Homeबुरहानपुर75 साल बाद बंगाल सही मायनों में...

75 साल बाद बंगाल सही मायनों में आजाद हुआ, अब देश के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेगा

- बंगाल जीत पर बुरहानपुर में विजय उत्सव: मुख्यमंत्री dr मोहन यादव ने ममता-केजरीवाल पर साधा निशाना

बुरहानपुर। पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की जीत की खुशी बुरहानपुर में उत्सव के रूप में मनाई गई। परमानंद गोविंदजीवाला ऑडिटोरियम में आयोजित ‘विजय उत्सव’ और ‘जन विश्वास उत्सव’ में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए। मंच से उन्होंने अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी और कांग्रेस पर तीखे राजनीतिक हमले किए।

Sadaiv News
परमानंद गोविंदजीवाला ऑडिटोरियम में आयोजित ‘विजय उत्सव’ और ‘जन विश्वास उत्सव’ में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि केजरीवाल जेल जाने के बाद भी पद नहीं छोड़ते। वहीं, इतनी बड़ी हार के बाद भी ममता बनर्जी निर्ममता के साथ पेश आती हैं और पद छोड़ने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि बंगाल और असम के चुनाव में मुस्लिम समुदाय ने भी बड़े पैमाने पर भाजपा का साथ दिया है। बंगाल में 17वें मुख्यमंत्री गुरु रबींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर शपथ लेने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि 75 साल बाद बंगाल सही मायनों में आजाद हुआ है और अब वह देश के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ेगा।

मंच पर झालमुड़ी खाकर दिया बंगाल से जुड़ाव का संदेश

कार्यक्रम बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनीस की ओर से आयोजित किया गया था। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मंच पर झालमुड़ी खाई और अपने हाथों से जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, नेपानगर विधायक मंजू दादू, पूर्व विधायक सुमित्रा देवी कास्डेकर, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने सहित अन्य कार्यकर्ताओं को भी झालमुड़ी बांटी। इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा और पूरा ऑडिटोरियम भाजपा के नारों से गूंज उठा।

कांग्रेस पर हमला, बोले—बंटवारे और वंदे मातरम को बांटने का पाप कांग्रेस ने किया

विजय उत्सव को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देशभक्त लोगों के बीच जहर फैलाने और देश के बंटवारे का पाप कांग्रेस ने किया है। वंदे मातरम को बांटने और भगवान राम के मंदिर में ताला लगाने का पाप भी कांग्रेस के सिर पर है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राम मंदिर को हिंदू और मुसलमान, सभी ने आनंद के साथ स्वीकार किया, लेकिन कांग्रेस के नेता आज तक वहां दर्शन करने नहीं गए। उन्होंने कहा कि जनता अब कांग्रेस की राजनीति को समझ चुकी है और देश विकास, राष्ट्रवाद और सुशासन के साथ खड़ा है।

उद्योगपतियों से मिले मुख्यमंत्री, निमाड़ इन्वेस्टर्स समिट का भरोसा
Sadaiv News
मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए टेक्समो पाइप्स के मैनेजिंग डायरेक्टर संजय अग्रवाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुबह करीब 10:30 बजे रेणुका माता हेलीपैड पहुंचे। वहां से वे सीधे परमानंद ऑडिटोरियम पहुंचे। कार्यक्रम से पहले स्थानीय उद्योगपतियों ने उनसे मुलाकात कर अपनी समस्याएं और मांगें रखीं।

मुख्यमंत्री ने उद्योगपतियों को भरोसा दिलाया कि सरकार निमाड़ क्षेत्र के औद्योगिक विकास को लेकर गंभीर है। उन्होंने कहा कि निमाड़ में इन्वेस्टर्स समिट कराने का वादा किया गया है और इसे हर हाल में पूरा किया जाएगा। व्यापारिक कल्याण बोर्ड को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस विषय पर कैबिनेट में चर्चा हुई है। आगे चलकर यह बोर्ड जिला स्तर तक व्यापारियों और उद्योगपतियों के लिए काम करेगा।

केला किसानों और औद्योगिक क्लस्टर पर फोकस

सीएम ने कहा कि इस साल को किसान कल्याण वर्ष के रूप में समर्पित किया गया है, जिसमें बुरहानपुर के केला किसानों का विशेष ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि बुरहानपुर का व्यापार 400 करोड़ से बढ़कर 800 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। सरकार ने निंबोला औद्योगिक क्लस्टर के लिए 350 करोड़ रुपये की पहली किस्त भी दे दी है। इसके अलावा देश में 25 करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी से बाहर आए हैं, क्योंकि सरकार का मकसद लोगों की जिंदगी बदलना है।

शोक जताने बोहरड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव
Sadaiv News
सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के ग्राम बोहरडा में शोक संवेदनाए व्यक्त करने पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील के अनुज स्वर्गीय विश्वनाथ पाटील (बाडू भाई) के निधन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को उनके पैतृक निवास ग्राम बोहरड़ा पहुंचे। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान मुख्यमंत्री कुछ समय तक परिवारजनों के साथ रहे और उन्हें इस कठिन समय में ढांढस बंधाया। ग्राम बोहरड़ा में मुख्यमंत्री के आगमन पर जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों की भी उपस्थिति रही।

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles