राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

लव जिहाद…! नावरा में महिला की गला रेतकर जघन्य हत्या, आरोपी रईस गिरफ्तार

एसपी बोले, सख्ती से कार्रवाई करेंगे, परिजन ने लगाए गंभीर आरोप

On: August 4, 2025 9:35 AM
Follow Us:
  • एसपी देवेन्द्र पाटीदार, एडिशनल एसपी नेपानगर पहुंचे घटना स्थल

बुरहानपुर। नेपानगर क्षेत्र के ग्राम नावरा में धारदार हथियार से 35 साल की एक महिला की हत्या कर दी गई। घटना देर रात करीब 10.30 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर नेपानगर थाना, नावरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं शनिवार सुबह 8 बजे से ही एसपी देवेंद्र कुमार पाटीदार, एडिशनल एसपी एएस कनेश नेपानगर पहुंचे। यहां से घटना स्थल के लिए रवाना हुए। मृतिका का नाम भाग्यश्री पिता नामदेव धानुक 35 है। लेकिन सवाल अब उठ रहा है कि यह महज एक प्रेम-प्रसंग की हत्या है या फिर इसके पीछे “लव जिहाद” की पूरी मानसिकता काम कर रही थी?
बुरहानपुर एसपी देवेंद्र कुमार पाटीदार ने बताया नावरा में महिला की धारदार हथियार से हत्या हुई है। सूचना मिलने पर टीम पहुंची। महिला को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। रईस नामक एक युवक से काफी समय से संबंध थे। उनके बीच आपस में विवाद भी होता रहता था। हत्या के पीछे कथित प्रेम संबंध और धर्मांतरण का दबाव बताया जा रहा है।आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपी के खिलाफ हत्या, एट्रोसिटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। एसपी पाटीदार ने कहा मामले को पुलिस ने गंभीरता से लिया है। आरोपी के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।
बुरहानपुर अस्पताल में परिजन ने किया हंगामा
मृतिका का पोस्टमार्टम बुरहानपुर जिला अस्पताल में हुआ। यहां परिजन ने हंगामा किया। मृतिका की बहन सुभद्रा ने आरोप लगाए कि उसकी बहन भाग्यश्री को आरोपी लगातार प्रताड़ित करता था। उस पर दबाव बनाता था। उसे फांसी की सजा दी जाना चाहिए। इधर, हिन्दू संगठन के पदाधिकारी भी अस्पताल पहुँच गए और घटना पर आक्रोश जताया।
हिन्दू संगठनों ने जताया आक्रोश
हिन्दू संगठन के अमित वारूड़े ने कहा घटना दुःखद है। आरोपी के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाना चाहिए। बुरहानपुर भी अब धर्मांतरण, लव जिहाद से इससे अछूता नहीं रहा है। आरोपी धर्मांतरण का दबाव बनाता था। टार्चर करता था। संबंध बनाना चाह रहा था वह स्वीकार नहीं किया। जेहादी ने गला काटकर मार दिया। उसका घर तोड़ा जाए। देड़तलाई क्षेत्र में जिले में धर्मांतरण चल रहा है। हिन्दू जागरण मंच के जिला संयोजक अजीत परदेसी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा- धर्मांतरण नहीं किया गया तो उसका गला काट दिया गया। शासन प्रशासन से मांग करेंगे कि आरोपी को फांसी की सजा दी जाए। उसका नेपानगर स्थित मकान और उसके द्वारा किया गया अतिक्रमण भी तोड़ा जाए।
नावरा में विरोध-प्रदर्शन, दुकानें बंद, घर तोड़ने की मांग
हिन्दू संगठनों ने नावरा में प्रदर्शन कर नारेबाजी की और दुकानदारों से स्वेच्छा से बंद रखने की अपील की। गांव में पूरा दिन सन्नाटा और तनाव का माहौल रहा। संगठनों ने आरोपी रईस के नेपानगर स्थित घर और अवैध अतिक्रमण को गिराने की भी मांग की है। प्रशासन से एनएसए (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) लगाने और फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कर फांसी की सजा की मांग की जा रही है।
क्या सिर्फ प्रेम था या धर्मांतरण की योजना? पुलिस कर रही हर एंगल से जांच
पुलिस अब इस पूरे मामले की लव जिहाद और सुनियोजित धर्मांतरण एंगल से भी जांच कर रही है। धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 (एमपी) के तहत कार्रवाई की संभावनाओं को भी खंगाला जा रहा है। अगर धर्मांतरण का दबाव सिद्ध होता है, तो धारा 3/5 जोड़कर अलग से केस दर्ज किया जाएगा।
वर्जन-
आरोपी को गिरफ्तार किया, उसे बख्शा नहीं जाएगा
आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है उसके खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। दोष सिद्धी तक नजर रखी जाएगी। आरोपी के खिलाफ हत्या और एट्रोसिटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
– देवेंद्र कुमार पाटीदार, एसपी बुरहानपुर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser