राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

कलेक्ट्रेट परिसर में जलभराव: जहां जिलेभर की समस्याएं सुनी जाती हैं, वहीं अपनी ही समस्या पर बेबस प्रशासन

हल्की बारिश में परिसर बना तालाब, जनसुनवाई से पहले आमजन की परेशानी बढ़ी; निर्माण के समय से चली आ रही जल निकासी की खामी अब भी जस की तस

On: June 29, 2026 8:43 PM
Follow Us:
बुरहानपुर कलेक्ट्रेट में जलभराव, बारिश में व्यवस्था पानी-पानी

बुरहानपुर। जिले की कानून-व्यवस्था, विकास कार्यों और आमजन की समस्याओं के समाधान का केंद्र माने जाने वाला कलेक्ट्रेट परिसर खुद एक बुनियादी समस्या से वर्षों से जूझ रहा है। सोमवार को हुई हल्की बारिश के बाद परिसर में फिर पानी जमा हो गया। जहां रोजाना लोग अपनी शिकायतें लेकर समाधान की उम्मीद में पहुंचते हैं, वहीं प्रशासन अपने ही कार्यालय परिसर की जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान नहीं कर पा रहा है।

Sadaiv News
बुरहानपुर कलेक्ट्रेट परिसर में हल्की बारिश के बाद फिर जलभराव हो गया।

बारिश के बाद परिसर के कई हिस्सों में पानी भरने से आने-जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मंगलवार को जनसुनवाई होनी है। ऐसे में जिलेभर से किसान, महिलाएं, बुजुर्ग, दिव्यांगजन और ग्रामीण अपनी शिकायतें लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे, लेकिन उन्हें सबसे पहले परिसर में जमा बारिश के पानी से होकर गुजरना पड़ेगा।

हर साल बारिश में वही तस्वीर

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या नई नहीं है। कलेक्टर कार्यालय के निर्माण के समय से ही परिसर में जलभराव की स्थिति बनती रही है। थोड़ी सी बारिश होते ही पानी निकासी के बजाय परिसर में ही जमा हो जाता है। इसके बावजूद जिम्मेदारों ने अब तक ऐसा कोई ठोस इंतजाम नहीं किया, जिससे इस समस्या से स्थायी राहत मिल सके।

जनसुनवाई से पहले व्यवस्था पर सवाल

कलेक्ट्रेट में हर मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित होती है, जहां जिलेभर से लोग अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए आते हैं। लेकिन विडंबना यह है कि जिस परिसर में आमजन की समस्याओं का समाधान होना चाहिए, वहीं प्रशासन अपनी ही समस्या को वर्षों से अनदेखा करता आ रहा है। जलभराव के कारण सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांगजनों को होती है।

जल निकासी व्यवस्था की पोल खुली

बारिश का मौसम अभी शुरू ही हुआ है। ऐसे में हल्की बारिश में कलेक्ट्रेट परिसर में पानी भरना जल निकासी व्यवस्था की गंभीर खामी को उजागर करता है। यदि शुरुआती बारिश में यह स्थिति है तो तेज बारिश के दिनों में परेशानी और बढ़ सकती है। लोगों का कहना है कि जब जिला मुख्यालय के सबसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक परिसर में ही व्यवस्था ऐसी है, तो दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं के समाधान की गति का अंदाजा लगाया जा सकता है।

लोग बोले- पहले अपना परिसर तो सुधारें

कलेक्ट्रेट पहुंचने वाले लोगों का कहना है कि प्रशासन जिलेभर में व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश देता है, लेकिन अपने ही परिसर में वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या को दूर नहीं कर पाया। लोगों ने मांग की है कि कलेक्ट्रेट परिसर में तत्काल जल निकासी की स्थायी व्यवस्था की जाए, ताकि जनसुनवाई और अन्य प्रशासनिक कार्यों के लिए आने वाले नागरिकों को परेशानी न हो।

बारिश के हर दौर में कलेक्ट्रेट परिसर का तालाब में बदल जाना अब केवल असुविधा नहीं, बल्कि प्रशासनिक लापरवाही का साफ उदाहरण बन गया है। समय रहते सुधार नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में यह समस्या आमजन के लिए और बड़ी मुसीबत बन सकती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दो विधवा वरिष्ठ नागरिकों की अपील-दावा खारिज, अब हाईकोर्ट जाएंगी

दो विधवा वरिष्ठ नागरिकों को अधिकरणों से नहीं मिली राहत: सूफिया बेगम की अपील खारिज, कलावती देवी का दावा निरस्त

नेपानगर में एक रात में 3 सूने मकानों में चोरी, नकदी-जेवर लेकर फरार

बेखौफ चोरों का तांडव: एक ही रात तीन सूने मकानों के ताले टूटे, नकदी-जेवर समेटकर फरार

लखनऊ हादसे के बाद बुरहानपुर में नगर निगम द्वारा कोचिंग संस्थानों की फायर सेफ्टी और सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण

लखनऊ हादसे के बाद बुरहानपुर में अलर्ट: कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा जांच शुरू, फायर सेफ्टी से लेकर इमरजेंसी एग्जिट तक पर निगम की पैनी नजर 

बुरहानपुर में 98 करोड़ की केला फसल तबाह

98 करोड़ की तबाही! आंधी-तूफान ने बुरहानपुर के केला किसानों की कमर तोड़ी, 7,500 किसानों की 8,300 हेक्टेयर फसल बर्बाद 

2 दिन में 27.5 हेक्टेयर वन भूमि अतिक्रमण मुक्त, नेपानगर में 10 हेक्टेयर

वन विभाग का बड़ा एक्शन: जंगल पर कब्जे की कोशिशों पर चला बुलडोजर, 48 घंटे में 27.5 हेक्टेयर वन भूमि मुक्त

सिंधीपुरा में आधी रात नल कनेक्शनों पर चला कटर! CCTV में पूर्व पार्षद दिखने से मचा बवाल

सिंधीपुरा में आधी रात 25 से ज्यादा नल कनेक्शन काटे, सीसीटीवी में दिखे पूर्व पार्षद

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser