राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

शाहपुर में कंस्ट्रक्शन साइट पर काम कर रहे मजदूर की गिरने से मौत

पुलिस मामले की जांच में जुटी, शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा बुरहानपुर। शाहपुर क्षेत्र के ग्राम रायगांव में एक मजदूर की हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मजदूर एक कंस्ट्र्रक्शन साइट पर काम कर रहा था। इस दौरान वह काम करते करते गड्ढ़े में सिर के

On: November 30, 2023 2:57 PM
Follow Us:
  • पुलिस मामले की जांच में जुटी, शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा

बुरहानपुर। शाहपुर क्षेत्र के ग्राम रायगांव में एक मजदूर की हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मजदूर एक कंस्ट्र्रक्शन साइट पर काम कर रहा था। इस दौरान वह काम करते करते गड्ढ़े में सिर के बल गिर गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जाँच में जुट गई।
शाहपुर स्वास्थ्य केंद्र के मेडिकल ऑफिसर डॉ. नबील अहमद खान ने बताया सुबह करीब 11.25 बजे रविंद्र पिता विनायक मोरे 45 निवासी सलीम कॉलोनी बुरहानपुर को मृत अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। उसकी जांच की गई, लेकिन उसकी मौत हो गई थी।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक रायगांव में किसी कंस्ट्रक्शन साइट पर काम कर रहा था। इस दौरान यह हादसा हुआ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से इसकी सूचना शाहपुर पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser