राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

गिफ्ट सेंटर संचालक पर अज्ञात आरोपी ने धारदार कटर से किया हमला, मामूली चोट आई

सीसीटीवी में कैद हुईं वारदात, बाइक छोड़कर आरोपी फरार बुरहानपुर। शहर के इंदिरा कॉलोनी स्थित एक गिफ्ट सेंटर में पहुंचकर गुरुवार रात करीब 9 बजे के आसपास बाइक से आए अज्ञात आरोपी ने गिफ्ट देखने के बहाने दुकान में घुसकर गिफ्ट सेंटर संचालक पर धारदार कटर से हमले का प्रयास किया। दुकानदार के

On: January 12, 2024 2:50 PM
Follow Us:
  • सीसीटीवी में कैद हुईं वारदात, बाइक छोड़कर आरोपी फरार

बुरहानपुर। शहर के इंदिरा कॉलोनी स्थित एक गिफ्ट सेंटर में पहुंचकर गुरुवार रात करीब 9 बजे के आसपास बाइक से आए अज्ञात आरोपी ने गिफ्ट देखने के बहाने दुकान में घुसकर गिफ्ट सेंटर संचालक पर धारदार कटर से हमले का प्रयास किया। दुकानदार के अलर्ट होने पर बदमाश वारदात को अंजाम देने में सफल नहीं हो पाया और मौके पर ही अपनी बाइक छोड़कर भाग निकला। हालांकि की दुकानदार को दो जगह कटर से मामूली चोट पहुंची है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने दुकानदार का मेडिकल कराया। मामले की जांच की जा रही है। अज्ञात बदमाश ग्राहक बनकर मुंह पर मफलर लपेटकर आया था। पहले उसने गिफ्ट सेंटर में गिफ्ट देखने का नाटक किया और अचानक दुकानदार की गर्दन पर कटर से हमला कर दिया, लेकिन दुकान संचालक पहले से आरोपी के संदिग्ध नजर आने पर अलर्ट हो गया था। उसने अपना बचाव किया तो आरोपी भाग निकला। गिफ्ट सेंटर संचालक दीपक रामचंदानी ने प्रतिदिन दुकान जल्दी बंद कर देते हैं, लेकिन शादियों का सीजन चलने से वह रात 9 बजे तक दुकान पर थे। तभी यह वारदात हुई। उनका कहना है कि लूट करने के हिसाब से आरोपी आया था सूचना मिलने पर लालबाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची। संचालक को मेडिकल कराने भेजा और मौके से बाइक जब्त कर ली। शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
….

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser