Homeअपराधपुलिस ने किया हत्या का खुलासा- शाहपुर...

पुलिस ने किया हत्या का खुलासा- शाहपुर के ग्राम मैथा में उप सरंपच के बेटे की हत्या के मामले में 4 आरोपियों की गिरफ्तारी

अन्य आरोपियों से भी पूछताछ में जुटी पुलिस, 16 नवंबर को हुई थी हत्या बुरहानपुर। शाहपुर पुलिस ने एक हत्या का खुलासा कर 4 आरोपियों की गिरफ्तारी की है जबकि अन्य आरोपियों से भी अभी पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि पूछताछ में और नाम सामने आ सकते हैं। दरअसल शाहपुर […]

बुरहानपुर। शाहपुर पुलिस ने एक हत्या का खुलासा कर 4 आरोपियों की गिरफ्तारी की है जबकि अन्य आरोपियों से भी अभी पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि पूछताछ में और नाम सामने आ सकते हैं।
दरअसल शाहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मैथा में पिछले दिनों रोड से गुजरती बाइक की हेडलाइट पड़ने पर विवाद हुआ था। मैथा के कुछ लोगों ने युवकों के साथ मारपीट की थी। घटना में उप सरपंच संतोष पाटिल के 25 वर्षीय बेटे शुभम की मौके पर मौत हो गई थी। शाहपुर पुलिस ने मामले में सोमवार को 4 आरोपियों शिवकुमार पिता गंगाराम, जगदीश पिता काशीराम और 2 अन्य सभी निवासी मैथा को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा हत्या के मामले में 4 से ज्यादा संदिग्धों से पूछताछ की जा रही थी। सोमवार को 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। घटना 16 नवंबर की रात की है। पुलिस ने सूचना मिलते ही देर रात को मौका निरीक्षण किया था। परिजनों के बयान भी लिए गए। साथ ही 17 नवंबर को पूछताछ के लिए 4 लोगों को पकड़ा था। पूछताछ के बाद रविवार रात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।
बाइक की हेडलाइट पड़ने पर हुआ था विवाद
शाहपुर टीआई अखिलेश मिश्रा ने बताया बाइक की हेडलाइट पड़ने पर ही आरोपियों ने युवकों से विवाद किया था। आरोपी शिवकुमार व जगदीश के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर गिरफ्तार किया है। आरोपी मजदूरी करते हैं। टीआई मिश्रा ने कहा और भी नामों के खुलासे होने की उम्मीद है।
खेत में दोस्तों के साथ मोटरपंप चालू करने गया था मृतक
16 नवंबर की रात करीब 9 बजे भावसा के उपसरपंच संतोष पाटिल का 25 वर्षीय बेटा शुभम दोस्त विशाल प्रमोद तायड़े और शरद रवींद्र तायड़े के साथ बाइक से मैथा स्थित अपने खेत पर मोटरपंप चालू करने गया था। मोटरपंप चालू कर घर लौट रहे थे। रोड के ब्रेकर से बाइक उछलने पर हेडलाइट की रोशनी कुछ लोगों पर पड़ने के बाद विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि 8 लोगों ने शुभम, विशाल और शरद के साथ जमकर मारपीट की। इससे शुभम की मौके पर ही मौत हो गई थी, वहीं विशाल घायल हो गया था। शरद को भी मामूली चोटें आई थी। अब पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा है। मामले की जांच अभी जारी है।

नाबालिक बालिका से दुष्कर्म के आरोपी के खिलाफ वन विभाग करेगा निलंबन की कार्रवाई

– एक दिन पहले पुलिस ने दर्ज किया है वनकर्मी और उसके सहयोगी पर दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस
बुरहानपुर। खकनार थाना क्षेत्र के आमगांव में वनकर्मी द्वारा बालिका से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना शनिवार रात की है। आरोपी ने बालिका को खाना बनाने के बहाने वन चौकी पर बुलाया था। खाना बनाने के बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपियों ने बालिका के साथ मारपीट की। रविवार को बालिका ने परिजन के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी सूरज दांगी और सह आरोपी लिलेश के खिलाफ धारा 376, 323, 506 आईपीसी, 3-4 पॉक्सो एक्ट और एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। अब वन विभाग द्वारा आरोपी के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।
खकनार थाना टीआई विनय आर्य ने बताया शनिवार रात 8 बजे वन चौकी आमगांव में आरोपी सूरज दांगी ने बालिका को खाना बनाने के लिए बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बालिका की उम्र 16 वर्ष 10 माह है। बालिका सूरज के यहां खाना बनाती थी। शनिवार रात को भी वह खाना बनाने गई थी। खाना बनाने के बाद आरोपी सूरज ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान सह आरोपी निलेश दरवाजे पर खड़ा रहा। विरोध करने पर आरोपी ने बालिका के साथ मारपीट भी की। बालिका के सिर व चेहरे पर गंभीर चोट आई है। चेहरे पर सूजन भी है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles