राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

बुरहानपुर कलेक्टर हर्ष सिंह के नाम से साइबर फ्रॉड की कोशिश, फर्जी फेसबुक-व्हाट्सऐप अकाउंट बनाकर भेजे मैसेज

एक महीने में दूसरी बार कलेक्टर के नाम का दुरुपयोग; कलेक्टर ने कहा- सतर्क रहें, प्रशासन कर रहा जांच

On: August 30, 2025 3:05 PM
Follow Us:
“बुरहानपुर कलेक्टर हर्ष सिंह साइबर फ्रॉड”

बुरहानपुर। जिले में एक बार फिर कलेक्टर हर्ष सिंह के नाम का दुरुपयोग कर साइबर फ्रॉड की कोशिश की गई है। किसी अज्ञात व्यक्ति ने कलेक्टर के नाम से फर्जी फेसबुक और व्हाट्सऐप अकाउंट बनाकर लोगों को मैसेज भेजने शुरू कर दिए।

दरअसल यह पहली बार नहीं है जब कलेक्टर को इस तरह की स्थिति का सामना करना पड़ा हो। इससे पहले भी करीब एक महीने पहले उनके नाम से नकली अकाउंट बनाकर जन्मदिन की बधाई संदेश लोगों तक पहुंचाए गए थे।

कलेक्टर ने दी सख्त चेतावनी, जनता से की अपील

कलेक्टर हर्ष सिंह ने इस पूरे मामले पर तुरंत कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। उन्होंने कहा कि जो भी लोग उनके नाम से कोई संदिग्ध मैसेज या कॉल प्राप्त करें, वे तुरंत जिला प्रशासन को सूचित करें।
उन्होंने पीआरओ के जरिए जारी बयान में साफ कहा – “यह मामला साइबर फ्रॉड से जुड़ा है। फर्जी अकाउंट से भेजे गए संदेशों के स्क्रीनशॉट प्रशासन के पास आ चुके हैं। दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।”

साइबर सेल की जांच शुरू

डीएसपी साइबर सेल प्रीतम सिंह ठाकुर ने बताया कि पिछले महीने भी इसी तरह की शिकायत दर्ज की गई थी। जांच के बाद पता चला था कि फ्रॉड करने वाले अलवर, राजस्थान के थे।
उन्होंने कहा – “इस बार भी जो मोबाइल नंबर सामने आए हैं, वे वहीं के लग रहे हैं। फिलहाल धोखाधड़ी नहीं हुई है, लेकिन फर्जी मैसेज जरूर भेजे गए हैं। जांच जारी है।” साइबर सेल के मुताबिक, इसी तरह की वारदात राजगढ़ जिले में भी सामने आ चुकी है। वहां भी प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई कर मामला शांत कराया था।

जनता से अपील – सावधान रहें, फर्जी कॉल/मैसेज पर विश्वास न करें

लगातार इस तरह की घटनाओं से साफ है कि साइबर फ्रॉड का नेटवर्क तेजी से सक्रिय हो रहा है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अजाने नंबर से आए मैसेज या कॉल पर भरोसा न करें। संदेह होने पर तुरंत जिला प्रशासन या साइबर सेल से संपर्क करें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser