राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

बुरहानपुर रेलवे स्टेशन से दबोचा गया अंतर्राज्यीय हथियार तस्कर

लालबाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पिस्टल और 9 जिंदा राउंड बरामद

On: September 4, 2025 8:39 PM
Follow Us:
"बुरहानपुर रेलवे स्टेशन पर दबोचा गया हथियार तस्कर"

बुरहानपुर। जिले में अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा कसना शुरू हो गया है। बुधवार को लालबाग थाना पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय हथियार तस्कर को रेलवे स्टेशन के पास दबोच लिया। आरोपी के पास से हस्तनिर्मित पिस्टल, मैग्जीन और 9 जिंदा राउंड जब्त किए गए, जिनकी कुल कीमत करीब 30 हजार रुपए है।

दरअसल 3 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति हथियार लेकर रेलवे स्टेशन से जाने वाला है। थाना प्रभारी अमित सिंह जादौन की अगुवाई में टीम ने घेराबंदी की। इसी दौरान सिंधीबस्ती की ओर से बारिश में भीगते हुए एक व्यक्ति स्टेशन की ओर जाता नजर आया। हुलिया मिलने पर पुलिस ने पंचों की मौजूदगी में दबोच लिया।

बिहार का रहने वाला, मुंबई में ठिकाना

गिरफ्तार आरोपी ने अपना नाम श्याम सिंह गेहलोत (40 वर्ष), निवासी मधुबनी, बिहार, हाल निवासी अंबरनाथ, ठाणे, मुंबई बताया। उसके बैग से देशी पिस्टल, 9 जिंदा राउंड और एक मोबाइल बरामद हुआ।

कोर्ट में पेश कर मिला रिमांड

आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम की धारा 25(1-बी)(ए) के तहत केस दर्ज किया गया। उसे न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस अब नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

कार्रवाई में थाना प्रभारी अमित सिंह जादौन, उपनिरीक्षक जयपाल सिंह राठौर, सउनि अमित हनोतिया, आरक्षक भरत देशमुख, अजय वारुले, शैलेन्द्र शर्मा और महेश प्रजापति की अहम भूमिका रही।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser