बयान के पीछे 2018 की चुनावी हार की कसक साफ झलकती है। तब ठाकुर सुरेन्द्र सिंह ने अर्चना चिटनीस को करीब 5 हजार वोटों से हराया था और पांच साल तक विधायक रहे। विधायक खेमे का आरोप है कि उस कार्यकाल में बुरहानपुर विकास में पिछड़ गया, बड़े प्रोजेक्ट अटके रहे और प्रशासनिक निगरानी कमजोर रही। वहीं शेरा समर्थक इसे राजनीतिक बदले की भाषा बता रहे हैं।

पूर्व विधायक का शायराना जवाब — तंज में तंज

विधायक के बयान के बाद ठाकुर सुरेन्द्र सिंह चुप नहीं बैठे। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर शायरी के अंदाज में कहा— मैं खुश हूं कि वे मेरी बात तो करते हैं… बुराई करते हैं, मगर दिल से याद तो करते हैं। यह वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया। उनके समर्थकों ने इसे “क्लासिक जवाब” बताया, जबकि भाजपा खेमा इसे “बचाव की मुद्रा” करार दे रहा है।

शहर में दो धड़े, सोशल मीडिया पर जंग

अब बुरहानपुर दो खेमों में बंट चुका है—एक पक्ष कह रहा है: विधायक ने सच बोला। दूसरा पक्ष कह रहा है: यह सिर्फ राजनीति है, विकास का नहीं। व्हाट्सएप ग्रुप, फेसबुक पोस्ट और स्थानीय चर्चा मंचों पर आरोप-प्रत्यारोप की बाढ़ आ गई है।

मुद्दा सड़क का, लड़ाई राजनीति की

16.82 करोड़ की सड़क पर खुशी कम, राजनीति ज्यादा दिख रही है। सवाल यह है कि क्या यह सड़क सचमुच शहर की तस्वीर बदलेगी? या यह सिर्फ चुनावी राजनीति का नया हथियार बनेगी? जानकार मानते हैं कि आने वाले दिनों में विधायक और पूर्व विधायक के बीच बयानबाजी और बढ़ेगी, और 2028 विधानसभा चुनाव की नींव यहीं से पड़नी शुरू हो जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser