राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

पति ही निकला पत्नी का हत्यारा- 4 दिन पहले संदेहास्पद परिस्थितियों में मिली थी महिला लाश, चरित्र शंका में पति ने ही की थी हत्या

बुरहानपुर। धुलकोट चौकी क्षेत्र में ग्राम अंबा के वारती पुरा फलिया में 4 दिन पहले एक महिला का शव संदिग्ध अवस्था में मिला था। पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। मामले में महिला सोनूबाई 30 पति सुनील निवासी वारती पुरा फलिया की हत्या उसके पति सुनील पिता हरसिंह 32 ने ही

On: January 26, 2024 7:07 PM
Follow Us:

बुरहानपुर। धुलकोट चौकी क्षेत्र में ग्राम अंबा के वारती पुरा फलिया में 4 दिन पहले एक महिला का शव संदिग्ध अवस्था में मिला था। पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। मामले में महिला सोनूबाई 30 पति सुनील निवासी वारती पुरा फलिया की हत्या उसके पति सुनील पिता हरसिंह 32 ने ही की थी। 21 जनवरी की रात को घर पर बच्चे न होने का लाभ उठाकर चरित्र शंका में आरोपी पति ने हाथ से मारपीट की और लकड़ी मारकर महिला की हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को उसके घर के पास से गिरफ्तार किया। गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
दरअसल 21 जनवरी की रात महिला के पति ने चरित्र शंका के चलते लकड़ी से मारपीट कर हत्या की थी। रातभर शव घर में पड़ा रहा। वहीं पति मौके से फरार हो गया था। हत्या के बाद आरोपी ने महिला के कपड़े भी बदल दिए थे। निंबोला थाना प्रभारी राहुल कांबले ने बताया आरोपी 21 जनवरी को मजदूरी करने खेत में गया था। शाम को वापस लौटा तो घर में देशी शराब के चार क्वाटर रखे थे, जो खाली पड़े मिले। महिला से पूछताछ करने पर उसने सही ढंग से जवाब नहीं दिया। वहीं महिला भी शराब के नशे में थी। खाना बनाने का कहा, तो महिला ने खाना भी नहीं बनाया। समझाइश के बाद भी महिला नहीं मानी। वहीं आरोपी को शंका थी कि उसकी अनुपस्थिति में कोई अन्य पुरुष आया और उसकी पत्नी के साथ शराब पी थी। महिला आए दिन इस तरह की हरकत करती थी। इस कारण अक्सर पति पत्नी में विवाद होता था। घटना के दौरान दंपती के तीनों बच्चे नाना के घर ग्राम जामनिया थाना धनगांव जिला खंडवा गए हुए थे। बच्चों के न होने का लाभ उठाकर आरोपी ने 21 जनवरी की रात को महिला के साथ हाथों से मारपीट कर लकड़ी मारकर हत्या कर दी। आरोपी सुनील पिता हरसिंह को बुधवार को गांव के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी को गुरूवार को कोर्ट में पेश कर खंडवा जेल भेजा गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser