राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

देशभर में गूंजा बुरहानपुर का नाम- जेईई एडवांस्ड में माजिद हुसैन ने रचा इतिहास, एआईआर 3 रैंक हासिल की

सीएम ने ट्विट कर दी बधाई, मेक्रो विजन एकेडमी ने बुलेट, आईपेड, मोबाइल किया गिफ्ट छात्र माजिद हुसैन ने कहा, सोशल मीडिया से 2 साल दूर रहकर हासिल किया लक्ष्य बुरहानपुर। देशभर में सोमवार को बुरहानपुर का नाम गूंज उठा। अवसर था जेईई एडवांस्ड 2025 का रिजल्ट जिसमें बुरहानपुर के माजिद मुजाहिद हुसैन

On: June 2, 2025 4:55 PM
Follow Us:
JEE Advanced 2025 में माजिद हुसैन AIR 3 रैंक पर
  • सीएम ने ट्विट कर दी बधाई, मेक्रो विजन एकेडमी ने बुलेट, आईपेड, मोबाइल किया गिफ्ट

  • छात्र माजिद हुसैन ने कहा, सोशल मीडिया से 2 साल दूर रहकर हासिल किया लक्ष्य

बुरहानपुर। देशभर में सोमवार को बुरहानपुर का नाम गूंज उठा। अवसर था जेईई एडवांस्ड 2025 का रिजल्ट जिसमें बुरहानपुर के माजिद मुजाहिद हुसैन ने ऑल इंडिया रैंक-3 हासिल की। इसके लिए उन्होंने दो साल तक हर दिन 12 घंटे सिर्फ पढ़ाई में लगाए। यही वजह है कि वह न सिर्फ देश में तीसरे स्थान पर रहेए बल्कि मप्र के भी टॉपर बन गए। Sadaiv Newsसोमवार दोपहर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ट्विट कर माजिद हुसैन को बधाई दी। उन्होंने कहा-जेईई एउवांस 205 की परीक्षा में एआईआर रैंक अर्जित कर मप्र का नाम रोशन करने वाले बुरहानपुर के माजिद हुसैन को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं। मप्र के छोटे जिलों से भी हमारे युवा अपनी प्रतिमा का परचम लहरा रहे हैं, यह अत्यंत हर्षित और गौरान्वित करता है।
Sadaiv Newsगौरतलब है कि इससे पहले अप्रैल में घोषित जेईई मेंस एआईआर 30 के साथ माजिद एमपी के टॉपर बने थे। उन्होंने जेइई मेंस 2025 में 99.9992 परसेंटाइल स्कोर के साथ ऑल इंडिया रैंक 30 हासिल की थे। माजिद ने इससे पहले एनएसईसी, आईएनपीएचओ, आईओक्यूएम, एएसईपी, आईएनएमओ, आईएनसीएचओ और एसओफ की अंतरार्ष्ट्रीय गणित ओलंपियाड में भी स्थान हासिल किया था।
दिन में केवल एक घंटे कर सकते थे मोबाइल पर बात
Sadaiv Newsपरिणाम सामने आने के बाद मेक्रो विजन स्कूल के अनहद आनंद ऑडिटोरियम में खासा उत्साह नजर आया। समारोह आयोजित कर माजिद का सम्मान किया गया। इस अवसर पर माजिद ने कहा दो साल की प्रिपरेशन में स्कूल का खासा सपोर्ट मिला। इसमें पैरेंट्स का सबसे बड़ा योगदान है। शिक्षकों, मेरी मेहनत है। एक दिन में 12 घंटे पढ़ाई की है। हालांकि यह स्कूल में हर बच्चे के लिए सेम था। लगातार दो साल तक यह जारी रखा। मेरा लक्ष्य रैंक की तरफ नहीं था, लेकिन कभी सोचा भी नहीं था कि रैंक 3 बनेगी। स्कूल में मोबाइल एलाउ नहीं था। केवल दिन में एक घंटे बात कर सकते थे। आईपेड भी सिर्फ पढ़ाई के लिए यूज किया। दो साल तक सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखी। उन्होंने अन्य विद्यार्थियों के लिए कहा कि टारगेट रखें कि पिछले से अच्छा लक्ष्य हासिल हो। मेक्रो विजन की ओर से माजिद हुसैन को बुलेट, आईपेड और मोबाइल गिफ्ट किया गया।
पैरेंट्स के लिए यह गर्व की बात
Sadaiv Newsमाजिद हुसैन की मां सकीना मुजाहिद हुसैन ने कहा बहुत अच्छा लग रहा है। पैरेंट्स के लिए यह गर्व की बात होती है। पढ़ाई के दौरान अगर आप बच्चों की जिज्ञासा शांत कर देते हैं तो उसे काफी बल मिलता है। माजिद के पिता निःशक्त हैं। इस दौरान मेक्रो विजन एकेडमी की ओर से माजिद को बुलेट, आईपेड और एक मोबाइल गिफ्ट किया गया।
लड्डुओं से किया तुलादान
मेक्रो विजन एकेडमी में लड्डुओं से माजिद का तुलादान भी किया गया। मेक्रो विजन एकेडमी संचालक आनंद प्रकाश चौकसे ने कहा यह एक बहुत बड़ी बात है कि एआईआर 3 एक सीबीएसई स्कूल में रहकर बच्चा कर रहा है। टीचर्स इतने हाईली क्वालिफाइड हैं कि उन्होंने बच्चों को सारे काम्पीटेटिव एक्जाम के लायक बनाया। 42 बच्चे हमारे यहां से एडवांस में सिलेक्ट हुए। माजिद ऑल इंडिया थर्ड लाकर शहर का भी नाम रौशन किया। 15-20 साल में ऐसा पहला मौका है। हमारे शहर का नाम पूरे देश में जाना जाएगा। स्कूल से 112 के करीब विद्यार्थी आईआईटी मेंस में निकले थे। 89 ने तैयारी की जिसमें से 42 सिलेक्ट हुए और माजिद ने एआईआर 3 रैंक हासिल की।
सांसद बोले- शिक्षा के साथ संस्कार जरूरी
इस दौरान खंडवा संसदीय सीट से सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार काफी जरूरी है। यह आज यहां देखने को मिला। समारोह में कलेक्टर हर्ष सिंह, एसपी देवेंद्र पाटीदार, महापौर माधुरी अतुल पटेल सहित अन्य मौजूद थे।
….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बुरहानपुर में स्लीपर बस से 782 किलो सलाई गोंद जब्त

बस की डिक्की में छिपाकर हो रही थी सलाई गोंद की तस्करी, 782.5 किलो माल जब्त; ड्राइवर-कंडक्टर समेत 4 गिरफ्तार, एक फरार 

नेपानगर विधायक मंजू दादू ने केला फसल नुकसान के बीच जन्मदिन नहीं मनाने और पौधारोपण करने की अपील की

जिले में केला फसल को भारी नुकसान, किसानों का दर्द देख जन्मदिन नहीं मनाएंगी विधायक मंजू दादू

आंधी-तूफान के बाद बुरहानपुर में खेतों में गिरी हुई केला फसल का दृश्य

10 हजार हेक्टेयर में केला फसल तबाह, किसानों ने केंद्र से मांगा 1000 करोड़ का पैकेज 

बुरहानपुर श्री स्वामीनारायण मंदिर में महाभिषेक कार्यक्रम में विधायक अर्चना चिटनिस

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर स्वामीनारायण मंदिर में महाभिषेक, विधायक अर्चना चिटनिस ने 51 लाख की घोषणा की

बुरहानपुर में इंदौर इच्छापुर हाईवे पर आयशर और ऐपे ऑटो की टक्कर में PHC ऑपरेटर की मौत

एक माह पहले नौकरी जॉइन की, हाईवे हादसे ने छीन ली जिंदगी: बसाड़ PHC के ऑपरेटर की मौत

बुरहानपुर के गुड हॉस्पिटल में लाइसेंस निरस्त होने के बाद भी मरीज भर्ती होने के आरोप

लाइसेंस निरस्त, फिर भी गुड हॉस्पिटल में मरीज भर्ती: सीएमएचओ के आदेशों पर सवाल, परिजनों ने लगाए गुमराह करने के आरोप

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser