राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

अवैध हथियार की तस्करी- पाचौरी से खकनार तरफ आ रहे आरोपी को पांगरी फाटे पर पुलिस टीम ने दबोचा 

आरोपी के कब्जे से 10 अवैध हस्तनिर्मित पिस्टल जब्त, पाचौरी में पुलिस सर्चिंग में भी 2 और पिस्टल मिली बुरहानपुर। आगामी विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इंदौर ग्रामीण राकेश गुप्ता, उप पुलिस महानिरीक्षक निमाड़ रेंज खरगोन चंद्रशेखर सोलंकी द्वारा अवैध हथियारों के निर्माण, अवैध खरीदी बिक्री पर अंकुश

On: October 31, 2023 8:29 PM
Follow Us:
  • आरोपी के कब्जे से 10 अवैध हस्तनिर्मित पिस्टल जब्त, पाचौरी में पुलिस सर्चिंग में भी 2 और पिस्टल मिली

बुरहानपुर। आगामी विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इंदौर ग्रामीण राकेश गुप्ता, उप पुलिस महानिरीक्षक निमाड़ रेंज खरगोन चंद्रशेखर सोलंकी द्वारा अवैध हथियारों के निर्माण, अवैध खरीदी बिक्री पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत खकनार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
एसपी देवेंद्र पाटीदार ने बताया खकनार पुलिस को अवैध हथियारों की तस्करी कर रहे आरोपी को पकड़ने में बड़ी सफलता मिली है। 30 अक्टूबर की शाम थाना प्रभारी खकनार को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति पाचौरी तरफ से एक काले बैग में अवैध देशी पिस्टल रखकर खकनार तरफ आ रहा है। सूचना पर तत्काल एक्शन लेते हुए थाना प्रभारी विनय आर्य थाने से सउनि अमित हनोतिया, आरक्षक शादाब अली की टीम बनाकर दबिश के लिए पांगरी फाटा रवाना हुए। जहां छिपकर मुखबिर द्वारा बताए हुलिये के व्यक्ति के आने का इंतजार किया। काफी समय इंतजार करने बाद मुखबिर द्वारा बताये हुलिये का एक व्यक्ति पैदल आता दिखा, जिसे पुलिस टीम ने घेराबंदी पकड़ा। आरोपी अनिल पिता रामाधीन यादव उम्र 44 वर्ष निवासी ग्राम लखीराम पुर्वा थाना बैला जिला औरैया उप्र का रहना बताया। उसके पीठ पर बंधे बैग को चैक करते उसमें 10 हस्त निर्मित देशी पिस्टल मिले। पिस्टलों के संबंध में लाइसेंस का पूछने पर नहीं बता पाया। पिस्टल की कीमत करीब 1 लाख रुपये है। आरोपी के खिलाफ के दर्ज किया गया
पाचौरी में भी दबिश दी तो 2 पिस्टल बरामद हुई
पुलिस द्वारा आरोपी से पिस्टल खरीदने के संबंध में पूछताछ की गई उसने बताया कि उसने ये पिस्टल पाचौरी के दारासिंह सिकलीगर से खरीदी है। एसडीओपी नेपानगर के नेतृत्व में मंगलवार सुबह पुलिस टीम द्वारा आरोपी को लेकर पाचौरी में सर्चिंग की गई। जहां आरोपी दारासिंह के घर सर्चिंग करने पर घर के पीछे से 02 पिस्टल और पिस्टल बनाने का सामान पंखा, संसी, फूंकनी आदि मिले। जिन्हें पुलिस द्वारा जब्त किया गया। आरोपी दारा सिंह मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस द्वारा आरोपी अनिल यादव का आपराधिक रिकॉर्ड निकाला गया है। अनिल यादव आदतन अपराधी है। आरोपी के विरुद्ध थाना बैला जिला औरैया में हत्या का प्रयास, अवैध हथियार रखने संबंधी 3 अपराध और थाना जगदीशपुरा जिला आगरा में उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट के तहत एक अपराध पंजीबद्ध है। उसके खिलफ आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी खकनार विनय आर्य, सउनि अमित हनोतिया, आरक्षक शादाब अली, आरक्षक संदीप का योगदान रहा।
……

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser